होमसामान्य जानकारीलोकसभा , राज्यसभा, विधानसभा...

लोकसभा , राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद में क्या अंतर है जानें

आज हम अपने इस लेख में एक ऐसे टॉपिक के बारे में बात करेंगे जो बहुत सी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं खास कर सिविल सर्विसेस के एग्जाम या इंटरव्यू में पूछे जाते हैं. आज हम बात करेंगे विधनसभा, लोकसभा, राज्यसभा और विधान परिषद में क्या अंतर है.

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है यहां की सरकार जनता द्वारा मतदान प्रक्रिया से चुनी जाती है और हर पांच साल पर चुनाव होता है और बहुमत के आधार पर सरकार बनाई जाती है. हमारे देश की जो राजनीतिक गणित है उसे लेकर ज्यादातर लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि लोग समझ नही पाते आखिर लोकसभा, राज्यसभा, विधनसभा और विधान परिषद में क्या अंतर होता है तो चलिए जानते हैं कि इस सब में क्या अंतर हैं.

संसद

देश के संसदीय प्रणाली को मुख्य तीन भागों बांटा गया है लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति. हमारे देश का जो संसद होता है वो सबसे बड़ा है उसी के अनुसार सभी को चलना होता है.

लोकसभा

बात करें लोकसभा की तो इसे हाउस ऑफ द पीपल ,लोअर हाउस भी कहते हैं इसे हाउस ऑफ द पीपल इसलिए कहा जाता है क्योंकि लोकसभा का जो उम्मीदवार होता है वो देश की जनता द्वारा चुना जाता है, लोकसभा को भंग भी किया जा सकता है इसके सदस्यों का कार्यकाल पांच साल के लिए होता हैं लेकिन प्रधानमंत्री की सलाह पर उसे राष्ट्रपति पहले भी भंग कर सकता है. इसका चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होता है, लोकसभा के सदस्य को MP कहते हैं इसमें कुल 552 सीट होती है लोकसभा सदस्य बनने के लिए 25 वर्ष से अधिक आयु होना चाहिए , भारतीय नागरिक होना जरूरी और किसी भी सरकारी लाभ वाले पद पर नहीं होना चाहिए. लोकसभा के सदस्य जहां बैठते हैं उसे लोकसभा कहा जाता है लोकसभा का काम कानून बनाना, कानून में संशोधन करना , मंत्रिपरिषद के कामों पर अपना नियंत्रण रखना और जनता पर कर लगाने और खर्च करने का निर्णय लेना.

राज्यसभा

इसे काउंसिल ऑफ स्टेट्स और अपर हाउस भी कहते हैं राज्यसभा स्थाई सदन है इसे भंग नहीं किया जा सकता है इसमें अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होता है राज्यसभा में कुल 250 सीट होती है जिसमें से 238 सदस्य चुने जाते हैं जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति नामित होते हैं. किस राज्य में कितने राज्यसभा सदस्य होंगे ये वहां की आबादी के अनुसार तय हुआ है. इनके उम्मीदवारों को देश की जनता द्वार नहीं बल्कि MLA द्वारा चुने जाते हैं. राज्यसभा के चुनाव में सभी विधानसभाओं के विधायक हिस्सा लेते हैं इसमें विधान परिषद के सदस्य वोट नहीं कर सकते. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है इसमें से एक तिहाई सदस्य हर दो साल पर रिटायर हो जाते हैं इसलिए हर दो साल पर चुनाव होता है. ये लोग जहां बैठते हैं उसे राज्यसभा कहा जाता है. लोकसभा के साथ साथ राज्यसभा भी विधि निर्माण का कार्य करती है संविधान के द्वारा अवित्तीय विधेयकों के संबंध में लोकसभा और राज्यसभा दोनों को बराबर अधिकार प्राप्त हैं.

विधानसभा

जैसा की हमने बताया लोकसभा और राज्यसभा संसद का ही भाग है. अब बात करते हैं विधानसभा कि तो बता दें विधानसभा हर एक राज्य में होता है जैसे यूपी में होगा महाराष्ट्र में होगा ये कुल मिलाकर 28 राज्यों में है और विधानसभा के सदस्यों को MLA कहते हैं एमएलए के चुनाव में जो 18 वर्ष से अधिक हैं वही वोट डाल सकते हैं. विधान सभा का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है लेकिन किसी भी असाधारण स्थिति में वहां का राज्यपाल राष्ट्रपति को विधासभा भंग करने की सलाह दे सकते हैं. विधानसभा को संविधान द्वारा विधित राज्य सूची के विषय पर कानून बनाने का अधिकार प्राप्त होता है वह विधान परिषद के साथ मिलकर संविधान में संशोधन भी कर सकती है. समवर्ती सूची के विषयों पर संसद की तरह राज्य विधान मंडल भी विधि निर्माण कर सकता है लेकिन यदि दोनों द्वारा समर्पित विधियों में बराबर विरोध की सीमा तक संसदीय विधि निर्माण किया जा सकता.

विधान परिषद

विधानपरिषद जो होता है वो देश के सिर्फ 6 राज्यों में है ये राज्य बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में है इसके अलावा असम और उड़ीसा में भी विधान परिषद है जिन राज्यों में विधान परिषद है un राज्यों में उच्च प्रतिनिधि सभा का दर्जा प्राप्त है. विधानपरिषद के सदस्यों को MLC कहते हैं. एमएलसी बनने के लिए कम से कम 30 वर्ष आयु होनी चाहिए और भारत का नागरिक होना आवश्यक है, एमएलसी चुने जाने के समय संसद का सदस्य नहीं होना चाहिए. बात दें विधानपरिषद के सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है हर दो साल पर एक तिहाई सदस्य हट जाते हैं विधान परिषद भी राज्यसभा की तरह स्थाई है इसे भंग नहीं किया जा सकता है. विधान परिषद के सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है इसमें भी राज्यसभा की तरह कुछ सदस्य मनोनीत किए जाते हैं जिन्हें राज्यपाल मनोनीत करते हैं.

हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा ऐसी खबरों के लिए बने रहिए नव जगत के साथ.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टिकट कितने का है और कहां मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल

T20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, और सबसे बड़ा सवाल यही है—टिकट कितने रुपये का है और इसे खरीदा कहां...

Anthropic ने दिखाया AI का अगला कदम: Computer Use जैसी experimental capability और MCP protocol से बदलेगा ऑटोमेशन का भविष्य

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी कंपनी Anthropic ने हाल ही में ऐसे AI कॉन्सेप्ट्स पेश किए हैं, जिन्होंने वैश्विक टेक और सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Computer Use नाम की experimental AI capability और Model Context Protocol (MCP)...

रेल बजट 2026: यूपी को 20,012 करोड़ की सौगात, हाईस्पीड रेल से लेकर 157 स्टेशन होंगे आधुनिक

रेल बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के कायाकल्प के लिए 20,012 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, स्टेशन रिडेवलपमेंट, सुरक्षा और नई तकनीक पर खर्च की...

भारत से मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान को 2200 करोड़ का नुकसान ? ICC बैन की आशंका

अगर T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो इसका असर सिर्फ एक मुकाबले तक सीमित नहीं रहेगा। क्रिकेट से जुड़े आंतरिक आकलनों और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत-पाक मैच रद्द होने पर कुल नुकसान करीब 2200 करोड़ रुपये तक...

KVS–NVS 2026 Computer Science Cut Off: जनरल में कितने नंबर चाहिए? OBC-SC-ST के लिए चौंकाने वाला अनुमान

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की 2026 भर्तीपरीक्षा का इंतज़ार कर रहे कंप्यूटर साइंस अभ्यर्थियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—कट ऑफ कितनी जाएगी?क्या इस बार जनरल कैटेगरी में 145+ भी सेफ रहेगा या मुकाबला और कड़ा होने...