Cancer Kya Hai – कैंसर कितने प्रकार के होते हैं?

आज हम आपको Cancer Kya Hai – कैंसर क्या होता है? कैंसर के कितने स्टेज होते हैं? कैंसर के लक्षण के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

जब मनुष्य के शरीर में किसी कोशिका या सेल्फ के जींस में किसी तरह का बदलाव आने लगता है, तो वहीं से कैंसर की उत्पत्ति होती है. साथ ही हम आपको बता दें कि कैंसर कई नशीले पदार्थों के सेवन के कारण भी हो सकता है, जैसे गुटखा, तंबाकू या शराब आदि, इसके लिए अल्ट्रावॉयलेट रेज और रेडिएशन भी जिम्मेदार हो सकते हैं.

कैंसर के कारण शरीर के अंदर में इम्यून सिस्टम खराब हो जाता है, जिसे शरीर झेल नहीं पाता है, साथ ही हम आपको बता दें कि जैसे-जैसे आपके शरीर में कैंसर बढ़ता है, वैसे वैसे एक तरह की गांठ बनने लगती है, जिसे ट्यूमर कहते हैं, यह धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाती है, कैंसर को एक लाइलाज बीमारी समझते हैं, परंतु अगर कैंसर के शुरू में ही इस पर काबू पा लिया जाए तो कैंसर जैसी बड़ी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.

कैंसर कितने प्रकार के होते हैं? (cancer kitne prakar ke hote hain)

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह सिद्ध किया गया है, कि कैंसर लगभग 100 से भी ज्यादा प्रकार के होते हैं और उसी प्रकार इन कैंसर रोग के लक्षण भी अलग-अलग होते हैं तो आइए जानते हैं, कि वह कौन-कौन से  कैंसर के प्रकार हैं, जो शरीर में ज्यादा तेजी से फैलते हैं:-

1. ब्लड कैंसर- 

मनुष्य में सबसे ज्यादा पाए जाने वाला कैंसर ब्लड कैंसर होता है. इसमें ब्लड (खून) की कोशिकाएं में कैंसर बहुत तेज़ी से फैलता है. जिससे शरीर में खून की कमी हो जाती है, और धीरे-धीरे यह शरीर में संक्रमित हो जाता है.

2. फेफड़ों का कैंसर- 

फेफड़ों में कैंसर स्मोकिंग की वजह से होता है, साथ ही यह कैंसर बहुत ही दर्दनाक व दयनीय होता है. इसमें सांस लेने जैसी समस्याएं होती है, साथ ही हड्डियों में बहुत दर्द होता है, और बलगम जमने जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं, और भूख नहीं लगती है. हर वक्त थकान सा महसूस होने लगती है, और शरीर में कमजोरी आ जाती है.

3. ब्रेन कैंसर- 

ब्रेन ट्यूमर को ही ब्रेन कैंसर कहा जाता है, यह कैंसर दिमाग में होता है. इसमें दिमाग के एक हिस्से में गांठ बन जाती है, और वह धीरे-धीरे पूरे ब्रेन में फैलने लगती है.

4. स्तन कैंसर- 

स्तन कैंसर जिसे ब्रेस्ट कैंसर भी कहा जाता है, यह कैंसर ज्यादातर महिलाओं में पाया जाता है, इससे औरतों के स्तन में एक प्रकार की गांठ बन जाती है, और अगर इसका समय रहते इलाज न कराया जाए तो यह धीरे-धीरे पूरे स्तन में फैल जाता है.

5. स्किन कैंसर- 

स्किन कैंसर वर्तमान समय में तेजी से फैलने वाला कैंसर बन चुका है, स्किन कैंसर किसी भी उम्र के इंसान को हो सकता है, और यह कैंसर होने का मुख्य कारण ज्यादा गर्मी और उचित भोजन ना करना होता है.

कैंसर के लक्षण (cancer ke lakshan)

कैंसर होने के कई लक्षण होते हैं जिनके बारे में नीचे निम्नलिखित रुप में बताया गया है जो इस प्रकार हैं:-

1. अगर आपके शरीर में किसी भी तरह का बिना वजह के कोई दर्द रहता है, और वह दवाओं के सेवन से भी नहीं ठीक हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए, जैसे सीने में दर्द, सर दर्द, फेफड़ों में दर्द या फिर पेट दर्द आदि, इस प्रकार के दर्द का मतलब यह नहीं होता कि आप को कैंसर है, परंतु किसी भी प्रकार के दर्द को अनदेखा नहीं करना चाहिए.

2. अगर आपको लंबे समय से खांसी आ रही है, और खांसी के साथ साथ खून भी आ जाए तो इसका चेकअप तुरंत करवाना चाहिए, क्योंकि यह कैंसर के लक्षण होते हैं.

3. अगर आपको पेशाब से संबंधित कोई समस्या हो रही है, और पेशाब के साथ खून जाने लगे तो इसकी तुरंत जांच करवानी चाहिए, क्योंकि यह भी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं.

4. अगर आपका बिना किसी वजह के वजन कम होने लगे तो इसकी जांच तुरंत करवाना चाहिए, क्योंकि यह भी कैंसर के लक्षण होते हैं.

5. अगर आप अच्छी डाइट के बावजूद भी थकान महसूस कर रहे हैं, और बिना कारण के आपको थकान लग रही है, तो यह कैंसर जैसी बड़ी समस्या के लक्षण हो सकते हैं.

कैंसर के कितने स्टेज होते हैं? (cancer ke kitne stage hote hai)

कैंसर के 4 चरण होते हैं- स्टेज 1, स्टेज 2, स्टेज 3 और स्टेज 4.

स्टेज I: कैंसर एक छोटे से क्षेत्र में स्थानीयकृत होता है और लिम्फ नोड्स या अन्य ऊतकों में नहीं फैलता है.
स्टेज II: कैंसर बढ़ गया है, लेकिन फैला नहीं है.
स्टेज III: कैंसर बड़ा हो गया है और संभवतः लिम्फ नोड्स या अन्य ऊतकों में फैल गया है.
स्टेज IV: कैंसर आपके शरीर के अन्य अंगों या क्षेत्रों में फैल गया है.

कैंसर जैसी समस्या होने पर किन चीजों का सेवन करें? (cancer jaisi samasya hone pe kya khaye)

अगर आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है, तो आप इन चीजों के सेवन से इस बीमारी से लड़ने में मदद पा सकते हैं, उन सभी चीजों के नाम नीचे निम्नलिखित रुप में बताए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:- ब्रोकली, टमाटर, अदरक, हल्दी, जामुन, रसभरी, हरी और पत्तेदार सब्जियां, गोभी, केला, पालक, गाजर, साबुत अनाज, सोया, करेला, मांस और अखरोट आदि. इन चीजों के सेवन से आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में सहायता पा सकते हैं, क्योंकि इन चीजों के अंदर पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में आपकी सहायता करते हैं.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको Cancer Kya Hai – कैंसर क्या होता है? की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए : –

ट्यूमर रोग क्या होता है? ट्यूमर से कैसे बचें

ईएसआर बढ़ने के लक्षण

सीटी स्कैन से क्या पता चलता है?

केले के फायदे और नुकसान

विटामिन-डी के स्रोत

हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण और उपचार

बाल लंबे करने का घरेलू उपाय

दिमाग तेज़ कैसे करें?

प्रेगनेंसी टेस्ट किट क्या है? प्रेगनेंसी टेस्ट करने के घरेलू उपाय

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

राफेल-M: एक प्रगतिशील नौसेना विमान का चमत्कार

राष्ट्रों की नौसेनाओं की संख्या में ताकत और प्रभाव को बढ़ाने...

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...