होमखेलक्रिकेटBumrah, Jadeja के बाद...

Bumrah, Jadeja के बाद Team India को लगा एक और बड़ा झटका

जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो चुके हैं. अब न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी चोटिल हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेले गए वनडे से पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी. T20 वर्ल्ड कप में भारत को एक और बड़ा झटका लग सकता है.

इंडिया टीम दिखी उलझन में

आपको बता दें कि दीपक चाहर हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई T20 सीरीज में जबरदस्त खेलते नजर आए थे. उन्होंने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ गेंदबाजी करते हुए टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई है. चाहर की चोट इंडिया टीम के लिए सच में एक बहुत बड़ा झटका है.
अब दीपक को T20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाय के तौर पर रखा गया है. बुमराह के चोटिल होने की स्थिति में उनमें से एक और मोहम्मद शमी को 15 सदस्यीय टीम में चुना जाना है.

दो वनडे खेलने पर बना सस्पेंस

चाहर सहित चार रिजर्व खिलाड़ी 11 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाले हैं.
ऐसे में बाकी के दो वनडे खेलने पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. पहले वनडे में भारत को साउथ अफ्रीका से 9 रन से हार का सामना करना पड़ा है. एक सूत्र ने PTI को बताया- दीपक का टखना मुड़ गया है, लेकिन इसकी हालत ज्यादा गंभीर नहीं है. पर कुछ दिनों के लिए उन्हें आराम की सलाह दी जा सकती है. यह टीम प्रबंधन का आह्वान है कि क्या वे दीपक को जोखिम में डालना चाहते हैं, क्योंकि वह T20 विश्व कप स्टैंडबाय लिस्ट में है.

सम्बंधित : – Lionel Messi ने किया संन्यास का ऐलान, जानें उनका सफर

दीपक चाहर है धांसू खिलाड़ी

दीपक चाहर बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी से भी टीम के लिए योगदान दे सकते हैं. उन्होंने कई मौकों पर टीम के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका अदा की है. ऐसे में उन्हें T20 वर्ल्ड कप में मौका मिल सकता था. पर भारत अभी जीतने का मौका नहीं छोड़ना चाहता. दरहसल उनकी चोट की वजह से उन्हें इंडिया टीम में खेलने देना ये एक बड़ा सवाल पैदा होता है. वहीं दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी T20 वर्ल्ड के लिए पहली पसंद हैं. वह अब पूरी तरह फिट होकर जल्द ही टीम से जुड़ेंगे.

मोहम्मद शमी आएंगे वापस

सूत्र ने कहा कि अगर मोहम्मद शमी फिट हो जाते हैं तो वह रिप्लेसमेंट के लिए पहली पसंद होंगे, क्योंकि उनका अनुभव टीम के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. वह अगले हफ्ते टीम इंडिया से जुड़ेंगे, हालांकि अब इस पर सस्पेंस बना हुआ है कि दीपक ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगा या नहीं. दीपक ने कुछ महीने पहले पीठ की चोट के बाद वापसी की थी. वह इसी साल फरवरी में चोटिल हो गए थे और करीब छह महीने तक टीम इंडिया से बाहर रहे थे.

सम्बंधित : – ऐसे फ्री ले सकते हैं, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट, ऋषभ पंत ने शेयर किया वीडियो

इंडिया टीम के सामने बड़ी चुनौती

BCCI के एक अधिकारी ने PTI से बात करते हुए कहा, ”प्रशिक्षण सत्र के दौरान दीपक के टखने में चोट लग गई है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है. फिर भी उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम दिया जा सकता है. ऐसे में अब टीम प्रबंधन फैसला करेगा. उन्हें खिलाना है या नहीं, क्योंकि उन्हें टी20 विश्व कप के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

चोरी हो गए मोबाइल को IMEI number से कैसे track करें

आपका भी मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया...

जानें INS Mormugao के बारे में

अब चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर...

पाना चाहती हैं Heroin की तरह परफेक्ट मेकअप लुक तो ट्राई करें इन प्रोडक्ट्स

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...