होमसामान्य जानकारीजानिये सीडीपीओ (CDPO) क्या...

जानिये सीडीपीओ (CDPO) क्या है और इसमें क्या है संभावनाएं

आज हम आपको सीडीपीओ क्या है, और कैसे बने के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

अगर आप सरकारी नौकरी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो सीडीपीओ आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह बहुत अच्छी नौकरी है. और साथ ही इसमें आपको अच्छा वेतन भी मिल जाता है. लेकिन इस नौकरी को करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. और साथ ही परीक्षा से भी गुजरना पड़ेगा. अगर आप सीडीपीओ ऑफिसर बनने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सीडीपीओ क्या है, कैसे बने, योग्यता, आयु एवं परीक्षा के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे.

सीडीपीओ क्या होता है

सीडीपीओ एक सरकारी नौकरी है. सीडीपीओ का फुल फॉर्म चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफीसर होता है. सीडीपीओ अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है. जो देश के राज्यों में बाल विकास परियोनाओं के आधार पर छः वर्ष से कम उम्र के बच्चो के विकास और गर्भवती महिलाओ को जरुरी सुविधाएं और पोषण पदार्थो को उपलब्ध कराने का कार्य करता है. सीडीपीओ ऑफिसर का मुख्य कार्य देश के छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना तथा उन तक सारी आवश्यक चीजों को पहुंचाना और उनके स्वास्थ्य को अच्छे स्तर पर ले जाना होता है. इसके साथ ही सीडीपीओ अधिकारी ग्रामीण बच्चो के पोषण का भी ख्याल रखता है, ताकि उनमे कुपोषण जैसी बीमारी न आए. सीडीपीओ अधिकारी भारत देश में शिशु मृत्यु दर को कम करने के साथ बच्चों को कई तरह की बीमारियों से बचाती है.

सीडीपीओ कैसे बने

सीपीडीओ अधिकारी की नियुक्ति देश के राज्य सरकार द्वारा किया जाता है. सीडीपीओ ऑफिसर बनने के लिए आपको राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली पीसीएस परीक्षा को पास करना होगा. अगर आप इस परीक्षा में सफल हो जाते है, तो आपको सीडीपीओ के पद पर नियुक्त कर दिया जाता है.  लेकिन सीडीपीओ अधिकारी बनने के लिए सरकार द्वारा कुछ योग्यता निर्धारित की गई हैं.

सीडीपीओ बनने के आवश्यक योग्यता 

अगर आप सीडीपीओ अधिकारी बनने के लिए इच्छुक है, तो उसके लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अपना स्नातक पूरा करना होगा, यानि आपको अपना ग्रेजुएशन पूरा करना होगा. 

सीडीपीओ की आयु सीमा 

इस पद के लिए आयु सीमा सरकार निर्धारित करती है. सीडीपीओ अधिकारी बनने के लिए आपकी आयु 21 से 37 वर्ष के बीच में होनी चाहिए. यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग  ST/SC से है, तो उनको आयु सीमा में कुछ छूट दी जाती है. ST/SC वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा में 5 साल की छूट जाती जाती है, एवं OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलती है. 

सम्बंधित : – खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कैसे बने

सीडीपीओ का परीक्षा पैटर्न 

आपको सीडीपीओ अधिकारी बनने के लिए परीक्षाओ को उत्तीर्ण करना पड़ता है. यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है, जिसमे से दो परीक्षा लिखित में होती है. लिखित परीक्षाओं को पास करने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. तीनों चरणों में पास होने के बाद आपको सीडीपीओ अधिकारी के पद पर नियुक्त कर दिया जाता है. इन परीक्षाओ के बारे में एक एक करके जानते हैं-

  • प्रारम्भिक परीक्षा 

सीपीडीओ अधिकारी बनने के लिए प्रारंभिक परीक्षा को पार करना पड़ता है, यह परीक्षा का पहला चरण होता है, जो लिखित रूप में होती है. इसमें उम्मीदवार को समान्य ज्ञान से जुड़े 150 सवाल पूछे जाते है, इस परीक्षा को करने के लिए आपको दो घंटे का समय दिया जाता है. जब आप इस चरण को पास कर लेते है. तब आपको दूसरे चरण के लिए बुलाया जाता है. 

  • मुख्य परीक्षा 

प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा होती है, और यह परीक्षा भी लिखित रूप में ही होती है, जिसमें आपको सामान्य हिंदी से 100 अंक के सवाल और सामान अध्ययन के 300 – 300 अंक होते हैं. इसके आलावा वैकल्पिक विषय 300 अंक का होता है. जिसमे आपको गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और श्रम एवं समाज कल्याण विषय में से किसी एक विषय का चयन करना होता हैं. जो अभ्यार्थी प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा को पास कर लेता है, उसके बाद उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है.

  • इंटरव्यू

यह परीक्षा का अंतिम चरण होता है, जिसमे पहले और दूसरे चरण में पास होने वाले उम्मीदवार को बुलाया जाता है. अंतिम चरण इंटरव्यू का होता है, जिसमे बड़े अधिकारिओ के द्वारा आपसे कुछ सवाल पूछे जाते है, यदि आप इंटरव्यू में पूछे सवालों का जवाब अच्छे से दे देते है, तो आपको इंटरव्यू में पास कर दिया जाता है. तीनों चरणों में पास करने वाले अभ्यर्थी को राज्य सरकार द्वारा सीडीपीओ पद के लिए चयन कर लिया जाता है

सीडीपीओ की तैयारी किस तरह करे 

किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको लक्ष्य बनाना आवश्यक है, ताकि आप अच्छे से परीक्षा की तैयारी कर सकें. सीडीपीओ की परीक्षा के लिए आप एक समय सारणी बना ले. उस समय सारणी में आपको सभी चीजों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे आपको क्या पढ़ना है, और कितना पढ़ना है, किन विषयों को ज्यादा पढ़ना है, पढ़ाई के बाद कितनी देर तक आराम करना है, आदि सबसे पहले आपको कठिन विषयों को पढ़ना चाहिए, उसके बाद सरल विषयों को पढ़ना चाहिए. परीक्षा के सिलेबस के अलावा सामान्य ज्ञान, एवं अपने राज्य और देश से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में जानना चाहिए. आपको अपने आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बच्चे और महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी लेनी चाहिए. सीडीपीओ की परीक्षा में आपको हिंदी विषय पर अधिक ध्यान देना होगा. इसके साथ ही प्राम्भिक परीक्षा के लिए आपको सामान्य विज्ञान, इतिहास, जीवविज्ञान को अच्छे से पढ़ना होगा. पिछले साल आए प्रश्नों का रिवीजन अच्छी तरह से कर लेना चाहिए

सम्बंधित : – PCS Kya Hota Hai और पीसीएस अधिकारी कैसे बने?

सीडीपीओ ऑफिसर की सैलरी

सीडीपीओ अधिकारी बनने के बाद आपको मान सम्मान तो मिलता ही है, इसके साथ ही आपको अच्छा वेतन भी प्रदान किया जाता है, देश के हर राज्य में सीडीपीओ अधिकारी का वेतन अलग अलग होता है. सीडीपीओ अधिकारी को 10,000 से 50000 के बीच में सैलरी दी जाती है. जिसमे ग्रैडपे भी शामिल होता है. इसके अलावा सीडीपीओ ऑफिसर को सरकार के तरफ से कई सारी सुविधाएं भी दी जाती है.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको सीडीपीओ क्या है और कैसे बने की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टिकट कितने का है और कहां मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल

T20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, और सबसे बड़ा सवाल यही है—टिकट कितने रुपये का है और इसे खरीदा कहां...

Anthropic ने दिखाया AI का अगला कदम: Computer Use जैसी experimental capability और MCP protocol से बदलेगा ऑटोमेशन का भविष्य

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी कंपनी Anthropic ने हाल ही में ऐसे AI कॉन्सेप्ट्स पेश किए हैं, जिन्होंने वैश्विक टेक और सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Computer Use नाम की experimental AI capability और Model Context Protocol (MCP)...

रेल बजट 2026: यूपी को 20,012 करोड़ की सौगात, हाईस्पीड रेल से लेकर 157 स्टेशन होंगे आधुनिक

रेल बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के कायाकल्प के लिए 20,012 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, स्टेशन रिडेवलपमेंट, सुरक्षा और नई तकनीक पर खर्च की...

भारत से मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान को 2200 करोड़ का नुकसान ? ICC बैन की आशंका

अगर T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो इसका असर सिर्फ एक मुकाबले तक सीमित नहीं रहेगा। क्रिकेट से जुड़े आंतरिक आकलनों और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत-पाक मैच रद्द होने पर कुल नुकसान करीब 2200 करोड़ रुपये तक...

KVS–NVS 2026 Computer Science Cut Off: जनरल में कितने नंबर चाहिए? OBC-SC-ST के लिए चौंकाने वाला अनुमान

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की 2026 भर्तीपरीक्षा का इंतज़ार कर रहे कंप्यूटर साइंस अभ्यर्थियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—कट ऑफ कितनी जाएगी?क्या इस बार जनरल कैटेगरी में 145+ भी सेफ रहेगा या मुकाबला और कड़ा होने...