होमस्वास्थ्यMeditation Kaise Karen -...

Meditation Kaise Karen – मेडिटेशन क्या होता है?

आज हम आपको Meditation Kaise Karen – मेडिटेशन क्या है? मेडिटेशन कैसे करें? ध्यान (Meditation) करने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

अपने मन को किसी एक जगह, विचार, या कार्य पर केंद्रित करना ही ध्यान (Meditation) कहलाता है, जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि हमारा मन एक ही समय में कई तरह की बातों को सोचता रहता है, ऐसे में अगर आप मन को एकाग्र करना चाहते हैं, तो एकाग्र नहीं कर सकते, इसलिए हमें प्रतिदिन ध्यान करना चाहिए, क्योंकि ध्यान करने से हमें आंतरिक रूप से शांति का अनुभव होता है, साथ ही कुछ समय के लिए हमारे शरीर से तनाव और चिंता पूर्ण रूप से दूर हो जाती हैं, और यही कारण है, कि इसका प्रभाव हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है.

हम आपको बता दें, कि ध्यान करना एक ऐसी युक्ति है, जिसके माध्यम से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में सहायता मिलती है. यह आपकी याददाश्त को भी तेज करता है साथ ही तनाव को भी कम करता है, और एक व्यक्ति के रूप में आपको अधिक कुशल एवं प्रफुल्लित बनाने में भी सहायता करता है. यदि आप प्रतिदिन ध्यान कर रहे हैं तो यह क्रोध को आप पर हावी नहीं होने देगा.

मेडिटेशन कैसे करें? (meditation kaise kare)

ध्यान (Meditation) करने का सबसे उचित समय सुबह 4-5 बजे का होता है और शाम को 6-7 बजे तक होता है, क्योंकि यह एक ऐसा समय है जिसमें चारों तरफ वातावरण में शांति रहती है, साथ ही इस समय हमारा मन भी शांत रहता है. ध्यान करना एक अच्छा निर्णय है, परंतु उसके भी कुछ अपने नियम होते हैं, जैसे- शुरुआत में आपको लंबे समय तक मेडिटेशन से बचना चाहिए, ​भोजन के बाद मेडिटेशन नहीं करना चाहिए,​ जागरूक और सक्रिय रहना है, और ​हमेशा खुले वातावरण में ध्यान करना है.

1.  ध्यान (Meditation) करने के लिए शांत व खुले स्थान का चयन करें-

अगर आप भी ध्यान करना चाहते हैं तो आपको शांत एवं खुले स्थान का चयन करना होगा, क्योंकि ध्यान करने के लिए शांत एवं खुला स्थान सबसे अच्छा माना जाता है. इसलिए ऐसे स्थान का चयन करें, जहाँ किसी भी तरह का शोर ना हो. क्योंकि शांत वातावरण ध्यान के अनुभव को आनंदमय बनाता है, जिससे आप ऐसा अनुभव करते है, जैसे आप किसी अलग ही दुनिया में हो. इसके अतिरिक्त अपने चारों ओर बहने वाली ठंडी एवं शुद्ध हवा और पक्षियों के चहचहाट की मधुर आवाज आपके मन में एक अद्भुत ऊर्जा, शांति और प्रेम को उत्पन्न करती है.

2. ध्यान (Meditation) करने के लिए सही समय का चयन करें.

ध्यान (Meditation) करने का वैसे तो कोई नियमित समय नहीं होता, पर अगर सुबह प्रातः काल और शाम को ध्यान करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए अत्यधिक फायदेमंद रहता है. यदि आप सुबह या शाम को ध्यान करते है, तो आपको शांतिपूर्ण वातावरण मिलता है, जिससे आपका मन एकाग्रचित रहता है.

3. कुछ समय तक शांत और सीधा रहने का अभ्यास करें-

अब अपनी आँखें बंद करके शांति से बैठे. और मैडिटेशन करते समय आप एक आरामदायक मुद्रा (Comfortable Posture) में बैठिये, ताकि आपको अधिक समय तक बैठने में परेशानी ना हो. अगर आप रोजाना ध्यान पर बैठेंगे तो धीरे-धीरे आपका ध्यान में बैठने का समय बढ़ता जाएगा.

4. अब धीरे-धीरे गहरी लंबी सांस ले-

जब आप ध्यान करना प्रारंभ करेंगे तो आपका मन इधर उधर हो जाएगा, ऐसे में मन को एकाग्र करने के लिए धीरे-धीरे गहरी साँस को अंदर ले और मन को एकाग्रचित रखने का प्रयास करें. आहिस्ता – आहिस्ता आपका मन शांत होता जाएगा. जिससे आपको शारीरिक आराम मिलता जायेगा. और उसके बाद आप अपने मन और मस्तिष्क को दोनों आँखों के बीच बड़े ही आसानी के साथ नियंत्रित कर पाएंगे.

5. अब अपने ध्यान को अपनी सांसो पर केंद्रित करें-

इस प्रक्रिया में सांस लेने और छोड़ने के क्रिया को ध्यान में रखते हुए आपको अपना ध्यान सांस पर केंद्रित करना होता है. इसके लिए आपको अपना पूरा ध्यान दोनों आंखों के बीच में केंद्रित करना होगा. साथ ही गहरी सांस लेना और छोड़ना होगा, यह प्रक्रिया करने से साँस की लय स्थिर हो जाती है, और मन शांत एवं एकाग्र होकर ध्यान अवस्था में चला जाता है.

6. चेहरे पर मुस्कराहट रखें-

अगर आप अपने ध्यान के अनुभव को और अच्छा बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए चेहरे पर सौम्य मुस्कान जरूर रखे. इसकी विधि पूरी होने के बाद आंखों को धीरे-धीरे खोले और मन में शांति का अनुभव महसूस करे. निरंतर सौम्य मुस्कान से आप आंतरिक रूप से आराम और शांति महसूस करेंगे, जिससे रोजाना आपके ध्यान का अनुभव और गहरा होता जाता है.

ध्यान (Meditation) करने के फायदे (meditation ke fayde)

ध्यान (Meditation)  करने के कई फायदे होते हैं, जिनमें से कुछ फायदा के बारे में नीचे निम्नलिखित रुप में बताया गया है:-

  • प्रतिदिन ध्यान करने से आपका मन एकाग्र होगा, और साथ ही आपके शरीर से तनाव दूर होगा, साथ ही आपको राहत महसूस होगी.
  • मेडिटेशन करने से हमारा मन शांत होने के साथ शरीर में स्थिरता बढ़ती है, और बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है, इससे शरीर में कई प्रकार की नई ऊर्जा का संचार होता है.
  • अगर आप रोजाना ध्यान करते हैं तो आप उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको Meditation Kaise Karen – मेडिटेशन क्या है? की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए : –

ईएसआर बढ़ने के लक्षण

लहसुन खाने के फायदे एवं नुकसान

कदम्ब का पेड़ औषधीय गुणों के लिए मशहूर

सूरज धरती से कितना दूर है?

चाँद धरती से कितना दूर है?

बुध ग्रह (Mercury), बुध ग्रह को कब देखा जा सकता है?

बृहस्पति ग्रह। वृहस्पति ग्रह की खोज कब और किसने की थी?

शनि ग्रह। शनि ठंडा ग्रह क्यों है?

पृथ्वी की गतियां

अरुण ग्रह क्या है? अरुण को लेटा हुआ ग्रह क्यों कहते हैं?

गैस बुकिंग कैसे करे?

झील किसे कहते हैं? भारत की प्रमुख झीलें 

दर्रा किसे कहते हैं? भारत के प्रमुख दर्रे

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Study Tips: परीक्षा के लिए पढ़ाई पर फोकस कैसे करें?

क्या आपको पढ़ाई के दौरान मन को एकाग्र करने में परेशानी...

एक व्यापारिक ऐप की आवश्यक विशेषताएँ

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशों (एफपीआई) में बढ़ोतरी के साथ, भारत ने निवेश...

Gripe Water Uses In Hindi | बच्चों के लिए ग्राइप वाटर से जुड़ी जानकारी

ग्राइप वॉटर (Gripe Water) एक प्रसिद्ध बच्चों की सुखी और अपाची...

चंद्रप्रभा वटी के फायदे, उपयोग, घटक और सही सेवन विधि: Chandraprabha Vati Uses In Hindi

चंद्रप्रभा वटी के 10 चमत्कारी फायदे, मूत्र विकार, यूटीआई (UTI), धातु क्षय, प्रोस्टेट वृद्धि, 37 औषधीय घटक, खुराक और 2026 संपूर्ण जानकारी।

भारत में ब्लड शुगर कंट्रोल करने की सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Sugar Control In India

भारत में उपलब्ध ब्लड शुगर कंट्रोल करने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, BGR-34, आयुष-82, मधुनाशिनी, जामुन चूर्ण, डोज व 2026 गाइड।

पेट की गैस और गैस्ट्रिक समस्या की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Gastric Problem In Hindi

पेट में गैस, अफारा, पेट फूलना और गैस्ट्रिक दर्द की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, हिंग्वाष्टक चूर्ण, शंख वटी, लवण भास्कर और घरेलू उपचार 2026।

डायबिटीज (शुगर) के रोगियों के लिए सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Diabetic In Hindi

डायबिटीज (मधुमेह) के रोगियों के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, अग्न्याशय पुनरुद्धार, वसंत कुसुमाकर रस, जामुन-करेला काढ़ा और 2026 गाइड।

सूखी और कफ वाली खांसी की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं व सिरप: Best Ayurvedic Medicine For Cough In Hindi

सूखी खांसी, बलगम वाली खांसी और गले की खराश की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, सितोपलादि चूर्ण, वासावलेह, काढ़े और 2026 संपूर्ण उपचार गाइड।

यूरिक एसिड कम करने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू उपचार: Best Ayurvedic Medicine For Uric Acid In Hindi

यूरिक एसिड कम करने और गाउट (वात-रक्त) के जोड़ों के दर्द से राहत पाने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, कैशोर गुग्गुलु, पुनर्नवा, परहेज और 2026 गाइड।

रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक औषधियां: Best Immunity Booster Ayurvedic Medicine In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, च्यवनप्राश, गिलोय, अश्वगंधा, ओजस वर्धक काढ़े, खुराक और 2026 क्लिनिकल गाइड।

साइनस (साइनोसाइटिस) की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, नस्य चिकित्सा और घरेलू उपाय: Best Ayurvedic Medicine for Sinusitis in Hindi

साइनस और साइनोसाइटिस (Sinusitis / Sinus Infection) सिर और चेहरे की हड्डियों में मौजूद वायु गुहाओं (Sinus Cavities) की सूजन और कफ जमाव का एक अत्यंत दर्दनाक विकार है। आयुर्वेद में साइनस की समस्या को ‘दुष्ट प्रतिश्याय’ (Dushta Pratishyaya) अथवा ‘शिरोविकार’ (Shiroga) कहा जाता है। इसका मूल...

लिवर को मजबूत और स्वस्थ बनाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, सिरप और टॉनिक: Best Ayurvedic Medicine for Liver in Hindi

लिवर (यकृत / Liver) मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण पाचन एवं मेटाबॉलिक पावरहाउस है, जो 500 से अधिक महत्वपूर्ण जैविक कार्यों का संचालन करता है। आयुर्वेद के अनुसार लिवर ‘रक्तवह स्रोतस’ (Raktavaha Srotas) का मूल स्थान और ‘रंजक पित्त’ का केंद्र है, जो रक्त कणिकाओं का निर्माण...

खांसी, जुकाम और कफ की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, काढ़े और घरेलू उपाय: Best Ayurvedic Medicine for Cough and Cold in Hindi

खांसी, जुकाम और बलगम (Cough, Cold & Phlegm) श्वसन तंत्र (Respiratory System) के सबसे आम और बदलते मौसम में तीव्रता से उभरने वाले विकार हैं। आयुर्वेद में खांसी को ‘कास’ (Kasa) और जुकाम को ‘प्रतिश्याय’ (Pratishyaya) कहा जाता है। इसका मूल कारण ‘कफ दोष’ (Kapha Dosha) और...

फैटी लिवर ग्रेड 1, 2, 3 रिवर्स करने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू काढ़े: Best Ayurvedic Medicine for Fatty Liver in Hindi

फैटी लिवर (Fatty Liver Disease – Steatosis) आज की सबसे तेजी से फैलने वाली मेटाबॉलिक लाइफस्टाइल बीमारी है, जो यदि समय पर नियंत्रित न की जाए तो सीधे लिवर सिरोसिस और लिवर फेलियर का कारण बनती है। आयुर्वेद में इसे ‘यकृत शोथ’ और ‘मेदोज यकृत वृद्धि’ कहा...

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (स्तंभन दोष) की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, वाजीकरण व घरेलू उपाय: Ayurvedic Medicine for Erectile Dysfunction in Hindi

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction – ED / स्तंभन दोष) और पौरुष कमजोरी आधुनिक जीवनशैली, अत्यधिक मानसिक तनाव, नसों की शिथिलता, हार्मोनल असंतुलन और गलत खानपान के कारण पुरुषों में तेजी से बढ़ती गंभीर समस्या है। आयुर्वेद में इसे ‘ध्वजभंग’ अथवा ‘क्लैब्य’ (Klaibya) कहा जाता है और इसके...