आज 13 दिसंबर को देश के कई प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, आप सभी अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, और यह जानना चाहते हैं, कि उनका जन्मदिन कब मनाया जाता है, आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों का जन्मदिन बताएंगे. तो चलिए जानते हैं, कि आज किन महान और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है.
रेजिना कैसेंड्रा

रेजिना कैसेंड्रा एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, इनका जन्म 13 दिसंबर सन 1990 को चेन्नई में हुआ था. यह मुख्य रूप से तमिल और तेलुगू फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आती है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत सन 2005 की तमिल फिल्म कांडा नाल मुधल के साथ और साथ ही तेलुगु फिल्म शिव मानसुलो श्रुति के साथ की थी, जिसमें उन्होंने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन करते हुए अपने किरदार को निभाया जिसके कारण इन्हें कई फिल्मों में कार्य करने के लिए अवसर मिला. और इनके इसी बेहतरीन अभिनय के लिए इनको सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए SIIMA पुरस्कार भी दिया गया है.
मधु शर्मा

मधु शर्मा एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री हैं, इनका जन्म 13 दिसंबर सन 1984 को जयपुर में हुआ था. यह मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आती है, इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म से की थी, इन्होंने मुख्य रूप से 2 मराठी फिल्मों में काम किया है और कई भोजपुरी फिल्में की है. जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिसके लिए इन्हें कई पुरस्कार भी प्राप्त है.
स्वास्तिका मुखर्जी

स्वास्तिका मुखर्जी एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री और दिवंगत संतू मुखोपाध्याय की बेटी हैं, इनका जन्म 13 दिसंबर सन 1980 में कोलकाता में हुआ था. मुखर्जी ने एक बंगाली टीवी श्रृंखला देवदासी के अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद इन्होंने हेमंतर पाखी के साथ बड़े पर्दे पर अभिनय किया, उनकी पहली प्रमुख भूमिका मस्तान के साथ आई, उन्होंने मुंबई कटिंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसके बाद इन्हें कई फिल्मों में काम करने का अवसर मिला.
दग्गुबाती वेंकटेश

दग्गुबाती वेंकटेश एक मशहूर भारतीय अभिनेता हैं, इनका जन्म 13 दिसंबर सन 1960 में हुआ था. यह मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा की फिल्म और हिंदी सिनेमा की फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आते हैं वेंकटेश ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1986 की फिल्म कलियुग पांडवुलु से की थी, जिसके लिए उन्होंने अपना पहला नंदी पुरस्कार से नवाजा गया. इनके इसी बेहतरीन प्रदर्शन के कारण इन्हें कई बड़ी फिल्में करने का अवसर मिला. जिसके कारण आज यह पूरे भारत में जाने जाते हैं.
इसके अलावा आज कई और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, जैसे
बृज मोहन दत्तात्रेय कैफी – भारतीय लेखक
हाजी मोहम्मद अल्लारखा शिवजी – भारतीय पत्रकार और लेखक
आर. के. पाटिल – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
कमल नारायण सिंह – भारत के 22वें मुख्य न्यायाधीश
सी. कुप्पुसामी – भारतीय राजनेता
डी. वी. एस. राजू – भारतीय फिल्म निर्माता
धनश्री हल्बे – भारतीय लेखक
राजकमल चौधरी – भारतीय लेखक
रमाकांत रथ – भारतीय कवि
रामचंद्र गौड़ा – भारतीय राजनीतिज्ञ
कलीमुद्दीन शम्स – भारतीय राजनीतिज्ञ
पुष्पदान शंभुदान गढ़वी – भारतीय राजनीतिज्ञ
संजय लाल – भारतीय अर्थशास्त्री
निखिल बरन सेनगुप्ता – भारतीय कलाकार और अभिनेता
कुंवर मानवेन्द्र सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ
लक्ष्मी – भारतीय अभिनेत्री
हर्षवर्धन – भारतीय राजनीतिज्ञ
चरण दास महंत – भारतीय राजनीतिज्ञ
मनोहर पर्रिकर – भारतीय राजनीतिज्ञ
वेंकटेश दग्गुबाती – भारतीय अभिनेता

