Karak In Hindi – कारक किसे कहते हैं? कारक के कितने भेद होते हैं?

आज हम आपको Karak In Hindi – कारक किसे कहते हैं? कारक के कितने भेद होते हैं? के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

किसी कार्य को करने वाला कारक यानि जो भी क्रिया को करने में मुख्य भूमिका निभाता है, वह कारक कहलाता है.

उदाहरण

पेङ पर फल लगते हैं. 

कारक के कितने भेद होते हैं? (Karak ke kitne bhed hote hain)

कारक के मुख्य रूप से आठ भेद होते हैं, जिनके नाम नीचे निम्नलिखित रुप में दिए गए हैं:-

  • कर्ता कारक
  • कर्म कारक
  • करण कारक 
  • संप्रदान कारक 
  • अपादान कारक 
  • संबंध कारक 
  • अधिकरण कारक 
  • संबोधन कारक

विभक्तियाँ किसे कहते हैं? (vibhakti kise kahate hain)

कारक को प्रकट करने के लिये संज्ञा और सर्वनाम के साथ जो चिन्ह का उपयोग किया जाता है, उन्ह चिन्ह को विभक्तियाँ कहां जाता है.

विभक्तियाँ कितने भेद होते हैं? (vibhakti ke kitne bhed hote hain)

विभक्तियाँ का मुख्य रूप से उपयोग कारक के साथ किया जाता है, उन विभक्तियों के नाम नीचे निम्नलिखित रूप में दिए गए हैं.

कारक               विभक्तियाँ

कर्ता                   ने

कर्म                   को

करण                 से, द्वारा

सम्प्रदान       को, के लिये, हेतु

अपादान       से (अलग होने के अर्थ में)

सम्बन्ध       का, की, के, रा, री, रे

अधिकरण       में, पर

सम्बोधन       हे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

कर्ता कारक (krta karak)

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया को करने वाले का बोध होता है, उसे कर्ता कारक कहते हैं. इसका चिन्ह ’ने’ कभी कर्ता के साथ लगता है, और कभी नहीं लगता है, क्योंकि यह लुप्त हो जाता है.

उदाहरण –

  • सोहन ने पुस्तक पढ़ी
  • मन्नत खेलता है
  • पक्षी उङता है
  • मोहन ने पत्र पढ़ा

इन वाक्यों में ’सोहन’, ’मन्नत’ और ’पक्षी’ कर्ता कारक हैं, क्योंकि इनके द्वारा क्रिया के करने वाले का बोध होता है, इसलिए यह कर्ता कारक है.

कर्म कारक (karm karak)

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप पर क्रिया का प्रभाव पड़ता है, उसे कर्म कारक कहते हैं, कर्म के साथ ’को’ विभक्ति का उपयोग किया जाता है, कभी-कभी वाक्यों में  ’को’ विभक्ति का लोप भी हो जाती है.

उदाहरण – 

  • उसने सुनील को पढ़ाया
  • मोहन ने चोर को पकङा
  • लङकी ने लङके को देखा

करण कर्ता (karta karak)

जिस संज्ञा के द्वारा क्रिया को पूर्ण किया जाता है, उस संज्ञा को करण कारक कहते हैं. इसके साथ ’से’ अथवा ’द्वारा’ विभक्ति का उपयोग किया जाता है.

उदाहरण –

  • रहीम गेंद से खेलता है
  • आदमी चोर को लाठी द्वारा मारता है

सम्प्रदान कारक (sampradan karak)

जिसके लिए क्रिया की जाती है, उसे सम्प्रदान कारक कहते हैं. इसमें कर्म कारक की विभक्ति का भी प्रयोग किया जाता है, किन्तु उसका अर्थ ’के लिये’ होता है.

उदाहरण – 

  • सुनील रवि के लिए गेंद लाता है.
  • हम पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं.
  • माँ बच्चे को खिलौना देती है. 

अपादान कारक (apadan karak)

अपादान का अर्थ है- अलग होना होता है, जिस संज्ञा अथवा सर्वनाम से किसी वस्तु का अलग होना ज्ञात होता है, उसे अपादान कारक कहते हैं. करण कारक की तरह अपादान कारक का चिन्ह भी ’से’ होता है.

उदाहरण – 

  • हिमालय से गंगा निकलती है.
  • वृक्ष से पत्ता गिरता है.
  • राहुल छत से गिरता है.

इन वाक्यों में ’हिमालय से’, ’वृक्ष से’, ’छत से ’ से विभक्ति का प्रयोग किया गया है, इसलिए यह अपादान कारक है.

सम्बन्ध कारक (sambandh karak)

संज्ञा अथवा सर्वनाम के जिस रूप से एक वस्तु का सम्बन्ध दूसरी वस्तु से जाना जाता है, उसे सम्बन्ध कारक कहते हैं. इस कारक में ’का’, ’की’, के मुख्य विभक्ति का प्रयोग किया जाता है.

उदाहरण –

  • राहुल की किताब मेज पर है.
  • सुनीता का घर दूर है.

सम्बन्ध कारक क्रिया से भिन्न शब्द के साथ ही सम्बन्ध को बताता है.

अधिकरण कारक (adhikaran karak)

संज्ञा के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध होता है, उसे अधिकरण कारक कहते हैं, इस कारक में ’में’, ’पर’ विभक्ति का प्रयोग किया जाता है.

उदाहरण – 

  • घर पर माँ है.
  • घोंसले में चिङिया है.
  • सङक पर गाङी खङी है.

यहाँ ’घर पर’, ’घोंसले में’, और ’सङक पर’, अधिकरण  है.

सम्बोधन कारक (sambodhan karak)

संज्ञा या जिस रूप से किसी को पुकारने तथा सावधान करने का बोध होता है, उसे सम्बोधन कारक कहते हैं, इसका सम्बन्ध न क्रिया से और न किसी दूसरे शब्द से होता है. यह वाक्य से अलग रहता है, इसका कोई कारक चिन्ह भी नहीं है.

उदाहरण – 

  • खबरदार !
  • रमा ! देखो कैसा सुन्दर दृश्य है.
  • लङके ! जरा इधर आ.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको Karak In Hindi – कारक किसे कहते हैं? की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: –

DM Kya Hota Hai – डीएम (DM) क्या होता है?

IIT Kya Hai? आई आई टी का कोर्स करने के बाद वेतन कितनी मिलती है?

CA Kya Hota Hai? CA का कोर्स कितने साल का होता है?

एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) क्या है? रोल नंबर से एडमिट कार्ड कैसे निकाले?

बीबीए कोर्स क्या है? BBA कोर्स फीस, जॉब, सैलरी जानें।

बी फार्मा क्या है? बैचलर ऑफ फार्मेसी कैसे करें?

आर्ट विषय- आर्ट में कितने विषय होते हैं?

डीसीए क्या होता है? डीसीए कंप्यूटर कोर्स की जानकारी

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

राफेल-M: एक प्रगतिशील नौसेना विमान का चमत्कार

राष्ट्रों की नौसेनाओं की संख्या में ताकत और प्रभाव को बढ़ाने...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...