होमजीवन शैलीLal Bahadur Shastri Par...

Lal Bahadur Shastri Par Nibandh – लाल बहादुर शास्त्री पर निबंध

आज हम आपको Lal Bahadur Shastri Essay In Hindi – लाल बहादुर शास्त्री पर निबंध, लाल बहादुर शास्त्री जी का प्रारंभिक जीवन, लाल बहादुर शास्त्री जी का राजनीतिक जीवन, लाल बहादुर जयंती के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

परिचय  

लाल बहादुर शास्त्री जी एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत के स्वाधीनता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था, साथ ही उन्होंने स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रुप में कार्य किया था, लाल बहादुर शास्त्री विशेष नेताओं में से एक थे, जिन्होंने देश के स्वाधीनता के लिए लड़ाई लड़ी और सभी को इस संघर्ष में साथ आने के लिए प्रेरित किया. और भारत को स्वतंत्र कराया.

लाल बहादुर शास्त्री जी का प्रारंभिक जीवन 

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी के समीप मुगलसराय में 2 अक्टूबर 1904 में हुआ था. लाल बहादुर शास्त्री जी के पिता एक शिक्षक थे, लाल बहादुर शास्त्री जी के पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी, उसके बाद लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी माता और दोनों बहनों की देखभाल किए.

लाल बहादुर शास्त्री की शिक्षा

लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत मात्र 4 वर्ष की उम्र में की थी. उन्होंने छठवीं कक्षा तक की शिक्षा मुगलसराय के ईस्ट सेंट्रल रेलवे इण्टर विद्यालय से की थी. लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने विद्यालय की शिक्षा मुगलसराय और वाराणसी से प्राप्त की, और फिर उसके बाद स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह काशी विद्यापीठ गए और वहां से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की, ‘पीठ’ ने उन्हें ‘शास्त्री’ की उपाधि दी, जब वह दसवी कक्षा में थे, तो उन्होंने गाँधी जी के एक व्याखान को सुना, जिससे अत्यधिक प्रभावित हुए, गाँधी जी ने छात्रों से अपील की वह सरकारी विद्यालयों से अपना दाखिला वापस ले ले और असहयोग आंदोलन में हिस्सा ले, और गांधी जी के इन्हीं विचारों से प्रभावित होकर लाल बहादुर शास्त्री जी ने हरिशचन्द्र हाई स्कूल से अपना दाखिला वापिस से ले लिया. और इसके बाद उन्होंने सक्रियता से देश के स्वतंत्रता आंदोलनो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके कारण लाल बहादुर शास्त्री जी को जेल भी जाना पड़ा, परंतु नाबालिक होने के कारण उन्हें जल्द से जल्द ही रिहा कर दिया गया.

उस समय देश के वरिष्ठ नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों ने यह विचार किया कि अगर देश को स्वतंत्र कराना है, तो हमें युवाओं को शिक्षित करना होगा. और इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए काशी विद्यापीठ की स्थापना की गई, और इसी विद्यापीठ से लाल बहादुर शास्त्री जी ने दर्शन और नैतिक शास्त्र में उपाधि की डिग्री प्राप्त की.

संबंधित – अटल बिहारी वाजपेयी पर निबंध

लाल बहादुर शास्त्री जी का राजनीतिक जीवन

लाल बहादुर शास्त्री जी एक अत्यंत ही साधारण व्यक्ति थे. और साथ ही वह एक देश प्रेमी भी थे, लाल बहादुर शास्त्री जी बचपन से ही देश सेवा के प्रति उत्साहित थे, जिसके कारण उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिस्सा लिया,  लाल बहादुर शास्त्री जी ने स्वतंत्रता आंदोलन के अलावा भी कई ऐसे आंदोलन थे. जिसमें लाल बहादुर शास्त्री बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जैसे ‘असहयोग आंदोलन’ एवं ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ आदि, साथ ही हम आपको बता दें कि इन आंदोलनों के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.

लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश की सेवा करने के लिए, अनेक महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में रेल एवं परिवहन मंत्री के रूप में भी कार्य किया,परंतु लाल बहादुर शास्त्री जी ने एक दुर्भाग्यपूर्ण रेल-दुर्घटना को देखा और उन्हें ग्लानि महसूस हुई, जिसके कारण उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया.

प्रधानमंत्री के रूप में 

लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में पदगृहीत हुए, और उन्होंने नेहरू द्वारा शुरू की गई नीतियों को रुकने नहीं दिया उन्हें जारी ही रखा, लाल बहादुर शास्त्री ने श्वेत-और हरित- क्रांति को बढ़ावा दिया. लाल बहादुर शास्त्री जी ने अनेक देशों की यात्राएँ की, और सभी देशों से अच्छे संबंध बनाएं, साथ ही सन 1965 ई. के भारत-पाक युद्ध के समय लाल बहादुर शास्त्री जी अपने बुद्धिमानता से युद्ध में डटे रहे, और लाल बहादुर शास्त्री जी के इस कुशल नेतृत्व और बुद्धिमानता के कारण ही इस युद्ध को भारत ने जीता, इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा भी दिया.

संबंधित – जयशंकर प्रसाद का जीवन परिचय

लाल बहादुर जयंती

हम आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की तरह ही लाल बहादुर जयंती भी समस्त देश में मनाई जाती है, जिस प्रकार गांधी जयंती में विद्यालयों में बच्चे गांधीजी का वेष धारण करते हैं, उसी प्रकार लाल बहादुर जयंती में बच्चे लाल बहादुर जी का वेष धारण करके जय जवान जय किसान का नारा लगाते हैं.

और इसके साथ ही लाल बहादुर जयंती के दिन सभी विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, इन प्रतियोगिताओं में लाल बहादुर शास्त्री जी से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं, तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के महान कार्यों और कठिन संघर्षो पर भाषण दिये जाते है.

उपसंहार

लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु ताशकंद घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद हृदयाघात करके 11 जनवरी 1966 को की गई. लाल बहादुर शास्त्री जी को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था. लाल बहादुर शास्त्री जी ने भारत देश की सेवा अनेक रूपों से की है, और भारत को स्वतंत्र कराने के लिए कई संघर्ष किए, जिसके कारण समस्त देश को लाल बहादुर शास्त्री जी पर गर्व है. और वह आज भी प्रत्येक भारतवासी के दिल में बसे हुए हैं.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको Lal Bahadur Shastri Essay In Hindi – लाल बहादुर शास्त्री पर निबंध की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

राफेल-M: एक प्रगतिशील नौसेना विमान का चमत्कार

राष्ट्रों की नौसेनाओं की संख्या में ताकत और प्रभाव को बढ़ाने...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...