आज 20 दिसंबर को देश के कई प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, आप सभी अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, और यह जानना चाहते हैं, कि उनका जन्मदिन कब मनाया जाता है, आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों का जन्मदिन बताएंगे. तो चलिए जानते हैं, कि आज किन महान और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है.
धीरज धूपर

धीरज धूपर मशहूर भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं. इनका जन्म 20 दिसंबर 1984 को दिल्ली में हुआ था. यह मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन में अभिनय करते हुए दिखाई देते हैं. इन्हें ससुराल सिमर का में प्रेम भारद्वाज और कुंडली भाग्य में करण लूथरा के किरदार के लिए जाना जाता है, और साथ ही हम आपको बता दें कि इसके लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष के लिए गोल्ड पुरस्कार और भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले.
विधार्थ

विधार्थ एक मशहूर भारतीय अभिनेता हैं, इनका जन्म 20 दिसंबर सन 1979 को हुआ था. यह मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में अभिनय करते हुए दिखाई देते हैं, इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2001 में बिना श्रेय वाली भूमिकाएं करते हुए की थी. उनकी पहली प्रमुख भूमिका मैना में थी, जो एक बड़ी सफलता बन गई, इन्होंने एवीएम प्रोडक्शंस के लिए मुधल इदम नामक एक फिल्म भी की है.
नज़रिया नाज़िम

नाज़रिया नाज़िम एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री, निर्माता और पूर्व टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं, इनका जन्म 20 दिसंबर सन 1994 को तिरुवंतपुरम में हुआ था. यह मुख्य रूप से तमिल सिनेमा की फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आती है, साथ ही उन्होंने कुछ मलयालम सिनेमा की फिल्मों में भी अभिनय किया है. उन्होंने एक अभिनेत्री के रूप में करियर बनाने से पहले मलयालम टेलीविजन चैनल एशियानेट पर एक एंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया.
संजीदा शेख

संजीदा शेख एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री हैं, का जन्म 20 दिसंबर सन 1984 में कुवैत में हुआ था. यह मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन शो में अभिनय करती हुई नजर आती है. यह भारतीय टेलीविजन की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक हैं.
इसके अलावा आज कई और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, जैसे
किन्से पेइल – लेखक, अभिनेता
परेश लाल रॉय – भारतीय बॉक्सर
लोकेश – भारतीय अभिनेता
वीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती – भारतीय राजनीतिज्ञ
वक्कोम मजीद – भारतीय राजनीतिज्ञ
इब्राहिम खान – भारतीय क्रिकेटर
शांता गांधी – भारतीय नृत्यांगना और निर्देशक
मोतीलाल वोरा – भारतीय राजनीतिज्ञ
बदरुद्दीन उमर – भारतीय राजनीतिज्ञ
प्रेम सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ
सी. एस. राव – भारतीय अभिनेता
जयवंतीबेन मेहता – भारतीय राजनीतिज्ञ
योसेफ मैकवान – भारतीय लेखक
यामिनी कृष्णमूर्ति – भारतीय नृत्यांगना
राजेश – भारतीय अभिनेता
रामलखन सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ
ठाकुर मूलचंद चौहान – भारतीय राजनीतिज्ञ
के. के. जयचंद्रन – भारतीय राजनीतिज्ञ
आई. जनगीरमन – भारतीय राजनीतिज्ञ
आर. के. सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ

