यदि आपका आधार कार्ड कहीं खो गया है और आप को आधार कार्ड नंबर नहीं मालूम है, तो आप ऑनलाइन तरीके से अपने नाम के सहायता से बड़े ही आसानी के साथ ई-आधार दोबारा निकाल सकते हैं. साथ ही हम आपको बता दें कि इसमें आपको UID Number की आवश्यकता नहीं होती है, क्यूंकि नाम और आधार कार्ड लिंक्ड मोबाइल नंबर से आधार नंबर निकल जायेगा. नाम से आधार कार्ड निकालना बहुत ही सरल होता है. यदि आप भी नाम से आधार कार्ड निकालना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें.
नाम से आधार कार्ड निकालने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पूरा नाम
- आधार कार्ड रेजिस्टरड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी
- स्मार्टफोन या लैपटॉप
- इंटरनेट कनेक्शन
नाम से आधार कार्ड निकालने की प्रक्रिया
- नाम से आधार कार्ड निकालने के लिए सबसे पहले आपको दी गई https://myaadhaar.uidai.gov.in/retrieve-eid-uid वेबसाइट पर क्लिक करना होगा.
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको आधार कार्ड नंबर का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा.
- अब आपको अपना पूरा नाम और नंबर दर्ज करना होगा.
- अब आपको Enter Captcha के निचे Captcha कोड को दर्ज करना होगा, और सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा.
- आपको दिए गए रिक्त स्थान पर ओटीपी दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- इसके पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आधार कार्ड नंबर SMS के द्वारा सेंड कर दिया जायेगा.
- SMS को ओपन करें और अपना 12 अंक का Aadhar Number नोट कर ले.
- अब आपको ई आधार डाउनलोड लिंक पर https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar क्लिक करना होगा.
- अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा.
- इसके पश्चात आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- इसके पश्चात आपको ओटीपी दर्ज करना होगा और Verify & Download ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा.
- अब आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा.
इस प्रक्रिया को दोहरा कर आप अपने नाम से बड़े ही आसानी के साथ आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

