10th, 12th Marksheet, बोर्ड की मार्कशीट और माइग्रेशन जैसे दस्तावेज संभाल कर रखने चाहिए, इन दस्तावेजों की जरूरत हर मोड़ पर पड़ती है, चाहे सरकारी नौकरी की बात हो या किसी कोर्स में एडमिशन लेना हो, लेकिन कई बार मार्कशीट या सर्टिफिकेट किसी कारण से गुम हो जाते हैं, इसकी दूसरी कॉपी पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन आपने यदि 10वीं या 12वीं सीबीएसई बोर्ड या एमपी बोर्ड से पास किया है, और मार्कशीट गुम हो गई है, तो परेशान होने की बात नहीं है, 10वीं और 12वीं की डुप्लीकेट मार्कशीट अपने घर मंगा सकते हैं.
ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सीबीएसई या एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डुप्लीकेट जैसे अन्य डॉक्यूमेंट्स मंगवाने के लिए ‘डुप्लीकेट एकेडमिक डॉक्युमेंट सिस्टम’ (DDS) नाम की एक वेबसाइट बनाई है, बस आप भी इस पोर्टल पर जाइए और छोटा सा चार्ज देकर अपने डॉक्यूमेंट्स घर पर मंगा सकते हैं, आपको बताते हैं, कि किस तरह से आप डॉक्यूमेंट मंगा सकते हैं, इसकी सारी जानकारी नीचे निम्नलिखित रुप से दिया गया है.
(1) सबसे पहले सीबीएसई या एमपी बोर्ड के पोर्टल DADS की वेबसाइट https://cbseit.in/cbse/web/dads/home.aspx पर जाकर लिंक ओपन कीजिए.
(2) DDS के होम पेज पर Continue ऑप्शन पर क्लिक करके उस ऑप्शन को ओपन कर ले, इसके बाद कई सारे ऑप्शन आएंगे, डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए इनमें से प्रिंटेड डॉक्यूमेंट ऑप्शन को चुने.
(3) अब अपनी क्लास सेलेक्ट करके रोल नंबर, पास होने का साल, अपना पूरा नाम, पिता का नाम, नामांकन नंबर, आदि जानकारी सबमिट करें.
(4) अब आप के होम पेज पर एक फॉर्म ओपन हो जाएगा, यहां अपना पता और मोबाइल नंबर आदि जानकारी दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स भेजने का मोड सेलेक्ट करना है.
(5) अब आपको डुप्लीकेट मार्कशीट सर्टिफिकेट या माइग्रेशन सर्टिफिकेट ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है, और ऑनलाइन ही फीस पेमेंट करें, कुछ दिनों में आपके पते पर डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट पहुंचा दिया जाता है,

