होमअपराधNarco Test Kya Hai?...

Narco Test Kya Hai? | जानें नारको टेस्ट क्या है और यह कैसे होता है

आपने देखा होगा कि कई बार अपराधी को थर्ड डिग्री देने पर भी पुलिस परेशान हो जाती है, लेकिन वह मुंह खोलकर अपना गुनाह कबूल करने को तैयार नहीं होता. वहीं, कई ऐसे हाईप्रोफाइल मामले भी हैं, जिन्हें खोलने के लिए पुलिस पर जबरदस्त दबाव है, लेकिन उनके सभी खोजी हथियार नाकाम साबित हुए हैं. ऐसे में अपराधी से सच्चाई सामने लाने के लिए Narco Test का सहारा लिया जाता है. इस टेस्ट को Narco Analysis के नाम से भी जाना जाता है.

Narco Test क्या है और कैसे किया जाता है?

Narco Test एक ऐसा टेस्ट है, जिसके जरिए इंसान से सच बाहर निकालने की कोशिश की जाती है. अब हम आपको बताते हैं कि यह टेस्ट कैसे किया जाता है. दरअसल, इस टेस्ट के तहत अपराधी को ट्रूथ सीरम का इंजेक्शन लगाया जाता है, जिसे ट्रूथ ड्रग भी कहा जाता है. इस इंजेक्शन की खुराक शरीर में जाते ही अपराधी अर्धचेतना की स्थिति में चला जाता है. उसका शरीर शिथिल हो जाता है और उसका दिमाग प्रतिक्रिया देने के लिए धीमा हो जाता है  ऐसे में वह झूठी बातें गढ़ने की स्थिति में नहीं होता और व्यक्ति सच उगल देता है. माना जाता है कि झूठ बोलने के लिए इंसान को दिमाग से काफी सोचना पड़ता है और बेहोशी जैसी हालत में वह ऐसा नहीं कर पाता, इसलिए इस टेस्ट को सच सामने लाने का बेहतर तरीका माना जाता है. सोडियम पेंटाथल या सोडियम अमाइटल की खुराक इंजेक्शन के जरिए दी जाती है, जो शरीर में जाते ही अपना असर दिखाती है.

बहुत- से Cases में Narco Test फेल हो जाता है

बेशक नार्को टेस्ट को सच्चाई सामने लाने का परखा हुआ तरीका माना जाता है, लेकिन कई मामलों में देखा गया है कि Narco Test में भी कई मामलों में सच्चाई सामने नहीं आती है.  यह सब दवा की खुराक के बाद व्यक्ति की मानसिक स्थिति से जुड़ा मामला है. बहुत से लोग अर्धचेतन अवस्था में भी अपने आप को नियंत्रित करने में सक्षम होते हैं.

कोर्ट का आदेश है जरूरी

हमारे देश यानी भारत में पुलिस कभी भी अपनी मर्जी से किसी अपराधी का नार्को टेस्ट नहीं कर सकती है.  इसके लिए उसे कोर्ट के आदेश की जरूरत है. अक्सर किसी बड़े मामले में सच्चाई के करीब जाने के लिए CBI या दूसरी जांच एजेंसियां इस टेस्ट का सहारा लेती हैं. इसके अलावा ब्रेन मैपिंग, जिसे पी-300 टेस्ट भी कहा जाता है, और लाई डिटेक्टर जैसे टेस्ट भी अक्सर अपराधी से सच कबूल कराने के लिए किए जाते हैं.

Narco Test से पहले मेडिकल परीक्षण अनिवार्य

Narco Test से पहले व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण भी किया जाता है. यह देखा जाता है कि व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ है या नहीं और वह इस परीक्षण को झेलने के लिए फिट है या नहीं. यदि जांच में शामिल व्यक्ति का स्वास्थ्य इसकी अनुमति नहीं देता है कि परीक्षण किया जा सकता है, तो इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार की जाती है.  ऐसे में कोर्ट संबंधित व्यक्ति का नार्को टेस्ट कराने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं देता है. इसके अलावा नार्को टेस्ट के दौरान संबंधित व्यक्ति की उम्र, लिंग आदि को भी ध्यान में रखा जाता है.

Narco Test के दौरान रहती है इनकी मौजूदगी

Narco Test कभी भी आइसोलेशन में नहीं किया जा सकता है. इस टेस्ट के दौरान विशेषज्ञों की मौजूदगी बेहद जरूरी है. इनमें जांच अधिकारी, डॉक्टर, फोरेंसिक विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक शामिल हैं. ऐसा इसलिए, ताकि Narco Test व्यवस्थित और चिकित्सकीय तरीके से किया जा सके. बाद में इसकी प्रक्रिया पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता. रिपोर्ट में टेस्ट के दौरान मौजूद सभी एक्सपर्ट्स के नाम भी बताए गए हैं.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या अंतर है? जानिए कीमत, परफॉर्मेंस, अपग्रेड और उपयोग के आधार पर तुलना

डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन सा बेहतर है? जानिए कीमत, पोर्टेबिलिटी, परफॉर्मेंस, मेंटेनेंस और अपग्रेड क्षमता के आधार पर संपूर्ण तुलना और सही चुनाव गाइड।

भारत और इजरायल के संबंध: जानिए कूटनीतिक इतिहास, रक्षा सहयोग, कृषि तकनीक और वर्तमान साझेदारी

भारत और इजरायल के कूटनीतिक संबंध कैसे हैं? जानिए 1950 की अनौपचारिक मान्यता से लेकर 1992 के पूर्ण राजनयिक संबंध, रक्षा साझेदारी और आधुनिक तकनीकों का पूरा विश्लेषण।

सर्दियों में होंठ फटने से कैसे रोकें? जानिए रूखे, पपड़ीदार और काले होंठों के 7 अचूक घरेलू उपाय व मेडिकल कारण

सर्दियों में फटे और पपड़ीदार होंठों का इलाज! जानिए होंठ फटने के असली कारण, देसी घी, नारियल तेल, एलोवेरा, विटामिन बी-12 की कमी और गुलाबी होंठ पाने के घरेलू नुस्खे।

एलन मस्क का जीवन परिचय: जानिए दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk की नेटवर्थ, Tesla, SpaceX, Starlink और प्रेरक सफलता

एलन मस्क का प्रेरक जीवन परिचय! जानिए दक्षिण अफ्रीका में बचपन, पेपैल से अरबपति बनने का सफर, टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार क्रांति, स्पेसएक्स, स्टारलिंक और एक्स (ट्विटर)।

बवासीर की सबसे असरदार आयुर्वेदिक दवा और टेबलेट: Piles Tablet Ayurvedic & Treatment in Hindi

बवासीर की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा और टेबलेट कौन सी है? जानिए खूनी व बादी बवासीर, मस्से सुखाने और पुरानी कब्ज की 7 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाओं की संपूर्ण 2026 गाइड।

विदारीकंद के फायदे, उपयोग और सही सेवन विधि: Vidarikand Benefits, Uses & How to Use in Hindi

विदारीकंद के फायदे क्या हैं और इसका सेवन कैसे करें? जानिए पौरुष शक्ति, वजन बढ़ाने, महिलाओं के स्वास्थ्य व स्तन्य वृद्धि में विदारीकंद चूर्ण के 10 औषधीय लाभ।

सफेद मूसली किस काम आती है: पौधे की पहचान, फायदे, सही सेवन विधि और खुराक: Safed Musli Uses In Hindi

सफेद मूसली किस काम आती है और इसका पौधा कैसा होता है? जानिए सफेद मूसली के पौधे की पहचान, 10 चमत्कारी फायदे, पौरुष शक्ति, सेवन विधि व खुराक की 2026 गाइड।

भारत के प्रमुख सरकारी व प्राइवेट आयुर्वेदिक अस्पताल: Government & Private Ayurveda Hospital List With Address

भारत के शीर्ष सरकारी व प्राइवेट आयुर्वेदिक अस्पताल, पूर्ण पता (Address), केंद्रीय व राज्य संस्थान, कोट्टक्कल, पतंजलि, कवर्ड बीमारियां व 2026 डायरेक्टरी।

चंद्रप्रभा वटी के फायदे, उपयोग, घटक और सही सेवन विधि: Chandraprabha Vati Uses In Hindi

चंद्रप्रभा वटी के 10 चमत्कारी फायदे, मूत्र विकार, यूटीआई (UTI), धातु क्षय, प्रोस्टेट वृद्धि, 37 औषधीय घटक, खुराक और 2026 संपूर्ण जानकारी।

भारत में ब्लड शुगर कंट्रोल करने की सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Sugar Control In India

भारत में उपलब्ध ब्लड शुगर कंट्रोल करने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, BGR-34, आयुष-82, मधुनाशिनी, जामुन चूर्ण, डोज व 2026 गाइड।

पेट की गैस और गैस्ट्रिक समस्या की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Gastric Problem In Hindi

पेट में गैस, अफारा, पेट फूलना और गैस्ट्रिक दर्द की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, हिंग्वाष्टक चूर्ण, शंख वटी, लवण भास्कर और घरेलू उपचार 2026।

डायबिटीज (शुगर) के रोगियों के लिए सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Diabetic In Hindi

डायबिटीज (मधुमेह) के रोगियों के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, अग्न्याशय पुनरुद्धार, वसंत कुसुमाकर रस, जामुन-करेला काढ़ा और 2026 गाइड।

सूखी और कफ वाली खांसी की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं व सिरप: Best Ayurvedic Medicine For Cough In Hindi

सूखी खांसी, बलगम वाली खांसी और गले की खराश की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, सितोपलादि चूर्ण, वासावलेह, काढ़े और 2026 संपूर्ण उपचार गाइड।

यूरिक एसिड कम करने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू उपचार: Best Ayurvedic Medicine For Uric Acid In Hindi

यूरिक एसिड कम करने और गाउट (वात-रक्त) के जोड़ों के दर्द से राहत पाने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, कैशोर गुग्गुलु, पुनर्नवा, परहेज और 2026 गाइड।

रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक औषधियां: Best Immunity Booster Ayurvedic Medicine In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, च्यवनप्राश, गिलोय, अश्वगंधा, ओजस वर्धक काढ़े, खुराक और 2026 क्लिनिकल गाइड।

साइनस (साइनोसाइटिस) की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, नस्य चिकित्सा और घरेलू उपाय: Best Ayurvedic Medicine for Sinusitis in Hindi

साइनस और साइनोसाइटिस (Sinusitis / Sinus Infection) सिर और चेहरे की हड्डियों में मौजूद वायु गुहाओं (Sinus Cavities) की सूजन और कफ जमाव का एक अत्यंत दर्दनाक विकार है। आयुर्वेद में साइनस की समस्या को ‘दुष्ट प्रतिश्याय’ (Dushta Pratishyaya) अथवा ‘शिरोविकार’ (Shiroga) कहा जाता है। इसका मूल...