राजधानी दिल्ली में चलने वाली मेट्रो को लाइफ लाइन कहा जाता है, क्योंकि इसमें प्रत्येक दिन लाखों लोग सफर करते हैं, सफर के दौरान मेट्रो में होने वाली एनाउंसमेंट से प्रत्येक स्टेशन पर यात्रियों को निर्देश मिलते रहते हैं. ऐसे में यात्रियों के मन में एक प्रश्न उठता है, कि यह आवाज किसकी है, तो अब हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताएंगे कि मेट्रो के आवागमन का अनाउंसमेंट करने और यात्रियों को निर्देश देने वाली आवाज किसकी है. तो हम आपको बता दें कि शम्मी नारंग और रिनी सिमोन खन्ना की है, जिनके बारे में नीचे विस्तार पूर्वक बताया गया है:-
शम्मी नारंग
दिल्ली मेट्रो में होने वाली हिंदी अनाउंसमेंट में जिस पुरुष की आवाज यात्रियों को निरंतर निर्देश देती रहती है, वो आवाज शम्मी नारंग की है. शम्मी नारंग IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. और इनकी आयु 59 वर्ष है, शम्मी नारंग का मेट्रो में आवाज देने तक का सफर बेहद खास रहा है, वह अपने बारे में बताते हैं, कि जब वह मात्र 19 साल के थे. तब उनकी आवाज एक बार एक विदेशी इंजिनियर ने सुनी और वह बड़ा प्रभावित हुआ, जिसके बाद उसने शम्मी नारंग को ‘Voice of America’ के हिन्दी विभाग में अपनी आवाज से लोगों को निर्देश देने के लिए मौका दिया, जिसके बाद शम्मी नारंग दूरदर्शन से जुड़ गए, और हम आपको बता दें कि दूरदर्शन में भी शम्मी नारंग जाने माने एंकर रहे, शम्मी नारंग की आवाज के प्रभाव का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें दूरदर्शन ने 10,000 लोगों के बीच से चुना था.
रिनी सिमोन खन्ना
दिल्ली मेट्रो में होने वाली अंग्रेजी अनाउंसमेंट में जिस महिला की आवाज यात्रियों को निर्देश देती है, उनका नाम रिनी सिमोन खन्ना है, सिमोन मेट्रो में अंग्रेजी में साफ उच्चारण के साथ सभी निर्देश यात्रियों को देती है, इनके पिता भारतीय वायु सेना के एक उच्च पद के अधिकारी थे, जिसके कारण उनका ट्रांसफर अलग-अलग जगह पर होता था. और इसी वजह से रिनी को भी देश के 09 अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करनी पड़ी, उन्होंने दूरदर्शन के साथ 1985-2001 में न्यूज रीडर की तरह काम किया था, इसके अतिरिक्त इन्होंने कई जगह पर वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कई जगह पर इवेंट में एंकर की तरह काम किया.

