होममनोरंजनअक्टूबर महीने में मिलेगा...

अक्टूबर महीने में मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, एक से बढ़कर एक वेबसीरीज धमाल मचाने को तैयार

अक्टूबर का महीना शुरू होते ही छुट्टियां भी शुरू हो जाती हैं ऐसे में अगर आप घर बैठे वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये महीना आप के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट का डोज लेकर हाजिर है.

वेब सीरीज लवर्स किए लिए अक्टूबर का महीना फुल ऑन धमाल वाला होने वाला है. इस महीने में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कई वेब सीरीज रिलीज होने वाले हैं इनमें से कुछ सीरीज का पहला सीजन होगा और कुछ ऐसी वेब सीरीज हैं जिनका नेक्स्ट सीजन स्ट्रीम किया जाएगा. अब आप अपनी छुट्टियों का सारा मजा अपनी फैमिली के साथ पॉपकॉर्न खाते हुए वेब सीरीज देख कर ले सकते हैं. चलिए एक नजर डालते हैं इस महीने में आने वाली वेब सीरीज की लिस्ट पर.

कैट

कैट रणदीप हुड्डा की पहली वेब सीरीज होगी जिसके जरिए वे अब वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक इंसान ड्रग्स डीलर्स, पुलिस और पॉलिटिक्स के बीच फंस जाता है. अब कैसे वे इन सब मुसीबतों से बाहर आता है इसके लिए आप को ये वेब सीरीज देखनी होगी. ये वेब सीरीज 12 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

ईशो

ये वेब सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है इस वेब सीरीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की इस स्टोरी को बेहतरीन तरीके से बताया गया है. 5 अक्टूबर को सोनी लिव पर यह वेबसीरीज रिलीज होगी.

गुड बैड गर्ल

जिन दर्शकों ने इसका पहला सीजन देख लिया है वे इसके दूसरे सीजन के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसके पहले सीजन को दर्शकों का काफी प्यार मिला था, ये वेबसीरीज एक ऐसी लड़की पर आधारित है जो अपनी खुशी के लिए कितने भी झूठ बोलने के लिए तैयार है बचपन से ही अपने फायदे के लिए झूठ बोलती आ रही लड़की को झूठ की आदत पड़ जाती है. इस वेब सीरीज को अक्टूबर में सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा.

तनाव

बात करेंगे तनाव वेबसीरीज की तो 2017 में कश्मीर वैली में हुए बम धमाके के बाद जो तनाव पैदा हुआ था उसे वेब सीरीज में दर्शाया गया है. 26 अगस्त को इस वेब सीरीज का टीजर आउट किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. अरबाज खान, मानव विज, अर्सलान गोनी , रजत कपूर , शशांक अरोड़ा और एकता कौल स्टारर ये वेबसीरीज अक्टूबर में सोनी लिव पर स्ट्रीम की जाएगी.

मुंबई माफ़िया.. पुलिस वर्सेज अंडरवर्ल्ड

इसकी कहानी 90 के दशक की है जब मुंबई शहर क्राइम से भरा हुआ यहां के लोगों में अंडरवर्ल्ड का खौफ था. जहां एक तरफ अंडरवर्ल्ड, ड्रग ट्रैफिकिंग, आतंकवाद और क्रिमिनल गैंग पूरे शहर पर काबू करना चाहते थें वहीं दूसरी तरफ पुलिस शहर को इनकी चंगुल से बचाने में लगी रहती है. ये वेब सीरीज अक्टूबर में नेटप्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

रॉकेट बॉयज सीजन 2

इस वेब सीरीज में दो साइंटिस्ट के सफर को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है जिनकी कड़ी मेहनत से भारत में कई परिवर्तन नजर आते हैं. इसकी कहानी डॉ. साराभाई भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम और डॉक्टर भाभा के परमाणु प्रोग्राम पर आधारित है, रॉकेट बॉयज सीजन 2 को अक्टूबर में सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा.

मिसमैच्ड सीज़न 2

प्राजक्ता कोली,रोहित सराफ और रणविजय सिंह स्टारर मिसमैच्ड सीज़न 2 नेटफ्लिक पर 14 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इस वेब सीरिज के पहले सीजन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, पहले सीजन में रोहित और प्राजक्ता की लव स्टोरी दिखाई गई थी इस बार कई जोड़ियां नजर आएंगी. इसे भी आप अक्टूबर में सोनी लिव पर देख सकते हैं.

द मिडनाइट क्लब

यह इसी नाम की एक नोवेल पर आधारित अमेरिकन हॉरर वेब सीरीज है. जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह 8 मरीज रोज रात को एक दूसरे को कहानी सुनाते हैं और वादा करते हैं कि हमारे बीच में से जो भी पहले मरेगा वो दूसरी दुनिया में होने का संकेत देगा इस वेब सीरीज को 7 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फील्स लाइक होम सीजन 2

इस वेब सीरिज का दूसरा सीजन 7 अक्टूबर को रिलीज होगा. इस सीरीज में प्रीत कमानी, विष्णु कौशल, मिहिर आहूजा , आयुष्मान मल्होत्रा और हिमिका बोस मुख्य किरदार में नजर आएंगे. चार दोस्तों पर आधारित इस वेबसीरीज को आप लायंसगेट प्ले पर देख सकते हैं.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...