इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी गरीब परिवारों को 2023 के अंत तक पक्का मकान बनवा कर देने की कोशिश की जा रही है, यदि आप का भी नाम आवास योजना की नई लिस्ट में आया है, और आवास योजना की किस्त आने पर आप उसे चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो आज हम आप को आवास योजना की किस्त चेक करने का आसान तरीके के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल की मदद से आवास योजना की किस्त का जांच कर सकते हैं.
ग्रामीणों में आवास योजना के अंतर्गत सरकार पक्का मकान बनाने के लिए 1.20 लाख की सहायता प्रदान करती है, इस धनराशि को केंद्र सरकार तीन किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है, इस योजना का लाभ उसी गरीब परिवार को मिलेगा जिनका नाम जनगणना के अनुसार 2011 की सूची में दर्ज है, यदि आपका भी आवास योजना 2023 के लिस्ट में नाम है, और पैसा खाता में आया है, तो पैसे कैसे चेक करें इसकी प्रक्रिया नीचे विस्तार पूर्वक बताई गई है.
प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा किस प्रकार चेक कर सकते हैं?
पीएम आवास योजना की किस्त ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है.
- सबसे पहले पीएम आवास योजना का पैसा चेक करने के लिए आपको सरकार द्वारा बनाई वेबसाइट pmayg.nic.in को ओपन करना होगा यदि आप सीधा वेबसाइट पर जाना चाहते हैं, तो इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं
- लिंक पर क्लिक करने के बाद ग्रामीण आवास योजना का वेबसाइट ओपन हो जाएगा जिसके बाद आपको awaassoft के विकल्प पर चुनना है.
- awaassoft ऑप्शन में जाने के बाद आपको report के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है.
- रिपोर्ट के ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद आपके स्क्रीन पर बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें आपको E.SECC report के सेक्शन में category wise secc data verification summary के ऑप्शन होगा जिसे आप को सेलेक्ट करना है.
- इसके बाद नया पेज ओपन हो जाएगा जिससे आपको ऑल स्टेट के लिए ऑप्शन को सिलेक्ट करना है, सभी राज्यों की लिस्ट खुल जाएगा जिसमें आपका राज्य खोज कर चुन लीजिए.
- राज्य चुनने के बाद आपको जिले और ब्लॉक को चुनना है, फिर अपने ग्राम पंचायत को चुनना है और उसके बाद कैप्चर कोड को भरकर सबमिट कर देना है.
- सबमिट बटन को सेलेक्ट करते ही आपके ग्राम पंचायत की लिस्ट खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम खोज कर आपके खाते में कितना पैसा आया है, और इसका सभी विवरण दिखाई देने लगेगा.
- इस प्रक्रिया के जरिए आप अपना आवास योजना का पैसा चेक कर पाएंगे.

