होमसामान्य जानकारीबायोडाटा किसे कहते हैं?...

बायोडाटा किसे कहते हैं? Biodata Kya Hai

आज हम आपको “बायोडाटा किसे कहते हैं?” के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे ।

बायोडाटा अर्थात जीवन परिचय किसी भी इंसान के बारे में संक्षिप्त में परिचय ही उस इंसान का बायोडाटा कहलाता है. इसके अंदर उस इंसान के जीवन के बारे में कुछ जानकारियां दी गई होती हैं जैसे कि उस इंसान का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, उस इंसान की फोटो, उस इंसान की काबिलियत, उस इंसान का पता आदि जानकारियां दी गई होती हैं, और जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि आज के इस समय में बायोडाटा का सबसे अधिक प्रयोग नौकरी तलाशने और शादी के रिश्ते के लिए किया जाता है.

इसके अलावा अगर कोई इंसान लापता हो जाता है तब भी बायोडाटा के प्रयोग से ही उस इंसान को ढूंढने का प्रयास किया जाता है, उस लापता इंसान का बायोडाटा बनाकर शहर में हर जगह चिपका दिया जाता है जिससे उसकी तलाश में थोड़ी सहायता मिल सके, बायोडाटा की खासियत यह होती है कि इसके माध्यम से आप किसी इंसान के बारे में 1 मिनट में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बायोडाटा कई प्रकार के बनाए जाते हैं, जैसे कि नौकरी के लिए, शादी के लिए और लापता हो जाने पर तलाश करने के लिए. इन तीनों बायोडाटा को बनाने की जानकारी नीचे निम्न रूप में दी गई है:-

नौकरी के लिए बायोडाटा:-

बायोडाटा बनाने और लिखने के लिए भी अलग अलग तरीके होते हैं और बायोडाटा में दी जाने वाली जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इसमें उस इंसान के जीवन के बारे में जानकारी दी गई होती है. इ‍सलिए जीवन परिचय कहते हैं. तो अब हम आपको बताएंगे, कि अगर आप नौकरी के लिए बायोडाटा बनवाने जा रहे हैं. तो उसके लिए क्या क्या जानकारियां देनी पड़ेगी.

  • बायोडाटा बनवाने के लिए सबसे पहले अपना पूरा नाम देना पड़ता है.
  • अपना नाम देने के बाद फिर आपको पिता का नाम देना पड़ता है. जिसमें नाम के आगे श्री लगाना आवश्यक होता है.
  • फिर आपको आपने पढ़ाई लिखाई के बारे में बताना होगा, और अगर आपके अच्छे अंक है तो आप उसे भी लिखवा सकते हैं.
  • अगर आपके पास किसी तरह का अनुभव है, तो उसके बारे में भी आप लिखवा सकते हैं.
  • बायोडाटा बनवाने के लिए आपके घर का पता, आपकी ईमेल आईडी और फोन नंबर की आवश्यकता पड़ती है.
  • साथ ही यदि आपके पास अपनी एक साधारण सी फोटो हो. तो उसको भी लगवा सकते हैं.

शादी के लिए बायोडाटा:-

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि पहले के जमाने में रिश्ता तय करने के लिए हमारे बाप और दादा जाया करते थे, और हमेशा यही सोचते थे. कि रिश्ता घर के पास ही हो. ताकि आने जाने में कोई समस्या ना हो. परंतु अब ऐसा नहीं है, अब रिश्ते माता-पिता नहीं बल्कि समाचार पत्र और ऑनलाइन वेबसाइट से तय किए जाते हैं. प्रत्येक रविवार को समाचारपत्रों में रिश्ते से जुड़े विज्ञापन आते हैं. इसी विज्ञापन के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन साथी पाने के सपने पूरे हो जाते हैं. तो आइए बताते हैं, कि शादी के लिए बायोडाटा कैसे लिखना चाहिए. जिससे आपके लिए जल्दी ही रिश्ता आ जाए.

  • शादी के लिए बायोडाटा बनवाने के लिए सबसे पहले लड़की या लड़के का नाम लिखाना होता है.
  • फिर उसके बाद उनके माता और पिता का नाम लिखाना पड़ता है.
  • उसके बाद यह भी लिखवाना पड़ता है, कि लड़के या लड़की का जन्म किस स्थान में हुआ है, और वह वर्तमान समय में कहां रह रहे हैं.
  • यदि लड़की तलाकशुदा है, तो उसके बारे में पूरी जानकारी देनी पड़ती है, कि उसके बच्चे हैं, या नहीं.
  • इन सभी के साथ-साथ उस लड़की या लड़के के जाति, राशि, कुंडली और राशि से जुड़ा नाम भी लिखवाना जरूरी होता है.
  • और साथ ही साथ उस लड़की या लड़के के काबिलियत के बारे में भी संक्षिप्त में बताना पड़ता है.
  • और अंत में आप अपना एक अच्छा सा फोटो लगा दे, जिससे फोटो को देखते ही आप उनको पसंद आ जाए.

लापता का बायोडाटा कैसे तैयार करें

लापता बायोडाटा किसी व्यक्ति को ढूंढने के लिए बनाया जाता है, जैसे कि कई बार ऐसा होता है, कि हमारे परिवार के कोई प्रिय जन घूम जाते हैं, तो उनकी तलाश करना हमारे लिए बहुत बड़ी समस्या हो जाती है, इतना बड़ा शहर लाखों लोगों में उनकी पहचान कैसे करें, ऐसे में आप उस व्यक्ति का लापता बायोडाटा बनवा कर पूरे शहर में चिपका दें. जिससे आपको उस व्यक्ति को ढूंढने में आसानी होगी.

  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस गुमशुदा इंसान की एक फोटो की आवश्यकता होगी. जो वर्तमान की ही होनी चाहिए, और कोशिश यह करें कि वह जिस कपड़ों में घुमा है, उसी कपड़े में वह फोटो क्लिक की गई हो.
  • इसके बाद उस इंसान का नाम और उसके पिता का नाम होना चाहिए.
  • उसके बाद उसमें आपको उस इंसान का रंग और उसकी कद काठी के बारे में भी जानकारी देनी होगी.
  • अंत में आपको यह जानकारी देनी होगी कि वह कब और किस रंग के कपड़ों में लापता हुआ है.
  • इसके बाद आपको उसमें अपना फोन नंबर देना होगा जिससे जिस किसी को भी वह दिखे तो वह आपसे संपर्क कर आपको उसके बारे में जानकारी दे सके.

बायोडाटा बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • शादी का बायोडाटा बनवाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें, कि उसमें यह लिखवाना ना भूले कि आपको किस तरह का लड़का या लड़की चाहिए. उसकी जाति, राशि, कुंडली, धर्म और वह तलाकशुदा के बंधन में है या नहीं. यह सारी जानकारी दी जानी चाहिए. इससे आपसे ज्यादा से ज्यादा लोग संपर्क करेंगे.
  • शादी या गुमशुदा का विज्ञापन देते समय यह ध्यान में रखें कि, ऐसी समाचार पत्र में यह विज्ञापन दें, जिसे लोग ज्यादातर देखते हो ऐसे में आपका काम जल्द ही हो जाएगा.
  • गुमशुदा का बायोडाटा अंग्रेजी में ना लिखें, इसे हिंदी में बेहद साधारण शब्द से लिखें, जिससे पांचवी कक्षा से लेकर d पास तक के लोग इसे पढ़ सके.
  • जब भी आप शादी या गुमशुदा के लिए बायोडाटा बनवाए, तो इस बात का ध्यान जरूर रखें. कि उसमें अपना नंबर दें, जिस लड़की का बायोडाटा बनवाएं, उसका नंबर ना दे, ऐसे में कई अनजान कॉल आ सकते हैं. जिससे आपको समस्या होगी, ऐसे में अपने पिता या भाई का नंबर दें.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको “बायोडाटा किसे कहते हैं?” की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा। अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें ।

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: –

सेंटीमीटर किसे कहते हैं? Centimetre Kise Kahate Hain

जमीन का पुराना रिकार्ड कैसे देखे? Jamin Ka Purana Record Kaise Dekhe

राष्ट्रीयगान और राष्ट्रीयगीत में अंतर क्या है? Rashtra Gaan Aur Rashtra Geet Me Kya Antar Hai

हींग कैसे बनती है? Hing Kaise Banti Hai

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...