होमटेक्नोलॉजीProcessor क्या होते हैं,...

Processor क्या होते हैं, कम्प्युटर के लिए कौन सा प्रॉसेसर चुने?

जब भी कोई व्यक्ति कंप्यूटर लेने जाता है, तो दुकानदार उस व्यक्ति से कई प्रश्न पूछता है, जैसे कि आपको कंप्यूटर कितनी RAM का चाहिए, कंप्यूटर का प्रोसेसर कौन सा होना चाहिए, कंप्यूटर में हार्ड डिक्स कितनी चाहिए, इत्यादि तो जिस व्यक्ति को पता होता है वह सारी चीजें बता कर लेता है, और जो व्यक्ति पहली बार कंप्यूटर लेने जाता है, उन्हें इन सब चीजों के बारे में नहीं पता होता है, तो हम आपको बता दें कि जब आप कंप्यूटर खरीदने जाते हैं, तो सभी चीजें अपने जगह अलग-अलग महत्व रखती हैं, परंतु इसमें सबसे महत्वपूर्ण कंप्यूटर का प्रोसेसर होता है, कंप्यूटर में कई प्रकार के प्रोसेसर आते हैं, जिनके बारे में जानना बहुत आवश्यक होता है, तो आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताएंगे कि प्रोसेसर क्या होता है, और कंप्यूटर के लिए सबसे बेहतरीन प्रोसेसर कौन सा होता है.

प्रॉसेसर क्या होता है?

प्रोसेसर किसी भी डिवाइस का एक प्रमुख भाग होता है, जो कि सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के बीच हो रही interpretation को समझ कर उसे process कर हमें आउटपुट देने का कार्य करता है, जिस प्रकार हम सीपीयू को कंप्यूटर का मस्तिष्क मानते हैं, उसी प्रकार प्रोसेसर CPU का मस्तिष्क होता है. प्रोसेसर एक silicon की बनी हुई Chip होती है, जिसमें लाखों सूक्ष्म छोटे Transistor लगे होते हैं. और इन्हीं ट्रांजिस्टरों के माध्यम से Computer का डाटा प्रोसैस होता है.

प्रोसेसर कौन सी कंपनी बनाती है?

कंप्यूटर की दुनिया में कुछ ही ऐसी कंपनियां हैं, जो प्रोसेसर बनाने का कार्य करती हैं. और हम आपको बता दें कि इन प्रोसेसर का उपयोग दुनिया के 80 % कंप्यूटर्स में होता है. प्रोसेसर बनाने वाली मुख्य रूप से दो कंपनियां है Major Companies (intel) और Advanced Micro Devices (AMD) आदि. इनमें से आपने अधिकतर कंप्यूटर में intel के ही प्रोसेसर देखे होंगे. 

पुराने प्रॉसेसर 

जिस प्रकार टेक्नोलॉजी बढ़ रही है उसी प्रकार कंप्यूटर मोबाइल आदि के प्रोसेसर भी अपने आपको डिवेलप कर रहे हैं, वर्तमान समय में कई प्रकार के एक से बढ़कर एक प्रोसेसर कंप्यूटर में देखने को मिल रहे हैं जैसे कि ड्यूयल कोर (dual core), कोर2डुओ (core 2 duo), कोर i7 (core i7) आदि. परंतु इन सब के बारे में जानने के लिए हमें सबसे पहले इनके पुराने वर्जन के बारे में जानना आवश्यक है, क्योंकि जब हम पुराने वर्जन के बारे में जानेंगे तभी हम इसके नए वर्जन के बारे में अच्छे से समझ पाएंगे कि इसमें क्या डिवेलप किया गया है, पहले के प्रोसेसर की सीरीज 8086 से शुरू होकर 80286-80386 – 80486 और (pentium processor) थी,  इनमें  इतनी स्पीड और मेमोरी नहीं थी जितनी आज के प्रत्येक प्रोसेसर में होती है.

कंप्यूटर के लिए अच्छा प्रोसेसर कैसे चुने  

बाजार में विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर प्रोसेस उपलब्ध होते हैं, उनमें से सभी प्रोसेसर एक से बढ़कर एक होते हैं, ऐसे में अपने कंप्यूटर के लिए सही प्रोसेसर चुनने के लिए सबसे पहले आपको यह समझना आवश्यक है कि प्रोसेसर का मॉडल क्या है, और इस प्रोसेसर में फीचर्स कौन-कौन से हैं. तो अब हम आपको बताएंगे कि कंप्यूटर के लिए सबसे बेहतरीन प्रोसेसर कौन से होते हैं.

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कंप्यूटर एक महत्वपूर्ण कॉम्पोनेन्ट के माध्यम से चलता है, जिसे दूसरे शब्दों में प्रोसेसर के नाम से जाना जाता है, यह प्रोसेसर डाटा के प्रवाह का विश्लेषण और नियंत्रण करने का कार्य करता है, जिसे Central processing unit के रूप में भी जाना जाता है, कंप्यूटर में प्रोसेसर को कंप्यूटर का मस्तिष्क माना जाता है, क्योंकि यह डाटा का वास्तविक प्रसंस्करण में सम्मिलित होता है. सभी कंप्यूटर प्रोसेसर प्रकार गीगाहर्ट्ज़ (गीगाहर्ट्ज) के संदर्भ में गति में मापा जाता है, और वे 2.6GHz से 3.66GHz तक हो सकते हैं. कंप्यूटर प्रोसेसर एक छोटे माइक्रोचिप के रूप में होते हैं, जो मदरबोर्ड के सॉकेट में फिट हो सकते हैं.

कंप्यूटर के लिए कौन सा प्रोसेसर सबसे अच्छा है?

आपको आपके कंप्यूटर में प्रोसेसर आप के उपयोग के अनुसार चाहिए होता है, जैसे कि यदि आपको 3 डी गेमिंग और डीवीडी संलेखन जैसे मल्टीमीडिया उपयोग के लिए कंप्यूटर में प्रोसेसर की आवश्यकता है, तो आपके लिए आईटेल पेंटियम 4 सबसे बेहतरीन प्रोसेसर है, और यदि आप इसके अलावा एएमटी का प्रोसेसर लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एएमडी एथलॉन 64 सबसे बेहतरीन प्रोसेसर है. इसके अतिरिक्त आप अगर चाहे तो एएमडी अहटेलोन एक्सपी का भी उपयोग बड़ी आसानी के साथ कर सकते हैं, क्योंकि यह बेहतर ग्राफिक्स के साथ विंडोज एक्सपी के उपयोग को बढ़ाता है. इसके अतिरिक्त अलग-अलग उपयोग के लिए अलग-अलग प्रोसेसर होते हैं. जिनके बारे में नीचे विस्तार पूर्वक बताया गया है.

मल्टीकोर प्रॉसेसर  

कंप्यूटर में उपयोग की जाने वाली चिप जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रोसेसर लगे हुए होते हैं, अगर उसमें एक से ज्यादा प्रोसेसर लगा दिया जाए तो उसे (Multicore processor) कहते हैं. यहां जितने ज्यादा कोर का उपयोग किया जाएगा आपका कंप्यूटर उतना ही ज्यादा तेजी से चलेगा. यथार्थ आपके कंप्यूटर में कोई भी कार्य प्रोग्राम उतनी ही तेजी ओपन होगा.

कोर 2 डुओ और ड्यूल कोर क्या है?  

यह दोनों ही प्रोसेसर के प्रकार होते हैं, इन दोनों के नाम एक जैसे लगते हैं, परंतु इन दोनों में कई अंतर है. जैसे कि ड्यूअल Core Pentium से आगे का प्रॉसेसर माना जाता है और वही Core 2 Duo New Generation का processor है. Core 2 Duo, Dual Core की तुलना में बहुत तेजी से काम करता है, और लगभग 40% से कम इलेक्ट्रिसिटी खर्च करता है.

कोर i3, i5, i7, i9 क्या है? 

यह सभी इंटेल के Multicore Processor होते हैं जो अपनी कार्य करने की गति के लिए जाने जाते हैं. बात इनमें सबसे तेज और ताकतवर की करें, तो वह i9 हैं, और इस श्रेणी का सबसे Weak Processor i3 है, परंतु यह कोर 2 डुओ या ड्यूअल कोर से बहुत तीव्र गति से कार्य करने की क्षमता रखता है. इन सभी प्रॉसेसर कोर की बात करें, तो i3 Processor में दो, i5 कोर प्रॉसेसर में 2 या 4, i7 कोर प्रॉसेसर में 4 या 6, i9 कोर प्रॉसेसर में 6 या 8 कोर होते हैं. जो कि कार्य करने की गति को और तेज करते हैं. इन प्रोसेसर का उपयोग जिस कंप्यूटर में किया जाता है, Core 2 Duo और Dual Core की तुलना में बहुत महंगे होते हैं, क्योंकि यह पहले चलने वाले पेंटियम प्रॉसेसर के मुकाबले बहुत ज्यादा तेज गति से कार्य करने की क्षमता रखते हैं और महंगे भी होते हैं.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...