लंबे समय तक फोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करने से आंखों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, खासकर, देर रात तक मोबाइल सर्फिंग से आंखों पर बुरा असर पड़ता है, विशेषज्ञों की मानें तो मोबाइल और लैपटॉप से नीली रोशनी निकलती है, जो आँखों की रेटिना के लिए नुकसानदेह होती है, इसके लिए देर रात तक मोबाइल यूज न करें, वहीं, लंबे समय तक लैपटॉप या डेस्कटॉप के इस्तेमाल के दौरान रेस्ट जरूर लें, साथ ही आंखों की एक्सरसाइज जरूर करें, वहीं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें, आइए जानते हैं.
अरबी
हेल्थ एक्सपर्ट्स आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-ए युक्त चीजें खाने की सलाह देते हैं, इसके लिए डाइट में अरबी को शामिल कर सकते हैं, अरबी में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसके सेवन से आंखों की समस्या में आराम मिलता है.
आंवला
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप डाइट में आंवले को भी शामिल कर सकते हैं, इसमें आयरन, विटामिन-सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, साथ ही यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है.
बादाम
कहते हैं कि बादाम खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है, साथ ही दिमाग तेज होता है, वहीं बादाम खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है, इसके लिए रोजाना बादाम का सेवन जरूर करें, इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत और आंखो के लिए फायदेमंद होते हैं.
मछली
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में मछली को जरूर शामिल करें, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आंखों के लिए वरदान साबित होता है, इसीलिए सप्ताह में कम से कम 2 मछलियों का सेवन करना चाहिए.
गाजर
गाजर में विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसके सेवन आंखों की रोशनी बढ़ती है, इसके लिए डाइट में गाजर को जरूर एड करें, आप गाजर का हलवा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं.

