आज 04 जनवरी को देश के कई प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, आप सभी अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, और यह जानना चाहते हैं, कि उनका जन्मदिन कब मनाया जाता है, आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों का जन्मदिन बताएंगे. तो चलिए जानते हैं, कि आज किन महान और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है.
अमर चौधरी

अमर चौधरी, जिन्हें फिल्मी दुनिया में जिवा के नाम से जाना जाता है, यह एक मशहूर भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, इनका जन्म 4 जनवरी सन 1984 को चेन्नई में हुआ था. जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा और कुछ हिंदी फिल्मों में काम करते हैं, वह फिल्म निर्माता आर बी चौधरी के सबसे छोटे बेटे हैं. उन्होंने 1991 में अपने पिता द्वारा निर्मित फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया.
आदित्य पंचोली

आदित्य पंचोली एक मशहूर अभिनेता और निर्माता हैं, इनका जन्म 4 जनवरी 1965 को मुंबई में हुआ था. इन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय का प्रदर्शन किया है, इन इनकी बाजीराव मस्तानी (2015), बॉडीगार्ड (2011) और ज़ख्मी ज़मीन (1990) के लिए जाना जाता है.
शालिनी कपूर सागर

शालिनी कपूर सागर एक मशहूर भारतीय टेलीविजन और थिएटर अभिनेत्री हैं, इनका जन्म 4 जनवरी सन 1976 को कोलकाता में हुआ था. कपूर ने अपने करियर की शुरुआत दुबई स्थित टेलीविजन शो दास्तान से की थी. उनकी रचनाओं में ओम नमः शिवाय, विष्णु पुराण, रामायण, जय माँ दुर्गा, देवों के देव…महादेव, क़ुबूल है, स्वरागिनी और कहाँ हम कहाँ तुम शामिल हैं.
अर्चना जोस

अर्चना जोस एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री, यूट्यूबर और एक टेलीविजन होस्ट हैं. इनका जन्म 4 जनवरी सन 1990 में न्यू दिल्ली में हुआ था. उन्होंने एमटी वासुदेवन नायर द्वारा लिखित और लाल जोस द्वारा निर्देशित फिल्म नीलथामारा में अभिनय करियर की शुरुआत की थी.
इसके अलावा आज कई और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, जैसे
एम. पतंजलि शास्त्री – द्वितीय मुख्य न्यायाधीश
सैयद बदरुद्दुजा- भारतीय राजनीतिज्ञ
इंदिरा संत – भारतीय कवि
पाखल तिरुमल रेड्डी – भारतीय कलाकार
टी. के. रामकृष्णन – भारतीय राजनीतिज्ञ
मोहन लाल श्रीमल – भारतीय न्यायाधीश
लोटिका सरकार – भारतीय नारीवादी, शिक्षिका और वकील
लीला दामोदर मेनन – भारतीय राजनीतिज्ञ
गोपालदास नीरज – भारतीय कवि, लेखक
विद्याधर गोखले- भारतीय राजनीतिज्ञ
प्रदीप कुमार – भारतीय अभिनेता
इशाक जामखानावाला – भारतीय राजनीतिज्ञ
डेज़ी ईरानी – भारतीय अभिनेत्री
टूना उराँव – भारतीय राजनीतिज्ञ
निरूपा रॉय – भारतीय अभिनेत्री
अनादि चरण दास – भारतीय राजनीतिज्ञ
सुरेंद्रनाथ – भारतीय क्रिकेटर
ओ. पी. व्यास – भारतीय संगीतकार
अंजना मुमताज़ – भारतीय अभिनेत्री
कल्पनानाथ राय – भारतीय राजनीतिज्ञ

