होमऑटोमोबाइलMahindra Scorpio N की...

Mahindra Scorpio N की डिलीवरी शुरू, दशहरा तक होगी 7,000 यूनिट की डिलीवरी

खुशखबरी उनके लिए जिन्होंने महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन ( Scorpio N) को अपने घर लाने के लिए कब से इंतजार में थें. नवरात्रि के शुरू होते ही महिंद्रा ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है. जी हां 26 सितंबर से यानि की नवरात्रि के पहले दिन से ही महिंद्रा ने अपनी स्कॉर्पियो एन की डिलीवरी शुरू कर दी है. है ना खुशखबरी अब जाइए और माता रानी के आशीर्वाद के साथ अपनी नई नवेली स्कॉर्पियो एन को घर लाइए.

एक मिनट में 25,000 बुकिंग हुई थी

बता दें बुकिंग के मामले में स्कॉर्पियो एन ने पहले दिन ही रिकॉर्ड दर्ज कर लिया था. एक मिनट के भीतर 25,000 बुकिंग हुई थी. और उन्हीं बुकिंग की डिलीवरी शुरू की गई है. जिन्होंने पहले बुकिंग कराया है उन्हें पहले स्कॉर्पियो एन की चाभी दी जाएगी.

10 दिन में 7,000 यूनिट डिलीवरी का लक्ष्य

Mahindra Scorpio N को जिन लोगों ने बुक किया था वे लोग बेसब्री से इस दिन का इंतेजार कर रहे थें और नवरात्रि के पावन अवसर पर उनका इंतजार खत्म हुआ. महिंद्रा का कहना है की नवरात्रि के पहले दिन से लेकर दशहरा तक 7,000 यूनिट स्कॉर्पियो एन की डिलीवर कर दी जाएगी. यानि की दशहरे तक सड़कों पर हमें 7,000 स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) दौड़ती नजर आएंगी. अभी हाल में ही स्कॉर्पियो एन लॉन्च हुई थी इतनी ज्यादा पेंडिंग बुकिंग होने से लोगों को लग रहा था कि इतनी जल्दी डिलीवरी नहीं मिल पाएगी , लेकिन इतने कम समय में 7,000 यूनिट की डिलीवरी करना वो भी 10 दिनों में अपने आप में बड़ी बात है.

सम्बंधित : – Top – 5 Best Selling Cars – भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, जानिए कीमत

CRM पोर्टल से पता लगेगा डिलीवरी डेट

महिंद्रा ने ये भी कहा है कि डिलीवरी टाइम लाइन में पहले जिन लोगों की 25,000 बुकिंग हुई है वे CRM बुकिंग पोर्टल के जरिए पता लगा सकते हैं कि उनको डिलीवरी कब तक मिलेगी. जिन्होंने 25,000 के बाद बुकिंग की है उन्हे 10 दिन बाद अपने CRM पोर्टल से पता चल पाएगा कि उनकी डिलीवरी डेट कब की है. महिंद्रा शुरुआत में पहले टॉप एंड Z8L वैरिएंट की डिलीवरी करेगी. महिंद्रा ने पहले ही कहा था शुरुआत में पहले ज्यादातर टॉप एंड Z8L वैरिएंट की डिलीवरी की जाएगी.

पांच वैरिएंट में उपलब्ध

महिंद्रा की नई SUV वर्जन पांच वैरिएंट में उपलब्ध है. Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में. स्कॉर्पियो एन को पेट्रोल और डीजल दोनों में उतारा गया है. इसे दोनों इंजनों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और मैनुअल के साथ पेश किया गया है. इसकी डिजाइन की बात की जाए तो फ्रंट लुक में आपको ऑटोमैटिक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है साथ ही फ्रंट बंबर पर एलईडी फॉग लैंप फीचर दिया गया है. अगर नई स्कॉर्पियो एन की सेफ्टी की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग दिया गया है. आधुनिक फीचर्स में वॉइस कमांड और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधा दी गई है. वहीं फ्रंट में जो ग्रिल दिया गया है वे XUV700 जैसा लुक दे रहा है.

सम्बंधित : – जाने कब लांच होगी टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक कार

स्कॉर्पियो एन की कीमत

महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन की कीमत की बात करें तो शुरुआत में इसकी कीमत 11.99 लाख से लेकर 23.90 लाख रूपये तक जाती है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...