होमखेलAUS में कैसे देख...

AUS में कैसे देख पाएंगे वर्ल्डकप? वीजा से लेकर टिकट का दाम तक, जानें पूरी जानकारी

ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर होने वाले T20 वर्ल्ड कप में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. हालांकि T20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से शुरू होगा, लेकिन रोमांच 22 अक्टूबर से शुरू होगा जब सुपर-12 मैच शुरू होंगे. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है.

जल्द खरीदे टिकट

इस बार होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के बीच काफी क्रेज है. लाखों लोगों ने टिकट भी खरीद लिए हैं. ICC ने हाल ही में कहा था कि 80 से ज्यादा देशों के लोगों ने T20 वर्ल्ड के टिकट खरीदे हैं. आइए जानते हैं कि आप ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप कैसे देख पाएंगे. कुछ मैचों के टिकट पहले ही बिक चुके हैं, जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी शामिल है. पहले दौर में बच्चों के लिए टिकट और सुपर 12 चरण की न्यूनतम कीमत $ 5 है, जबकि वयस्कों के लिए टिकट की कीमत $ 20 से शुरू होती है.

ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने के लिए ईटीए की जरूरत

विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने के लिए आपको एक इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण (ETA) की आवश्यकता होगी. एक ईटीए ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा जारी किया गया एक इलेक्ट्रॉनिक वीजा है जो यात्री के पासपोर्ट से जुड़ा होता है, ताकि वह एक पर्यटक के रूप में ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश कर सके और रह सके. ईटीए वीजा के तहत आप ऑस्ट्रेलिया में 90 दिनों तक रह सकते हैं. स्वीकृत होने के बाद, ईटीए आपके पासपोर्ट से लिंक हो जाएगा. वैसे ऑस्ट्रेलिया जाने का कुल किराया समय और शहरों पर निर्भर करता है. उदाहरण के तौर पर अगर आप मेलबर्न या एडिलेड के लिए फ्लाइट बुक करते हैं तो आपको एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं। फिर आपको वहां रहने के लिए भी अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी.

आप वर्ल्ड कप मैच यहां देख पाएंगे

भारत में होने वाले T20 विश्व कप के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar और वेबसाइट पर होने वाली है. इसके अलावा दूरदर्शन भारत के सभी मैचों, सेमीफाइनल, फाइनल मैचों का भी प्रसारण करेगा. साथ ही navjagat.com पर आप टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ी तमाम खबरें, दिलचस्प आंकड़े पढ़ सकेंगे.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

चोरी हो गए मोबाइल को IMEI number से कैसे track करें

आपका भी मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया...

जानें INS Mormugao के बारे में

अब चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर...

पाना चाहती हैं Heroin की तरह परफेक्ट मेकअप लुक तो ट्राई करें इन प्रोडक्ट्स

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी...

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...