होमदेशविवाहित व अविवाहित सभी...

विवाहित व अविवाहित सभी महिलाओं को सामान गर्भपात का अधिकार : Supreme Court

हमारे देश में महिलाओं को अपने ही गर्भ पर हक नहीं दिया जाता है. आज भी बहुत से लोग है जो उनके साथ दुष्कर्म करते है. महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है, उन्हें अपने अनचाहे गर्भ को जारी रखना पड़ता है. वैसे तो भारत सरकार समय-समय पर राज्य सरकारों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदमों और विशेष रूप से उनके खिलाफ अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए और उपाय करने के संबंध में परामर्श जारी करती रही है. वहीं अब गर्भपात की समस्या पर रोकथाम लगाने के लिए देश में गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद अहम फैसला सुनाया है.

महिलाओं को गर्भपात पर मिला अधिकार 

सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि हमारे देश में भी MTP एक्ट के तहत अविवाहित महिलाओं को गर्भपात का अधिकार है. मेडीकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) अधिनियम के तहत, सभी महिलाओं को, चाहे वे विवाहित हों या अविवाहित, को गर्भावस्था के 24 सप्ताह तक सुरक्षित गर्भपात का कानूनी अधिकार है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा इस अधिकार में यह जरूरी नहीं है कि महिला विवाहित है या फिर अविवाहित.

सम्बंधित : – भारत की 10 सबसे अमीर महिलाएं जानिए कुल संपत्ति

इसलिए सुनाया SC ने ये फैसला

दरअसल, कोर्ट ने यह फैसला 25 वर्षीय महिला की याचिका पर दिया है. महिला अपने साथी के साथ अपनी मर्जी से रह रही थी. परंतु बाद में उसने अपने साथी के साथ शादी से मना कर दिया. गर्भवती महिला का कहना है कि वह बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती है, इसलिए उसे गर्भपात की अनुमति दी जानी चाहिए. दिल्ली हाई कोर्ट ने महिला को इसकी इजाजत नहीं दी. इसके बाद महिला सुप्रीम कोर्ट पहुंची.

इस फैसले पर किया था हस्तक्षेप

इस साल अगस्त में, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि गर्भपात अधिनियम के तहत विवाहित और अविवाहित महिलाओं के बीच कोई भी भेदभाव महिला की व्यक्तिगत स्वायत्तता का उल्लंघन है. उस समय जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने कहा था कि वह मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) एक्ट और उससे जुड़े नियमों में दखल देगी और देखेगी कि क्या अविवाहित महिलाओं डॉक्टरी सलाह के अनुसार 24 हफ्ते तक गर्भ को गिराने की इजाजत दी गई थी. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “स्वास्थ्य क्षेत्र में हुई प्रगति को ध्यान में रखते हुए एमटीपी अधिनियम और नियमों की एक दूरंदेशी व्याख्या होनी चाहिए. “

एमटीपी एक्ट की जानकारी होना है जरूरी 

सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) एक्ट के प्रावधानों की व्याख्या करते हुए दिया. एमटीपी अधिनियम के अनुसार – केवल बलात्कार पीड़ितों, नाबालिगों, महिलाओं, जिनकी वैवाहिक स्थिति गर्भावस्था के दौरान बदल गई है, मानसिक रूप से बीमार महिलाओं या भ्रूण विकृतियों वाली महिलाओं को 24 सप्ताह तक गर्भपात की अनुमति है. कानून के मुताबिक आपसी सहमति से 20 हफ्ते तक ही गर्भ गिराया जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

गर्भपात कानून पर कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने कहा कि एक महिला को 20 सप्ताह से अधिक के गर्भ को इस आधार पर गर्भपात करने से मना नहीं किया जा सकता है कि वह अविवाहित है. न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने कहा कि ऐसा करना संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन होगा. सुप्रीम कोर्ट ने माना कि हर महिला को सुरक्षित और कानूनी गर्भपात का अधिकार है, चाहे उसकी वैवाहिक स्थिति कुछ भी हो.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

चोरी हो गए मोबाइल को IMEI number से कैसे track करें

आपका भी मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया...

जानें INS Mormugao के बारे में

अब चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर...

पाना चाहती हैं Heroin की तरह परफेक्ट मेकअप लुक तो ट्राई करें इन प्रोडक्ट्स

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...