होमअर्थ जगतजानिए क्या है Card...

जानिए क्या है Card Tokenisation System जो शुरू होने जा रहा है 1 अक्टूबर से

भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए एक नई प्रणाली शुरू की है, जिसे Card Tokenization नाम दिया गया है. टोकन प्रणाली का मुख्य उद्देश्य भुगतान प्रणाली को अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाना है.

वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कार्ड टोकन सेवा के कार्यान्वयन की तारीख में बदलाव की घोषणा की है. पहले टोकनाइज क्रेडिट और डेबिट कार्ड की सुविधा 1 जुलाई 2022 से शुरू होने वाली थी. पर अब RBI ने कार्ड टोकन सेवा की समय सीमा 1 जुलाई, 2022 से बढ़ाकर 1 अक्टूबर, 2022 कर दी है.

जानें Card Tokenization System के बारे में

दरहसल, टोकनाइजेशन संवेदनशील डेटा को गैर-संवेदनशील डेटा में बदलने की प्रक्रिया है. इसके तहत ग्राहक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के व्यक्तिगत विवरण को एक यूनीक कोड टोकन में बदल दिया जाता है. इस टोकन के इस्तेमाल से कोई भी ग्राहक अपने थर्ड पार्टी ऐप यानी QR Code या Point Of Sales पर Contractless पेमेंट कर सकेगा.

इस सेवा को प्राप्त करने के लिए कोई भी कंपनी टोकन सेवा के लिए थर्ड पार्टी ऐप डेवलपर से संपर्क कर सकती है. हालाँकि, इस टोकन भुगतान प्रणाली में भाग लेने वाली सभी कंपनियों को RBI के तहत Registered होना चाहिए.

आरबीआई का ऐलान

आपको बता दें कि 1 अक्टूबर से कई चीजें बदलने वाली हैं, जिससे बैंकिंग सेक्टर से जुड़े बड़े नियमों में बदलाव होगा. ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से कार्ड-ऑन-फाइल टोकेनाइजेशन नियम ला रहा है. जिसमें टोकन सिस्टम में बदलाव के बाद कार्डधारकों को ज्यादा सुविधाएं और सुरक्षा मिलेगी. यह नियम उन लोगों पर लगाया जा रहा है जो क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं और अब उनके लिए इसे और सुरक्षित बनाया जा सकता है. इसका कारण यह है कि पिछले कुछ दिनों से क्रेडिट-डेबिट कार्ड से धोखाधड़ी की कई खबरें सामने आ रही थीं. जिसके चलते यह नया नियम लाया गया है और अब ग्राहक जब डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, पॉइंट ऑफ सेल या ऐप से ट्रांजैक्शन करेगा तो सारी डिटेल्स इनक्रिप्टेड कोड में सेव हो जाएंगी.

195 करोड़ टोकन हुए जारी

ज्यादातर बड़े व्यापारी रिजर्व बैंक के टोकन के नए नियमों को पहले ही अपना चुके हैं. अब तक ग्राहकों को डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के बदले 195 करोड़ टोकन जारी किए जा चुके हैं. हालांकि अभी भी ऐसे ग्राहकों की संख्या करोड़ों में है, जिन्होंने अभी तक अपने कार्ड का टोकन नहीं कराया है.

सम्बंधित : – क्यों होता है बैंकों का लाइसेंस रद्द, क्या है RBI की Guideline

अब ये हुए है बदलाव

सबसे पहले आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने नई व्यवस्था के तहत पेमेंट कंपनियों को ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का डेटा स्टोर करने पर रोक लगा दी है. कंपनियों को अब कार्ड के बदले में एक वैकल्पिक कोड देना होगा. जिसे सब टोकन के नाम से जानेंगे. एक बार यह लागू हो जाए उसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट के लिए सीधे कार्ड का उपयोग न करके, बल्कि यूनिक टोकन का उपयोग करना होगा. साफ है कि नए नियम लागू होने के बाद कार्ड से भुगतान करना आसान हो जाएगा. Card को टोकन में परिवर्तित करने के लिए कोई सेवा शुल्क नहीं लिया जाएगा. यह पूरी तरह से फ्री होगा.

धोखाधड़ी की समस्याओं पर लगेगी रोकथाम

दरहसल, कार्ड की जानकारी साझा करने से धोखाधड़ी की संभावना अधिक हो जाती है. ऐसे में धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने व्यापारियों को ऑनलाइन भुगतान के लिए विशेष कोड स्टोर करने का ऑर्डर दिया है, जो आपका मूल कार्ड नंबर नहीं होगा. एक टोकन केवल एक कार्ड और एक व्यापारी के लिए मान्य है. यदि आप एक ई-कॉमर्स साइट के लिए अपने क्रेडिट कार्ड को टोकन करते हैं, तो उसी कार्ड का दूसरी साइट पर एक अलग टोकन होगा. यह धोखाधड़ी को रोकने के लिए है. जब आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं, तो आप या तो एक टोकन बनाते हैं और इसे अपने भविष्य के उपयोग के लिए एक विशिष्ट वेबसाइट पर संग्रहीत करते हैं. वर्तमान में, जब आप कुछ खरीदते हैं, तो आप अपने कार्ड का विवरण दर्ज करते हैं. हालांकि, अब आरबीआई ने 30 जून 2022 से पहले स्टोर किए गए किसी भी डेटा को डिलीट करने का निर्देश दिया है.
इसके अलावा, आप लेनदेन करने के लिए किसी भी कार्ड पर टोकन का अनुरोध कर सकते हैं.

सम्बंधित : – क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट करने के क्या है नियम, जानिए इससे जुड़ी हर बात

कार्ड की संख्या की कोई सीमा नहीं है

रिजर्व बैंक ने कहा है कि टोकन व्यवस्था के तहत प्रत्येक लेनदेन के लिए कार्ड विवरण इनपुट करने की आवश्यकता नहीं होगी. डिजिटल पेमेंट को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए रिजर्व बैंक के प्रयास लगातार जारी है. ग्राहक किसी भी संख्या में कार्ड के लिए टोकन का अनुरोध कर सकता है. लेनदेन करने के लिए, ग्राहक टोकन अनुरोधकर्ता App के साथ रजिस्टर्ड किसी भी कार्ड का उपयोग करने के लिए आजाद होगा.

ये होगी पेमेंट की प्रक्रिया

डिजिटल पेमेंट के तहत आपको टोकन नंबर चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा.

जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो संबंधित कार्ड की जानकारी को टोकन नंबर में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
अनुरोध आपकी सहमति के बाद ही भेजा जाएगा. फिर आपको कार्ड नंबर की जगह टोकन नंबर दिया जाएगा.
इसकी मदद से आप पेमेंट कर पाएंगे.
कार्ड के लिए अलग-अलग वेबसाइट के लिए अलग-अलग टोकन नंबर जारी किए जाएंगे.

सम्बंधित : – सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?

ये जारी करेंगे टोकन

कार्ड को टोकन में परिवर्तित टोकन कार्ड नेटवर्क जैसे वीज़ा, मास्टरकार्ड और रुपे के द्वारा जारी किए जाएंगे. ये सभी नेटवर्क कार्ड जारी करने वाले बैंक को सूचित करेंगे. कुछ बैंक तो कार्ड नेटवर्क को टोकन जारी करने से पहले बैंक से परमिशन लेने के लिए भी बोल सकते हैं.

सभी मर्चेंट्स का अलग- अलग टोकन होगा

मर्चेंट और कार्ड संयोजन के आधार पर एक यूनिक टोकन जारी किया जाएगा. यानी अगर आपके पास ऐसा कार्ड है, जिससे आप 3 मर्चेंट के साथ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको तीन टोकन जारी किए जाएंगे. यानी जितने अधिक व्यापारियों के साथ आपका लेन-देन होगा, उतने ही अधिक टोकन आपको जारी किए जाएंगे.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

चोरी हो गए मोबाइल को IMEI number से कैसे track करें

आपका भी मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया...

जानें INS Mormugao के बारे में

अब चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर...

पाना चाहती हैं Heroin की तरह परफेक्ट मेकअप लुक तो ट्राई करें इन प्रोडक्ट्स

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टिकट कितने का है और कहां मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल

T20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, और सबसे बड़ा सवाल यही है—टिकट कितने रुपये का है और इसे खरीदा कहां...

Anthropic ने दिखाया AI का अगला कदम: Computer Use जैसी experimental capability और MCP protocol से बदलेगा ऑटोमेशन का भविष्य

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी कंपनी Anthropic ने हाल ही में ऐसे AI कॉन्सेप्ट्स पेश किए हैं, जिन्होंने वैश्विक टेक और सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Computer Use नाम की experimental AI capability और Model Context Protocol (MCP)...

रेल बजट 2026: यूपी को 20,012 करोड़ की सौगात, हाईस्पीड रेल से लेकर 157 स्टेशन होंगे आधुनिक

रेल बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के कायाकल्प के लिए 20,012 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, स्टेशन रिडेवलपमेंट, सुरक्षा और नई तकनीक पर खर्च की...

भारत से मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान को 2200 करोड़ का नुकसान ? ICC बैन की आशंका

अगर T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो इसका असर सिर्फ एक मुकाबले तक सीमित नहीं रहेगा। क्रिकेट से जुड़े आंतरिक आकलनों और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत-पाक मैच रद्द होने पर कुल नुकसान करीब 2200 करोड़ रुपये तक...

KVS–NVS 2026 Computer Science Cut Off: जनरल में कितने नंबर चाहिए? OBC-SC-ST के लिए चौंकाने वाला अनुमान

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की 2026 भर्तीपरीक्षा का इंतज़ार कर रहे कंप्यूटर साइंस अभ्यर्थियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—कट ऑफ कितनी जाएगी?क्या इस बार जनरल कैटेगरी में 145+ भी सेफ रहेगा या मुकाबला और कड़ा होने...