अक्सर आपने देखा होगा कि किसान अपनी धान को बेचने के लिए मंडियों में चक्कर लगाते रहते हैं, फिर भी उनकी धान अच्छी कीमतों में नहीं बिक पाती है, ऐसे में उन्हें निराश होना पड़ता है. और इसी निराशा को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने ऑनलाइन धान बेचने के लिए एक वेबसाइट को शुरू किया है, ताकि सभी किसान घर बैठे अपने फसल को ऑनलाइन तरीके से बेच सके, और अच्छे खासे पैसे प्राप्त कर सके. परंतु हम आपको बता दें कि ऑनलाइन धान बेचने के लिए भी आवेदन करना होता है, और कुछ किसान ऐसे होते हैं, जिन्हें यह प्रक्रिया मालूम नहीं होती. तो आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताएंगे कि अपनी धान घर बैठे बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, और इसके लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट आवश्यक होते हैं, तो चलिए जानते हैं
धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे निम्नलिखित रुप में बताई गई है, जिसे दोहरा कर आप बड़े ही आसानी के साथ धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट enam.gov.in को ओपन करना होगा.
जैसे ही आप केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे आपके सामने राष्ट्रिय कृषि बाजार की वेबसाइट open हो जाएगी, जिसमें आपको registration का ऑप्शन मिलेगा आपको उसे क्लिक करना होगा.
अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा, जिसमे सबसे पहले अपना पता भरना है जैसे – नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, पिन कोड, अपना राज्य, जिला, आदि.
अब आपको अपना पता दर्ज करने के बाद अपना बैंक विवरण दर्ज करना होगा जैसे – बैंक का नाम, खाता नंबर, IFSC CODE आदि.
फोन में पूछी गई जानकारी को सही-सही दर्ज करने के बाद आपको submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा, जैसे ही आप submit के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपका आवेदन हो जाएगा.
ऑनलाइन धान बेचने के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन धान बेचने के लिए कुछ मुख्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिनके नाम नीचे निम्नलिखित रुप में बताए गए हैं
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पहचान पत्र
- पासपोट साइज फोटो
यहां से करें आवेदन:-
धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें.“https://enam.gov.in/web/”

