होमखेलएशिया कप की शुरुआत...

एशिया कप की शुरुआत कैसे हुई ? आइये एक नजर डाले विजेताओं पर

आज हम आपको एशिया कप क्रिकेट की शुरुआत कैसे हुई के बारे में बताने जा रहे है पूर्ण जानकारी के लिए पूरी खबर अवश्य पढ़े. क्रिकेट का इतिहास बहुत पुराना है. ये तो सभी जानते हैं कि क्रिकेट खेल की शुरुआत इंग्लैंड ने की थी, लेकिन इसका क्रेज एशियाई देशों में भी है. भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमें इसी क्षेत्र से आती हैं. एशिया कप खेल को बढ़ावा देने के लिए हर दो साल में एशिया कप का आयोजन किया जाता है जिसमें एशिया देश की सभी टीमें हिस्सा लेती हैं. चलिए जानते हैं एशिया कप की शुरुआत कब हुई और कैसे.

एशिया कप एशिया कप क्रिकेट की शुरूआत 1984 में हुई

एशिया कप टूर्नामेंट की शुरुआत 1984 में हुई थी. एशिया कप का पहला टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में कराया गया. जिसमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने भाग लिया. पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया जिसमें पाकिस्तान बूरी तरह मैच हार गया और श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर पहला एशिया कप हासिल करने में भारत की टीम कामयाब रही.

दूसरा एशिया कप श्रीलंका में खेला गया

दो साल बाद दूसरे एशिया कप का आयोजन 1986 में हुआ जो श्रीलंका में खेला जाना था, लेकिन भारत ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया और वजह थी श्रीलंका में इसी साल खेली गई विवादित सीरिज और इसी साल बांग्लादेश को एशिया कप में शामिल कर लिया गया. इस साल भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर इस साल का एशिया कप अपने नाम कर लिया.

अवश्य पढ़े आइये जानते हैं विकेटकीपर और बल्लेबाज निकोलस पूरन के बारे में

दूसरी बार भारत बना विजेता

तीसरा एशिया कप 1988 में बांग्लादेश में खेला गया. इस टूर्नामेंट में फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारत दूसरी बार एशिया कप पर कब्जा किया.

भारत ने हैट्रिक जीत हासिल की

चौथे एशिया कप 1990 में हुआ जिसका आयोजन भारत में किया गया इस बार पाकिस्तान ने अपने और भारत  के खराब राजनीतिक रिश्ते का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया. इस बार भी भारत ने श्रीलंका को हराकर तीसरी बार एशिया कप अपने नाम कर लिया.

1993 में भारत और पाकिस्तान के बीच खराब राजनीतिक संबंधों के चलते  इस साल का एशिया कप स्थगित करना पड़ा.

भारत ने रचा इतिहास

इसके बाद 1995 में पांचवां एशिया कप यूएई में आयोजित किया गया इस साल भी फाइनल में श्रीलंका और भारत की टक्कर थी इस बार भी भारत ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम कर इतिहास रच दिया.

छठे एशिया कप पर श्रीलंका का कब्जा

छठा एशिया कप 1997 में श्रीलंका में खेला गया और इस बार अपने जमीन पर खेल कर श्रीलंका ने भारत को हराते हुए छठे एशिया कप पर कब्जा जमा लिया.

साल 2000 में एशिया कप एक बार फिर बांग्लादेश में खेला गया. पहली बार भारत सिर्फ एक मैच जीतने की वजह से टूर्नामेंट से आउट हो गया. और इस साल पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर पहली बार एशिया कप अपने अपने नाम किया.

2004 में एशिया कप का अयोजन श्रीलंका में हुआ इस साल इस टूर्नामेंट में हांगकांग और यूएई ने भी भाग लिया इस साल भी फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत हुई और इस बार श्रीलंका ने भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप अपने नाम दर्ज कर लिया.

साल 2008 में एशिया कप पहली बार पाकिस्तान में हुआ हर बार  कि तरह इस बार भी फाइनल मुकबाला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया और इस बार भी भारत को हराकर चौथी बार श्रीलंका ने एशिया  कप पर कब्जा जमा लिया.

2010 में एशिया कप श्रीलंका में खेला गया इस बार भी फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया और इस बार भारत ने श्रीलंका को हराकर पांचवी बार एशिया कप अपने नाम कर लिया.

पहली बार फाइनल में पहुंचा था बांग्लादेश

11 वा  एशिया कप साल 2012 में बांग्लादेश में आयोजित किया गया. जिसमें भारत और श्रीलंका दोनों टीमें बांग्लादेश से हराकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. और पहली बार फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश हालांकि फाइनल में पाकिस्तान से हार गया.

पांच बार एशिया कप अपने नाम करने वाला श्रीलंका

12वा एशिया कप 2014 में फिर से बांग्लादेश में हुआ इस बार एक बार फिर श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर पांचवी बार एशिया कप विजेता बना.

एशिया कप के फॉर्मेट में हुआ बदलाव

साल 2016 में तीसरी बार एशिया कप बांग्लादेश में आयोजित किया गया लेकिन इस साल फॉर्मेट में बदलाव किया गया. आईसीसी ने रोटेशन सिस्टम लागू कर टूर्नामेंट वन डे और T20 की तरह टूर्नामेंट कराने का फैसला लिया. पहले T20 एशिया कप के फाइनल में भारत और बांग्लादेश पहुंचे. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पहला T20 एशिया कप जीत लिया.

साल 2018 में T20 एशिया कप भारत में होना था पर राजनीतिक कारणों से ये टूर्नामेंट भारत में नहीं हो पाया. और टूर्नामेंट का आयोजन  यूएई में कराया गया.

भारत सबसे ज्यादा एशिया कप जीत कर बना चैंपियन

इंडिया ने सबसे ज्यादा सात बार एशिया कप जीत कर चैंपियन बना है, जबकि श्रीलंका ने पांच बार एशिया कप जीता और पाकिस्तान ने सिर्फ दो बार ही जीत हासिल कर सका

एशिया कप विनर्स लिस्ट ऑल टाइम (एशिया कप विजेता अब तक)

वर्षविजेताउप-विजेतामेजबान देश
1984भारतश्रीलंकाUAE
1986श्रीलंकापाकिस्तानश्रीलंका
1988भारतश्रीलंकाबांग्लादेश
1990-91भारतश्रीलंकाभारत
1995भारतश्रीलंकाUAE
1997श्रीलंकाभारतश्रीलंका
2000पाकिस्तानश्रीलंकाबांग्लादेश
2004श्रीलंकाभारतश्रीलंका
2008श्रीलंकाभारतपाकिस्तान
2010भारतश्रीलंकाश्रीलंका
2012पाकिस्तानबांग्लादेशबंग्लादेश
2014श्रीलंकापाकिस्तानबंग्लादेश
2016भारतबांग्लादेशबांग्लादेश
2018भारतबांग्लादेशUAE

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...