होमस्वास्थ्यबालों को मजबूत कैसे...

बालों को मजबूत कैसे बनाएं? बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय | Hair Fall Treatment in Hindi

Table of contents [hide]

आज हम आपको बालों को झड़ने से रोकने व मजबूत बनाने के घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे।

बालों की सही तरह से देखभाल ना करने पर वह रूखे और कमजोर हो जाते हैं। बिना किसी केमिकल के उपयोग किए घरेलू उपाय से बनाए बालों को खूबसूरत और मजबूत।

आजकल के पॉल्यूशन से बालों का झड़ना बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। मार्केट में मिलने वाले सभी प्रकार के तेल, शैंपू हमारे बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। और यह हमारे बालों को रुखा बना देते हैं जिससे समय से पहले ही हमारे बाल झड़ने या सफेद होने लगते हैं। बालों की लंबी उम्र के लिए हमें नियमित तौर से उनकी देखभाल करनी पड़ेगी। घने लंबे बालों से ही हमारी सुंदरता में चार चांद लगते हैं। 

घरेलू उपाय –

आंवला :- आंवला ना केवल हमारे सेहत के लिए महत्वपूर्ण होता है। बल्कि यह हमारे बालों के लिए भी असरदार है। बालों को झड़ने से रोकने और उन को मजबूत बनाने के लिए। आंवले के पाउडर में शिकाकाई और रीठा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों पर हल्के हाथों से लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद साफ पानी से बालों को धो ले। हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा। यह ना सिर्फ बालों को मजबूत बनाता है। बल्कि बालों के ग्रोथ में भी सहायता करता है।

मेथी :- मेथी बालों को झड़ने से रोकने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेथी में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो बालों के विकास करने में सहायक होता है। इसका इस्तेमाल के लिए मेथी के दानों को पानी मैं रात के समय भिगो दें। अगले दिन सुबह मेथी के दाने को पीसकर एक चम्मच नींबू का रस तथा दो चम्मच नारियल का तेल मिलाकर बालों के जड़ों पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद शैंपू कर ले या पानी से धो लें। एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने पर कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

एलोवेरा :- एलोवेरा का इस्तेमाल ना सिर्फ त्वचा के लिए फायदेमंद है। बल्कि एलोवेरा बालों को को झड़ने से रोकता है।और उन्हें मजबूत बनाता है एलोवेरा का इस्तेमाल के लिए मार्केट में एलोवेरा का जेल मिलता है। या फिर इसके पत्तों को बीच से काट के अंदर का गूदे को निकालकर हल्के हाथों से बालों मैं मसाज करें। और सूखने तक छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो ले हफ्ते में 2 से 3 दिन लगाने पर बालों का झड़ना कम होता है। साथ ही बालों में चमक दिखाई देगी। 

प्याज का रस :- प्याज का रस हमारे बालों के लिए बहुत ही असरदार माना गया है यह बालों को झड़ने से रोकता है प्याज को पीसकर उसका रस निकाल के बालों के जड़ों में अच्छी तरह से लगाकर मसाज करें करीब 30 मिनट बाद पानी से धो ले हफ्ते में दो बार ऐसा करने से बालों का झड़ना कम हो जाएगा। प्याज का रस को प्रतिदिन इस्तेमाल करने से बाल काले और गाने भी दिखेंगे इससे हमारे बालों पर किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं पड़ता है।

नारियल तेल :- नारियल का तेल एक पसंदीदा और घरेलू उपाय है। नारियल के तेल में फैटी एसिड और विटामिन होता है। जो हमारे बालों के बंद छिद्रो को खोल देते हैं। जिससे हमारे बालों को जड़ से मजबूती मिलती है। और हमारे बालों को बढ़ने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है। नारियल के तेल से रात में मसाज करके छोड़ दे सुबह शैंपू या पानी से धो लें। इससे हमारे बालों में मजबूती और चमक बनी रहती है।

हरसिंगार के बीज :- हरसिंगार के बीज बालों को झड़ने से रोकने में बहुत मदद करते हैं. हरसिंगार के बीज को पीसकर लेप तैयार करें इसे नियमित सिर पर लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है और यह गंजेपन को दूर करने के लिए बहुत ही अच्छा नुस्खा है इसे आप बालों को झड़ने से रोकने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

परवल :- बहुत लोग ऐसे होते हैं. जो परवल को भी बाल झड़ने की दवा के रूप में इस्तेमाल करते हैं. बाल झड़ने से रोकने के लिए कड़वे परवल के पत्तों को पीसकर उसका जूस निकाल ले और उसको अपने सिर पर लगाएं यह कार्य आप 3 से 4 महीने तक करेंगे तो आपके बाल झड़ने धीरे-धीरे बंद होने लगेंगे और आपके सिर से गंजापन दूर हो जाएगा गंजापन रोकने के लिए यह इलाज बहुत ही अच्छा है लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसका इस्तेमाल कितने महीनों तक करते हैं अगर आप इसका इस्तेमाल 1 महीने या फिर 15 दिन करेंगे तो इसका असर आपके बालों पर नहीं दिखेगा और अगर आप इसे लगातार 2 से 3 महीने तक लगाएंगे तो आपके सिर से बाल झड़ने बंद हो जाएंगे.

नीम और बेरी के पत्तों के रस से :- नीम और बेर के पत्तों को पानी में उबालें और इस पानी को ठंडा करके अपने सिर के बालों को धोएं इससे आपके सिर के बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और बाद में नीम के तेल का प्रयोग करें इससे आपके सिर में नए बाल आने स्टार्ट हो जाएंगे और बालों का झड़ना रुक जाएगा.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको बालों को झड़ने से रोकने व मजबूत बनाने के घरेलू उपाय की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा। अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

RELATED –

चना खाने के फायदे | Chana Benefits in Hindi

अंडा खाने के फायदे | Health Benefits Of Egg in Hindi

पनीर खाने के फायदे | Health Benefits Of Paneer in Hindi

गर्म पानी पीने से क्या फायदे होते है | Health Benefits of Warm Water in Hindi

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

संविधान में लिखे ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द का मतलब क्या है? और ये कब जोड़े गए?

जब भी भारतीय संविधान की बात होती है, तो एक लाइन ज़रूर दोहराई जाती है —“We, the people of India, having solemnly resolved to constitute India into a Sovereign, Socialist, Secular, Democratic Republic...” लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें लिखा ‘समाजवादी’ (Socialist) और ‘धर्मनिरपेक्ष’ (Secular) शब्द शुरू...

भारत में कितनी तरह की होती हैं देव यात्राएं? जानिए जगन्नाथ यात्रा से पंढरपुर वारी तक की कहानियां

ओडिशा की जगन्नाथ यात्रा से लेकर महाराष्ट्र की पंढरपुर वारी यात्रा तक, भारत में देव यात्राओं का इतिहास जितना पुराना है, उतनी ही दिलचस्प है इनकी कहानी।देव यात्राएं सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि भक्तों और भगवान के बीच का एक भावनात्मक मिलन होती हैं।इनमें कभी भगवान खुद रथ...

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे दिल की सेहत कैसी है। डॉक्टर अक्सर कुछ टेस्ट्स कराने को कहते हैं – जैसे ECG, ECHO और लिपिड...

कहां-कितनी बारिश हुई? जानिए IMD बारिश कैसे मापता है

मानसून आते ही हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है – कहां कितनी बारिश हुई?न्यूज़ चैनल, मौसम ऐप और अखबार हर रोज़ बताते हैं कि इस शहर में 15 mm बारिश हुई, कहीं और 80 mm। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये...

जुलाई से दिसंबर 2025 तक रिलीज़ होने वाली दमदार हिंदी वेब सीरीज़ की पूरी लिस्ट

अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया, मजेदार और दमदार देखने की सोच रहे हैं,तो 2025 का दूसरा आधा साल यानी जुलाई से दिसंबर तक आपको भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है। Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar, JioCinema और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार हिंदी...

डॉक्टर क्यों पहनते हैं सफेद कोट? जानें इसके पीछे का दिलचस्प लॉजिक

जब भी हम डॉक्टर के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में एक ही तस्वीर आती है — सफेद कोट पहने हुए डॉक्टर जो स्टेथोस्कोप लिए गंभीरता से किसी मरीज को देख रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर हमेशा सफेद कोट ही क्यों...

शुरू होने वाला है सावन: जानिए भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए

सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, ठंडी हवा और भक्ति का माहौल बन जाता है। मंदिरों में ‘बम-बम भोले’ की गूंज और श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के इस पवित्र महीने में कुछ खास उपाय करके...

मानसून में स्किन एलर्जी क्यों बढ़ती है? जानिए वो आम ग़लतियां जो लोग रोज़ करते हैं

बारिश का मौसम आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही साथ स्किन एलर्जी की भी शुरुआत हो जाती है। कहीं खुजली, कहीं रैशेज़, तो कहीं फंगल इन्फेक्शन। और हैरानी की बात ये है कि ज़्यादातर बार हम खुद ही अपनी स्किन के दुश्मन...

बारिश के मौसम में बच्चों में टाइफाइड क्यों होता है?

जैसे ही बारिश आती है, मम्मियों की चिंता भी शुरू हो जाती है – “कहीं बच्चे को बुखार न आ जाए।” और सबसे ज़्यादा डर लगता है टाइफाइड का नाम सुनकर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश के मौसम में ही टाइफाइड क्यों ज्यादा फैलता...

980+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर | सामान्य ज्ञान | GK Questions in Hindi | General Knowledge

980+ General Knowledge Question and Answer in Hindi - सामान्य ज्ञान कई विषयों पर आधारित होता है, जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक मुद्दे आदि। नीचे कुछ महत्वपूर्ण ज्ञान क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई है: भारतीय इतिहास: भारत के इतिहास का अध्ययन भारतीय...

Hair care: मैं अपने बालों को प्राकृतिक रूप से तेजी से और घना कैसे बना सकता हूँ?

बालों को लंबा करने या घने बालों की इच्छा सबके मन में महसूस होती है। जबकि बाल मानव शरीर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ऊतक हैं, ट्राइकोलॉजिकल सोसायटी के अनुसार, विकास की औसत दर 0.5 से 1.7 सेंटीमीटर प्रति माह या कहीं भी लगभग दो से...

Ram Mandir Ayodhya : – जानिए राम मंदिर के बनने में किस-किस का अमूल्य योगदान रहा है

Ram Mandir Ayodhya : - "राम मंदिर" का निर्माण भारत के अयोध्या नगर में होने वाला है, और इसमें कई लोगों का योगदान हो रहा है। यह एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है, और इसमें कई लोगों की भागीदारी है। कुछ मुख्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और...