Dussehra Essay in Hindi – दशहरे पर निबंध

आज हम आपको Dussehra Essay in Hindi – दशहरे पर निबंध (dussehra par nibandh) के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

जैसा कि हम सभी जानते हैं, दशहरा हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, इसके अलावा, दशहरा सबसे लंबे दिनों तक चलने वाले त्योहारों में से एक है, पूरे देश में लोग बड़े उत्साह और प्रेम के साथ दशहरा मानते हैं, दशहरा (Dussehra) को भारत के कई प्रान्त में विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है, दशहरा का पावन समय सभी के लिए खुशी मनाने का समय होता है, छात्रों को इस त्योहार का पूरा आनंद लेने के लिए अपने स्कूलों और कॉलेजों से दस दिन की लंबी छुट्टियां भी मिलती हैं, जिसका छात्र भरपूर आनंद उठाते हैं, बच्चों को विद्यालयों में दशहरा पर निबंध लिखने को भी कहा जाता है, जिससे उनकी दशहरा के प्रति उत्सुकता बनी रहे, और उन्हें दशहरा के बारे में पूर्ण जानकारी भी मिल सके, दशहरा पर निबंध (dussehra par nibandh) के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दशहरा क्यों और कैसे मनाया जाता है.

प्रस्तावना – 

दशहरा दिवाली से दो या तीन हफ्ते पहले मनाया है, विजयदशमी का यह त्यौहार आमतौर पर प्रत्येक वर्ष सितंबर से अक्टूबर के आसपास आता है, हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व आश्विन मास में मनाया जाता है, सनातन/हिन्दू धर्म को मानने वाले सभी लोगों को दशहरा त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है, दशहरा का त्यौहार सभी के लिए खुशी मनाने का समय लेकर आता है. परिवार के सभी लोग मिलकर पूजा के लिए तैयारी करते हैं.

दशहरे से संबंधित पौराणिक कथाएं – 

दशहरा शब्द दो हिंदी शब्दों ‘दस’ और ‘हारा ‘ से मिलकर बना हुआ है, जहाँ दस का अर्थ 10 मुख वाले रावण से है, और हारा का मतलब सत्यानाश/पराजित है, इसलिए यदि इन दो शब्दों को जोड़ दिया जाए तो ‘दशहरा’ बनता है, जो उस दिन का प्रतीक है, जब दस सिर वाले दुष्ट रावण का भगवान राम ने वध किया था, और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी, दशहरा को भारत के कुछ क्षेत्रों में विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है, यदि हम क्षेत्रीय और जातीय मतभेदों को अलग रखकर विचार करें, तो इस त्योहार के आयोजनों का एक ही मकसद है, यानी बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश देना होता है. दूसरे शब्दों में, यह त्योहार बुराई की शक्ति पर अच्छाई की शक्ति की जीत का प्रतीक माना जाता है, अगर हिंदू पौराणिक कथाओं कि मानो तो कहा जाता है, कि इसी दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध कर दिया था, अन्य परंपराओं का यह भी मानना है, कि भगवान राम ने दशहरा के दिन ही असुरों के महान राजा 10 मुख अर्थात रावण से युद्ध कर उसका वध कर यह सिद्ध किया था. कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों ना हो लेकिन जीत हमेशा सत्य की की ही होती है.

दशहरा समारोह मनाने का कारण – 

पूरे भारत में लोग दशहरा को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते हैं, विभिन्न संस्कृतियां होने के बावजूद त्योहार के उत्साह को प्रभावित नहीं करती हैं, दशहरा (विजयदशमी) के पूरे त्योहार में सभी का उत्साह और जोश एक समान रहता है, विजयदशमी के अवसर पर, बंगाली बिजॉय दशमी मनाते हैं, जो दुर्गा पूजा के दसवें दिन का प्रतीक है, इस दिन, देवी की मूर्तियों को नदी में विसर्जित करने के लिए जुलूस के साथ ले जाया जाता है, और विसर्जन किया जाता है, विवाहित महिलाएं भी एक-दूसरे के चेहरे पर सिंदूर लगाती हैं, जबकि अन्य स्त्रियां बधाई का आदान-प्रदान करती हैं, और एक दूसरे को दावत देती हैं, कुछ जगहों पर इसी दिन शस्त्र पूजा करने की भी परंपरा है,ये एक धार्मिक और पारंपरिक उत्सव है, जिसकी जानकारी प्रत्येक बच्चे को होनी चाहिये, ऐतिहासिक मान्यताओं और प्रसिद्ध हिन्दू धर्मग्रंथ रामायण में ऐसा उल्लेख किया गया है, कि भगवान राम ने रावण का वध करने के लिए देवी चंडी की पूजा की थी, जिसके बाद ही अमरता का वरदान प्राप्त रावण वध करना संभव हो सका था.

सम्बंधित : – बसंत पंचमी पर निबंध

रामलीला का आयोजन – 

हिंदू धर्म में दशहरा राक्षसों के राजा रावण (दस मुख) पर भगवान राम की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, लोग दशहरा को दस दिनों तक उनके बीच हुए युद्ध को नाटक के रूप में ज्ञान और मनोरंजन के लिए रामलीला नाटक को प्रस्तुत करते हैं, उत्तर भारत में लोग मुखौटे पहनकर और विभिन्न नृत्य रूपों के माध्यम से राम-लीला का आयोजन करते हैं, साथ ही रामलीला का लुफ्त भी उठाते हैं.

रावण दहन – 

रामायण में कथित छंद का पालन करते हुए, रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण जैसे तीन बड़े राक्षसों के विशाल आकार के पुतले बनाए जाते हैं, इसके बाद पुतलों को जलाने के लिए उनमे विस्फोटक पटाखे से भरा जाता है, और जमकर आतिशबाजी की जाती है, एक आदमी भगवान राम की भूमिका निभाता है, और जलाने के लिए पुतलों पर आग लगे हुए तीर चलाता है, लोग आमतौर पर किसी मुख्य अतिथि को भगवान राम की भूमिका निभाने और उस पुतले को जलाने के लिए आमंत्रित करते हैं, यह आयोजन हजारों दर्शकों के उपस्थिति में खुले मैदान में सुरक्षा को ध्यान में रख कर किया जाता है, हर उम्र के लोग इस मेले का लुत्फ उठाने के लिए यहाँ उपस्थित होते हैं, बच्चे इस आयोजन का सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं, और अपने माता-पिता से आतिशबाजी को देखने के लिए ले जाने की जिद करते हैं,दशहरा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है, ना सिर्फ हिंदू बल्कि सभी धर्मों के लोग रावण दहन को देखने के लिए आते हैं रावण दहन का यह कार्यक्रम लोगों को मैदान में एक साथ एकत्रित करता है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि दशहरा हमें सिखाता है, बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों ना हो अच्छाई एक ना एक दिन उसे मात दे ही देती है और प्रकाश हमेशा अंधेरे पर विजय प्राप्त करता है.

दशहरे से सीख – 

हम सब मैदान में एकत्रित होकर रावण का पुतला जला कर यह तो साबित कर देते हैं, कि सच्चाई हमेशा बुराई पर हावी होती है, लेकिन अपने अंदर के बुराई को खत्म करने के बारे में नहीं सोचते, विजयादशमी बहुत ही शुभ और ऐतिहासिक पर्व है, लोगो को इस दिन अपने अंदर के रावण पर विजय प्राप्त कर खुशी के साथ यह पर्व मनाना चाहिए, वो सतयुग का दौर था, जिसमें केवल एक रावण था, जिसपर भगवान राम ने विजय प्राप्त की थी पर यह तो कलयुग है, जिसमे हर घर में रावण छुपा बैठा है, इतने रावण पर विजय प्राप्त करना आसान नहीं है, जिस प्रकार एक दीपक की रौशनी अंधकार का नाश करने के लिए अधिक होती है, ठीक उसी प्रकार एक अच्छी विचारधारा वाली सोच यह हमारे लिए बहुत है, अपने अंदर के रावण का नाश करने के लिए.

सम्बंधित : – एपीजे अब्दुल कलाम निबंध हिंदी मे

विजयदशमी (दशहरे) से जुड़ी सामाजिक कुरीतियां – 

विजयदशमी (दशहरे) जैसे धार्मिक महत्व वाले दिन कुछ असामाजिक तत्व के लोग मदिरापान का सेवन कर लोगों को परेशान करते हैं, कुछ गंदे मानसिकता वाले लोग भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरी और छेड़-छाड़ जैसे शर्मनाक हरकत करते हैं, अगर समाज में दशहरा के दिन इन कुरीतियों को दूर रखा जाए तो दशहरा का पर्व वास्तव में आनंदमय हो जाएगा,और सभी खुशी और उत्साह के साथ दशहरे का त्यौहार मना सकते हैं.

दशहरा पर निबंध 10 लाइन

  • दशहरा हिन्दुओं में मनाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय त्यौहार है, इसे पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है.
  • दशहरा रामायण के महाकाव्य में राक्षस के राजा रावण और भगवान श्री राम की जीत का प्रतीक है.
  • संस्कृत में दशहरा शब्द का अर्थ 10 बुराइयों से छुटकारा मिलना होता है.
  • दशहरा को हिंदू धर्म में बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने वाले त्यौहार के रूप में मनाया जाता है.
  • दशहरा ना सिर्फ हिंदुओं का त्यौहार होता है, बल्कि देश के अन्य धर्मों में भी दशहरे के त्यौहार को विधि पूर्वक मनाया जाता है.
  • दशहरे को नवरात्रि उत्सव के रूप में भी जाना जाता है, साथ ही दशहरे को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है.
  • दशहरे के दिन रामलीला जैसे नाटक का आयोजन किया जाता है, जो रामायण से संबंधित होता है.
  • दशहरे के दिन रावण कुंभकरण और मेघनाथ जैसे राक्षसों का पुतला जलाकर इस त्यौहार को मनाया जाता है.
  • 10 सिर वाले रावण को जलाते समय विस्फोटक पटाखों से आतिशबाजी की जाती है.
  • दशहरा भारतीय उपमहाद्वीप में लंकापति रावण की बर्बर भूमिका के अंत का प्रतीक है.

उपसंहार – 

हिन्दू धर्म ग्रंथ रामायण के अनुसार, ऐसा माना जाता है. कि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिये श्री राम ने चंडी होम कराया था. दशहरा को दुर्गोत्सव भी कहा जाता है, क्योंकि लोगों का ऐसा मानना है, कि उसी दसवें दिन माता दुर्गा ने भी महिषासुर नामक दुष्ट असुर का वध किया था. विजयादशमी का पर्व लोगों के मन में नई ऊर्जा, बुराई पर अच्छाई की जित की ठीक लोगों के मन में नई चाह, और सकारात्मक ऊर्जा भी लेकर आता है. भगवान श्री राम ने रावण का अंत कर बुराई पर विजय प्राप्त की, और माँ दुर्गा ने महिषासुर को मारकर बुराई का अंत किया था 9 दिन देवी माँ के पूजा अर्चना के बाद दशहरा (विजयादशमी) आती है, इस दिन सभी के घरों में अच्छे और स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको Dussehra Essay in Hindi – दशहरे पर निबंध (dussehra par nibandh) की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...