SBI PO Kaise Bane? क्या काम होता है SBI पीओ का

जॉब सेक्टर में सबसे अच्छा स्कोप बैकिंग सेक्टर को माना जाता है. सबसे तेजी से ग्रो करने वाला सेक्टर बैंकिंग सेक्टर होता है. देश की अर्थव्यवस्था में अहम रोल निभाता है. और अगर SBI यानी की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बात की जाए तो इसे एक रिप्यूटेटेड बैंक माना जाता है, लोग सोचते हैं कि अगर उनकी SBI में नौकरी लग जाए तो जिंदगी बदल जाएगी. आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे. आपको बताएंगे की SBI में पीओ कैसे बन सकते हैं इसके लिए कौन से एग्जाम देने होते हैं कितनी सैलरी होती है क्या काम होता है इन सारी बातों के बारे में विस्तार से बताएंगे.

बैंक पीओ क्या होता है?

बैंक पीओ का फुल फॉर्म होता है प्रोबेशनरी ऑफिसर. प्रोबेशनरी पीरियड पूरा होने से पहले बैंक में किसी भी तरह का काम दिया जा सकता है जैसे क्लर्क या असिस्टेंट का काम भी दिया जाता है. प्रोबेशनरी पीरियड दो सालों का होता है इसके दौरान बैंक में अलग अलग काम दिया जाता है. तरह तरह की ड्यूटी दी जाती है. फाइनेंस, अकाउंटिंग और मार्केटिंग के साथ साथ इन्वेसमेंट की भी जानकारी दी जाती है. प्रोबेशनरी पीरियड खत्म होने के बाद बैंक पीओ को अपने किसी भी शाखा में असिस्टेंट बैंक मैनेजर के पोस्ट पर नियुक्त करता है. जहां पर पीओ दैनिक लेनदेन, चेक पास करना ड्राफ्ट जारी करना कैश लेनदेन आदि काम करता है. उसके बाद परफॉर्मेंस के हिसाब से प्रमोशन मिलता है.

SBI बैंक पीओ कैसे बने?

चलिए अब आपको बताते हैं SBI बैंक पीओ कैसे बनते है. इसके लिए क्या करना होता है. पीओ बनने के लिए सबसे पहले आपका ग्रेजुएशन कंप्लीट होना जरूरी है ग्रेजुएशन किसी भी विषय से हो सकता है. इसके अलावा कंडीडेट्स की कंप्यूटर स्किल अच्छी होनी चाहिए. क्योंकि एक पीओ को अधिकतर काम कंप्यूटर पर करना होता है इसलिए कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए. उसके बाद आपको SBI का ऑन लाइन फॉर्म भरना होता है. ध्यान रखना होगा जब भी SBI पीओ का नोटिफिकेशन निकलता है तभी आपको फॉर्म अप्लाई करना होता है और एग्जाम देकर आप SBI का पीओ बन सकते हैं.

फॉर्म कब निकलता है?

अब सवाल आता है कि फॉर्म कब निकलता है और कब अप्लाई कर सकते हैं. तो बता दें हर साल SBI पीओ की भर्ती निकालती है अगस्त से लेकर अक्टूबर तक इसका ऑनलाइन भर्ती निकलता है. फॉर्म अप्लाई करने के लिए आपको 21 दिनों का वक्त दिया जाता है. एक बात और इस एग्जाम का फॉर्म अप्लाई करने के लिए जनरल, EWS और OBC को 750 रूपये देने होते हैं जबकि SC, ST और PWD को फॉर्म फ्री होता है.

आयु सीमा

SBI पीओ बनने के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है. लेकिन जो कंडीडेट्स रिजर्व कैटिगरी में आते हैं उन्हें आयु सीमा में कुछ छूट दी जाती है. बता दें किसे किसे आयु सीमा में छूट मिलती है.

SC/ST को पांच साल की छूट
OBC को तीन साल की छूट दी जाती है
PWD (OBC) को 13 साल
PWD (SC/ST) 15 साल की आयु सीमा पर छूट
PWD ( Gen/EWS) 10 साल की छूट
एक्स सर्विस मैन को 5 साल की छूट दी मिलती है.

सम्बंधित : – अपना परिचय कैसे दे हिंदी में

कितनी बार पीओ बनने के लिए एग्जाम दे सकते हैं

जानकारी के लिए बता दें एसबीआई पीओ बनने के लिए आप बार बार एग्जाम नहीं दे सकते हैं. इसके लिए एग्जाम अटेम्प्ट का निर्धारण श्रेणी के हिसाब से किया गया है. जो इस तरह हैं.
जनरल और EWS को 4 बार मौका मिलेगा
Gen/PED/EWS/PWD 7 बार एग्जाम दे सकते हैं.
OBC श्रेणी में आने वाले लोग 7 कोशिश कर सकते हैं. वही OBC (PWD) श्रेणी के लोग भी 7 अटेम्प्ट कर सकते हैं.
SC/SC (PWD) ST/ST (PWD)
श्रेणी के लोगों के लिए कोई सीमा नहीं है ये लोग चाहे जितनी बार कोशिश कर सकते हैं.

कितने फेज में एग्जाम होता है

पीओ के एग्जाम तीन फेज में होता है. पहले प्रिलियम एग्जाम उसके बाद मुख्य एग्जाम होता है है फिर अंत ने इंटरव्यू. दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन होती हैं. इंटरव्यू के बाद जो उम्मीदवार पास होता है उसकी लिस्ट जारी होती है. SBI पर निर्भर करता है कि वह सिर्फ इंटरव्यू लेता है या ग्रुप डिस्कशन भी करता है.

क्या पूछा जाता है एग्जाम में

किसी भी परीक्षा को देने से पहले उसके सिलेबस को जानना बेहद जरूरी होता है. अगर आप सिलेबस को अच्छे से समझ गए तो कोई भी एग्जाम आप आसानी से दे सकते हैं . चलिए जान लेते हैं पीओ एग्जाम के सिलेबस के बारे में. सबसे पहले प्रिलियम एग्जाम की बात करते हैं यह कुल 100 अंक का पेपर होता है. इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल होते हैं जिसे हल करने के लिए आप को 60 मिनट का समय दिया जाता है. मेन्स एग्जाम के बारे में बात करें तो इसमें चार विषयों से सवाल पूछे जाते है इसमें 150 सवाल होते हैं 200 अंक के जिसके जवाब के लिए 3 घंटे की समय सीमा निर्धारित है. इन दोनों परिक्षाओं को आप हिंदी या इंग्लिश किसी भी भाषा में दे सकते हैं. जब आप दोनों एग्जाम क्लियर कर लेते हैं तो बारी आती है
इंटरव्यू की इसमें कई तरह के सवाल पूछे जाते है देश दुनिया से लेकर तमाम मुद्दों के बारे में सवाल किया जाता है . इंटरव्यू में उम्मीदवार की पर्सनेलिटी को भी जांचा जाता और नॉलेज को भी परखा जाता है. इंटरव्यू वाले राउंड में या तो सिर्फ इंटरव्यू होगा या फिर इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन दोनों होगा.

सम्बंधित : – पटवारी (लेखपाल) कैसे बने?

SBI पीओ का वेतन कितना होता है?

पीओ बन जाने के बाद काफी अच्छी सैलरी होती है. साथ की साथ अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं जैसे महंगाई भत्ता, विशेष भत्ता, चिकित्सा भत्ता और HRA भी मिलता है. कुल मिलाकर एक पीओ के सैलरी 38 हजार से लेकर 42 हजार तक हो सकती है.

अगर आप SBI पीओ बनना चाहते हैं तो मेहनत और लगन के साथ तैयारी करनी होगी सारे सिलेबस को रोज पढ़ना होगा. पहले के एग्जाम पेपर को हल करना चाहिए. जिससे आप को आइडिया भी आ जायेगा और आप आसानी से पीओ के एग्जाम को अच्छे अंकों के साथ क्लीयर कर पाएंगे.

सम्बंधित : – न्यायाधीश (जज) कैसे बने

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...