बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी परीक्षा के डेट शीट का इंतजार बेसब्री से होगा, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्दी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीखों को जारी करेगा.
यहां से करें बिहार बोर्ड की डेट शीट डाउनलोड
बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट की घोषणा होने के बाद विद्यार्थियों को यह डेट शीट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर मिलेगी. और विद्यार्थी यहां से अपनी डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड डेट शीट के साथ टाइम टेबल पीडीएफ फॉरमैट भी जारी किया जाएगा. फिलहाल बोर्ड ने डेट शीट जारी करने की तारीख घोषणा नहीं की है. परंतु मीडिया रिपोर्टर की मानें तो बीएसईबी कभी भी डेटशीट जारी कर सकता है.
जाने कैसे डाउनलोड कर सकते हैं डेट शीट
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन https://biharboardonline.bihar.gov.in/ करना होगा.
- डेटशीट जारी होने के बाद होम पेज पर स्टूडेंट सेक्शन पर क्लिक करना होगा.
- यहां बीएसईबी 10th एग्जाम डेट 2023 या बीएसईबी 12th एग्जाम डेट 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा.
- स्क्रीन पर डेट शीट और टाइम टेबल ओपन हो जाएगा.
- अब आप इसे नीचे डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके बड़े ही आसानी के साथ डाउनलोड कर सकते हैं.

