होमसामान्य जानकारीपृथ्वी की गतियां Prithvi...

पृथ्वी की गतियां Prithvi Ki Gatiyan

आज हम आपको पृथ्वी की गतियां के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि पृथ्वी की घूर्णन गति का हमें आभास नहीं होता, परंतु हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर निरंतर घूमती रहती है, साथ ही यह सूर्य की परिक्रमा भी लगाती रहती है. उदाहरण – पृथ्वी अपनी धुरी पर नहीं घूमती तो एक हिस्से पर हमेशा दिन रहता तथा दूसरे हिस्से पर हमेशा रात रहती है. इसके अतिरिक्त पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूर्णन करने से ही मौसम परिवर्तित होते हैं. इसलिए इन सभी प्रमाणों से सिद्ध हो जाता है, कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर तथा अपनी धुरी पर सतत् रूप से घूमती है. अन्य ग्रहों की तरह पृथ्वी अपने अक्ष पर लगातार घूमती रहती है. पृथ्वी अपने अक्ष के सहारे घूर्णन करती है. ‘अक्ष’ उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा है. हमारी पृथ्वी के परिक्रमण कक्ष से निर्मित तथा पृथ्वी के केंद्र से गुजरने वाले तल को ‘कक्षातल’ अथवा ‘कक्षीयसतह’ कहा जाता है.और हम आपको बता दें कि पृथ्वी का आकार गोलाकार (अंडाकार) है. और यही कारण है कि पृथ्वी के आधे भाग पर ही सूर्य का प्रकाश पड़ता है जहां सूर्य का प्रकाश पड़ता है वहां दिन रहता है, और जहां सूर्य का प्रकाश नहीं पड़ता उस समय वहां रात रहती है, क्योंकि वहां सूर्य का प्रकाश नहीं पड़ता है. क्योंकि पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 1/2° झुकी हुई है तथा इसका अक्ष इसके कक्षातल से 66 1/2° का कोण बनाता है. इसलिए पृथ्वी पर दिन और रात को विभाजित करने वाले व्रत को ‘प्रदीप्ति व्रत’ कहा जाता है.

पृथ्वी की परिक्रमण और परिभ्रमण गति

पृथ्वी का अपने अक्ष के सापेक्ष पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर लट्टू की तरह घूमना ही ‘पृथ्वी का घूर्णन’ कहलाता है. और इसी को ही ‘परिभ्रमण गति’ भी कहते हैं. पृथ्वी पश्चिम से पूर्व लगभग 1,670 किमी, प्रति घंटे की चाल से 23 घंटे, 56 मिनट व 4 सेकंड में एक घूर्णन पूरा करती है.

पृथ्वी की वार्षिक गति को क्या कहते हैं?

जैसा कि आप सभी जानते ही हैं, पृथ्वी अपने कक्ष पर घूमने के साथ-साथ सूर्य के चारों ओर चक्कर भी लगाती है, जो एक अंडाकार मार्ग होता है, इस मार्ग पर वह 365 दिन 6 घंटे 48 मिनट और 4,009 सेकंड में एक चक्कर पूरा करती है, इस गति को परिक्रमा या वार्षिक गति कहा जाता है.

पृथ्वी गति न करती तो क्या होता?

अगर पृथ्वी गति ना करती तो पृथ्वी पर जीवन संभव ही ना होता. पृथ्वी की सतह 465 मीटर प्रति सेकंड पर घूम रहा है. जैसे-जैसे आप ध्रुव के करीब जाते हैं, यह गति धीरे-धीरे कम होती जाती है

पृथ्वी केंद्र बिंदु कहां माना जाता है?

पृथ्वी का केंद्र बिंदु इजराइल को माना जाता है. वर्तमान समय में भी इजराइल ही पृथ्वी का केंद्र बिंदु माना जा रहा है. क्योंकि यह तीन बड़े धर्म की पवित्र भूमि है, यहां क्रिस्चियन, यहूदी और मुस्लिम तीनों धर्म के लोग रहते हैं. साथ ही कुछ विद्वानों का यह भी मानना है, कि पृथ्वी पर पहला मनुष्य आदम की उत्पत्ति इजराइल में ही हुई थी.

मौसम परिवर्तन

पृथ्वी ना केवल अपने अक्ष पर घूमती है, बल्कि यह सूर्य के चारों ओर वृत्ताकार में परिक्रमा भी लगाती है. अत: सूर्य के सापेक्ष पृथ्वी की परिस्थितियां बदलती रहती हैं. पृथ्वी की परिक्रमण गति के कारण इसकी स्थितियां बदलती रहती हैं, जिसके कारण ऋतुओं में भी परिवर्तन होता है.

21 मार्च को सूर्य की लम्बवत किरणें विषुवत रेखा पर लम्बवत चमकती हैं. अत: उत्तरी एवं दक्षिणी दोनों गोलार्द्धों में दिन व रात की लम्बाई बराबर होती हैं. दोनों गोलार्द्धों में दिन एवं रात की लम्बाई समान होने के कारण दोनों गोलार्द्धों को समान तापमान मिलता है. और यही कारण है कि 21 मार्च को पूरे पृथ्वी पर एक समान मौसम होता है. जब 21 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत चमकता है, तब पृथ्वी पर बसंत ऋतु होती है.

21 मार्च को सूर्य उत्तरायण होने लगता है जिससे उत्तरी गोलार्द्ध में दिन की लम्बाई बढ़ने लगती है. जैसे-जैसे हम उत्तर की ओर जाते है, उत्तरी गोलार्द्ध पर दिन की लम्बाई बढ़ती जाती है. उत्तरी गोलार्द्ध पर इस कारण 6 महीने का दिन होता है. इसके विपरीत दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन छोटे होते हैं, और इसके साथ यहां सूर्य की किरण भी तिरछी पड़ती है जिसके कारण यहां शीत ऋतु होती है.

21 जून को सूर्य की लम्बवत किरणें कर्क रेखा पर चमकती हैं. इस स्थिति को कर्क संक्रांति कहते हैं.

21 जून के बाद पुन: सूर्य विषुवत रेखा की ओर लौटने लगता है. 23 सितम्बर को पुन: दोनों गोलार्द्धों पर सूर्यातप की समान मात्रा प्राप्त होती है. अत: पूरे पृथ्वी पर मौसम समान रहता है. इस स्थिति को शरद विषुव कहते हैं.

23 सितम्बर के बाद सूर्य दक्षिणायन होने लगता है, और 22 दिसंबर तक आते-आते सूर्य की लम्बवत किरणें मकर रेखा पर पड़ने लगती हैं. इसके चलते दक्षिणी गोलार्द्ध में दिन की बड़ा होता है और रात छोटी होती है.

22 दिसम्बर को मकर रेखा पर सूर्य के लम्बवत चमकने के कारण यहाँ ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो जाता है. उत्तरी गोलार्द्ध में इस समय ठीक विपरीत स्थिति देखी जाती है. इस समय उत्तरी गोलार्द्ध में दिन छोटे और रातें लम्बी होती हैं. इसके साथ ही सूर्य की किरणें तिरछी पड़ने के कारण यहाँ शीत ऋतु होता है. 22 दिसम्बर के बाद सूर्य फिर से विषुवत रेखा की ओर उन्मुख हो जाता है इसके कारण दक्षिणी गोलार्द्ध में धीरे-धीरे ग्रीष्म ऋतु की समाप्ति होने लगती है.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको पृथ्वी की गतियां की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: –

गंगा नदी कहां से निकलती है? उत्पत्ति, संगम व सहायक नदियाँ

बरगद का पेड़ – बरगद वृक्ष का महत्व और बरगद के फायदे

मोबाइल से जमीन कैसे नापते हैं? मोबाइल से खेत या जमीन नापने की संपूर्ण प्रक्रिया और फायदा

आधार कार्ड से पैसा कैसे निकालते हैं?

बायोडाटा किसे कहते हैं? 

वायु प्रदूषण क्या है? वायु प्रदूषण के कारण क्या है?

सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं में से एक बेहद जादुई और अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पेड़ है— महुआ (Madhuca longifolia)। मध्य और पूर्वी भारत के आदिवासी समुदायों में महुआ को 'कल्पवृक्ष' (जीवन का वृक्ष) माना जाता है, क्योंकि इस पेड़...

हृदय को स्वस्थ रखने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय: अर्जुन की छाल के अद्भुत फायदे

आयुर्वेद में प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां दी हैं, जो हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने की क्षमता रखती हैं। इनमें से एक सबसे शक्तिशाली और लोकप्रिय औषधि है— 'अर्जुन की छाल' (Terminalia arjuna)। सदियों से इसका उपयोग मुख्य रूप से हृदय से जुड़ी समस्याओं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...