होमधर्मरक्षाबंधन का संशय खत्म,...

रक्षाबंधन का संशय खत्म, बहनें इस दिन मनाये राखी का त्यौहार, जानें मुहूर्त

रक्षाबंधन का त्योहार के बारे में भाई -बहनों के बीच बहुत उत्साह है। यह त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा की तारीख पर मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार पूर्णिमा की तारीख 11 अगस्त और 12 अगस्त को दो दिन है। ऐसी स्थिति में, इस बात पर कई संदेह हैं कि रक्षाबंधन कब त्योहार मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, सावन मास की पूर्णिमा तिथि (श्रावण पूर्णिमा) 11 अगस्त 2022 को 08 बजकर 45 मिनट से प्रारंभ होगी और अगले दिन यानी 12 अगस्त 2022 को प्रात: 7 बज कर 6 मिनट पर समाप्त होगी.

ऐसे में लोग इस संशय में हैं कि रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाए या फिर 12 अगस्त को. हिंदू पंचांग में रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाने की बात कही जा रही है, लेकिन 11 अगस्त को भद्रा काल की साया होने के कारण कुछ लोग रक्षाबंधन 12 अगस्त को मनाने की बात कर रहे हैं. ऐसे मे रक्षाबंधन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास प्रधान संपादक, श्री शिव दामोदर दिव्य पंचांग श्री सिंहस्थ महाकाल पंचांग ने बताया की इस वर्ष रक्षाबंधन एवं यजुवेर्दीयो का श्रावणी उपाकर्म 11 अगस्त 2022 गुरुवार को संपूर्ण भारत में मनाया जाएगा, जो शास्त्र सम्मत रहेगा.

पं. व्यास ने बताया कि इस दिन भद्रा होने से लोग भयभीत एवं भ्रमित हो रहे हैं, लेकिन गुरुवार को पर्व मनाने की आज्ञा शास्त्र देता है. इस दिन अपरान्ह व्यापिनी पूर्णिमा तिथि में हमे पर्व मनना चाहिए. इस साल पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को प्रात: 08 बजकर 45 मिनट पर लगेगी और 12 अगस्त शुक्रवार को प्रात: 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी. इस दिन पूर्णिमा त्रिमुहूर्त (तीन मुहूर्त) से कम होने से 11 अगस्त गुरुवार को ही मनाया जाएगा.

धर्मशास्त्र में कहा गया है की भद्रा रहित तीन मुहूर्त से अधिक उदयकाल व्यापनी पूर्णिमा अपरान्ह व प्रदोष काल में रक्षाबंधन करें. गुरुवार को जब पूर्णिमा का प्रारंभ हो रही है, उसी समय भद्रा काल भी प्रारंभ हो रहा है, जो गुरुवार रात तक रहेगा. इस दिन मकर राशि का चंद्रमा होने से सांय से भद्रावास पाताल लोक रहने से उसका प्रभाव अल्प रहेगा. इसीलिए अपने इष्ट देव को रक्षासूत्र अर्पण कर पर्व मना सकते हैं. इसके अतिरिक्त प्रात: जो रक्षासूत्र आपको अपने भाई, सगे संबंधियों को बांधना हो वह सारे अपने इष्टदेव कुलदेवता को अर्पित कर दें.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं...

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं...

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...