Samas In Hindi – समास किसे कहते हैं? समास के कितने भेद होते हैं?

आज हम आपको Samas In Hindi – समास किसे कहते हैं? समास के कितने भेद होते हैं के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

जब दो या दो से अधिक शब्दों के बीच में से विभक्ति हटाकर उन दोनों शब्दों को मिलाया जाता है तब उस मेल को समाज कहा जाता है.

अथवा

दो या दो से अधिक शब्दों को मिलाकर जब एक नया शब्द बनता है, जो उस शब्द से मिलता जुलता शब्द हो, वह समास कहलाता है.

उदाहरण-  दया का सागर का सामासिक शब्द बनता है, “दयासागर”.

समास के कितने भेद होते हैं? (samas ke kitne bhed hote hain)

समाज के मुख्य रूप से 6 भेद होते हैं, जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है:-

1. अव्ययीभाव समास

2. तत्पुरुष समास

3. कर्मधारय समास

4. द्विगु समास 

5. द्वंद समास

6. बहुव्रीहि समास 

1. अव्ययीभाव समास (avyayibhav samas)

जिस समास का पूर्व पद अव्यय होता है, वह समाज अव्ययीभाव समास कहलाता है. यह वाक्य में क्रिया-विशेषण के सामान्य ही कार्य करता है जैसे:-

  • यथास्थान – स्थान के अनुसार
  • आजीवन – जीवन-भर
  • प्रतिदिन – प्रत्येक-दिन
  • यथासमय – समय के अनुसार

2. तत्पुरुष समास (tatpurush samas)

जिस समाज का पूर्वपद गौण तथा उत्तरपद प्रधान होता है, वह समाज तत्पुरुष समास कहलाता है. जैसे:-

  • राजपूत्र –  राजा का पुत्र
  • धर्मग्रंथ –  धर्म का ग्रंथ

समाज के दोनों पदों के बीच परसर्ग का लोप रहता है. परसर्ग लोप के आधार पर तत्पुरुष समास के छ: भेद होते हैं.

(i) कर्म तत्पुरुष

(ii) करण तत्पुरुष

(iii) सम्प्रदान तत्पुरुष

(iv) अपादान तत्पुरुष

(v) सम्बन्ध तत्पुरुष

(vi) अधिकरण तत्पुरुष

(i) कर्म तत्पुरुष (‘को’ का लोप), जैसे-

मतदाता – मत को देने वाला

गिरहकट – गिरह को काटने वाला

(ii) करण तत्पुरुष (‘से’ का लोप), जैसे-

जन्मजात – जन्म से उत्पन्न

मुँहमाँगा – मुँह से माँगा

गुणहीन – गुणों से हीन

(iii) सम्प्रदान तत्पुरुष (‘के लिए’ का लोप), जैसे-

हथकड़ी – हाथ के लिए कड़ी

सत्याग्रह – सत्य के लिए आग्रह

युद्धभूमि – युद्ध के लिए भूमि

(iv) अपादान तत्पुरुष (‘से’ का लोप), जैसे-

धनहीन – धन से हीन

भयभीत – भय से भीत

जन्मान्ध – जन्म से अन्धा

(v) सम्बन्ध तत्पुरुष (‘का ’ का लोप), जैसे – 

प्रेमसागर – प्रेम का सागर

भारतरत्न – भारत का रत्न

(vi) अधिकरण तत्पुरुष (‘पर’ का लोप), जैसे-

आत्मविश्वास – आत्मा पर विश्वास

घुड़सवार – घोड़े पर सवार

3. कर्मधारय समास (karmadharaya samas)

जिस समास का पूर्वपद विशेषण और उत्तरपद विशेष्य होता है, वह समास कर्मधारय समास कहलाता है. इसमें भी उत्तरपद प्रधान होता है, जैसे:-

कालीमिर्च – काली है जो मिर्च

नीलकमल – नीला है जो कमल

4. द्विगु समास (digu samas)

जिस समास का पूर्वपद संख्यावाचक होता है, वह समास द्विगु समास कहलाता है, जैसे:-

नवरत्न – नौ रत्नों का समूह

सप्तदीप – सात दीपों का समूह

त्रिभुवन – तीन भुवनों का समूह

5. द्वन्द्व समास (dwand samas)

जिस समास का पूर्वपद और उत्तरपद दोनों ही प्रधान हों, अर्थात् अर्थ की दृष्टि से दोनों का स्वतन्त्र अस्तित्व हो और उनके मध्य संयोजक शब्द का लोप हो तो वह समास द्वन्द्व समास कहलाता है, जैसे:- 

माता-पिता – माता और पिता

राम-कृष्ण – राम और कृष्ण

भाई-बहन – भाई और बहन

6. बहुव्रीहि समास (bahuvrihi samas)

जिस समास में दोनों पदों के माध्यम से एक विशेष (तीसरे) अर्थ का बोध होता है, वह बहुव्रीहि समास कहलाता है, जैसे:-

महात्मा – महान् आत्मा है जिसकी अर्थात् ऊँची आत्मा वाला

नीलकण्ठ – नीला कण्ठ है जिनका अर्थात् शिवजी

लम्बोदर – लम्बा उदर है जिनका अर्थात् गणेशजी

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको Samas In Hindi – समास किसे कहते हैं? की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: –

Karak In Hindi – कारक किसे कहते हैं? कारक के कितने भेद होते हैं?

DM Kya Hota Hai – डीएम (DM) क्या होता है?

IIT Kya Hai? आई आई टी का कोर्स करने के बाद वेतन कितनी मिलती है?

CA Kya Hota Hai? CA का कोर्स कितने साल का होता है?

एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) क्या है? रोल नंबर से एडमिट कार्ड कैसे निकाले?

बीबीए कोर्स क्या है? BBA कोर्स फीस, जॉब, सैलरी जानें।

बी फार्मा क्या है? बैचलर ऑफ फार्मेसी कैसे करें?

आर्ट विषय- आर्ट में कितने विषय होते हैं?

डीसीए क्या होता है? डीसीए कंप्यूटर कोर्स की जानकारी

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...