होमदुनियाWorlds Best Tanks: ये...

Worlds Best Tanks: ये हैं दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली टैंक

दुनियाभर में कई देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं.  ऐसे में सभी देश अपने देश की सैन्य शक्ति और हथियारों को और बढ़ा रहे हैं. इन हथियारों में प्रमुख है इन देशों के लड़ाकू टैंक बता दे, इन टैंको से एक बार में कई सैनिकों को खत्म किया जा सकता है. तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे लड़ाकू टैंक के बारे में बताएंगे जो एक ही बार में कई सैनिकों को खत्म करने की क्षमता रखते हैं, साथ ही हम उन टैंको के फीचर्स के बारे में भी आपको बताएंगे तो हमारे इस ब्लॉग को अंत तक पढ़े.

अबराम टैंक (अमेरिका)

एम-1 ए-2 अबराम (अब्राम) अमेरिकी सेना का मुख्य युद्धक टैंक (MBT) माना जाता है और यह सबसे खतरनाक टैंकों की लिस्ट में पहले नंबर पर आता है. इस टैंक का उपयोग अमेरिका के अतिरिक्त सऊदी अरब, इराक, कुवैत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं में भी किया जाता है, एम1ए2 अबराम को दुनिया के सबसे खतरनाक टैंकों में शुमार किया जाता है. इस टैंक को जनरल डायनेमिक्स लैंड सिस्टम्स ने पहली बार 1978 में बनाया था. जिसके बाद समय-समय पर इसमें अपग्रेडेशन का काम किया जाता रहा है. इस टैंक ने फारस की खाड़ी युद्ध, अफगानिस्तान में युद्ध, इराक युद्ध, 2011 की मिस्र की क्रांति, इराकी गृहयुद्ध, यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व में किए गए हमले में अपनी ताकत को दिखाया है. इस टैंक में मुख्य हथियार के रूप में 120एमएम की M256 स्मूथबोर गन लगी हुई है. यह गन 3000 मीटर (3 किलोमीटर) तक मार करने में सक्षम है. इसके अतिरिक्त इसमें 120 मिमी की बंदूक भी लगी हुई है, जो किसी लो फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मारकर खत्म कर सकते हैं, इस टैंक में यूरेनियम ऑर्मर लगा हुआ है, जो दुश्मन के हमले को नाकाम कर देता है.

टी-14 आर्मटा टैंक (रूस)

विश्व भर में सबसे खतरनाक टैंकों की लिस्ट में यह टैंक दूसरे नंबर पर आता है यूक्रेन से जारी तनाव के बीच रूस ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली टैंक टी-14 आर्मटा (अरमाटा टैंक) को बनाया है. इस अत्याधुनिक टैंक को रूस ने पहली बार 9 मई 2015 को रेड स्क्वायर पर आयोजित विक्ट्री डे परेड में जनता के सामने प्रस्तुत किया था. दुनिया का सबसे खतरनाक यह टैंक पूरी तरह से डिजिटल उपकरणों से लैस है. इसके अंदर मौजूद क्रू की सुरक्षा के लिए अलग से कंपार्टमेंट भी बनाया गया है. रूस इस टैंक को अपनी पैदल सेना का सबसे प्रमुख हथियार बनाना चाहता है. अभी तक यह टैंक परीक्षण के दौर से गुजर रहा था. टी-14 आर्माटा टैंक रूसी सेना का मुख्य युद्धक टैंक (एमबीटी) है. 80 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने वाली इस टैंक का वजन करीब 55 टन है. इस टैंक को पहली बार 2015 में बनाया गया था. तब से लेकर अब तक रूसी सेना के परेड में कई बार इन टैंकों को प्रदर्शित किया जा चुका है. रूस की आर्मटा को नेक्स्ट जेनरेशन का टैंक माना जाता है. यह टैंक 125 एमएम के स्मूथबोर कैनन से लैस होती है, जो 10 से 12 राउंड प्रति मिनट के दर से गोले दागने में सक्षम है. इस टैंक से एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल को भी फायर किया जा सकता है, जो दुश्मन के लो फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स जैसे हेलिकॉप्टर या छोटे ड्रोन का मार गिराने में सक्षम है.

टी-90 भीष्म (रूसभारत)

टी-90 भीष्म भारत का मुख्य युद्धक टैंक है. यह विश्व के सबसे खतरनाक टैंको की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है इस टैंक को भारत और रूस दोनों ने मिलकर बनाया है, इसके नाम में टी टैंक को बताता है, जबकि 90 का मतलब यह 1990 के दशक में आधिकारिक रूप से बनकर तैयार हुआ था. इसकी गिनती दुनिया के सबसे शक्तिशाली टैंकों में की जाती है. इसमें भी तीन क्रू मेंबर होते हैं, जिनमें ड्राइवर, कमांडर और गनर शामिल होता है. T-90 टैंक में Kaktus K-6 एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर लगा हुआ है, जो इसे दुश्मन के हमले से बचाता है, टी-90 टैंक में अचूक 125 एमएम की मेन गन है. यह 6 किलोमीटर दूर तक सटीक गोलीबारी कर सकता है. इतना ही नहीं, टी-90 टैंक कई तरह की मिसाइलों को भी फायर करने में सक्षम है. इस टैंक का वजन 48 टन है. यह दुनिया के हल्के टैंकों में एक है. यह टैंक बिना रुके दिन और रात दुश्मनों का सामना करने की क्षमता रखता है. इसमें 1000 हॉर्स पावर का पावर जनरेट करने वाला इंजन लगा हुआ है. यह एक बार में 550 किमी की दूरी तय कर सकता है. यह टैंक एंटी एयरक्राफ्ट गन से भी लैस है, जो दुश्मनों के हेलिकॉप्टर को मार गिरा सकता है.

K2 ब्लैक पैंथर (दक्षिण कोरिया)

दुनिया के सबसे शक्तिशाली टैंकों की लिस्ट में चौथे नंबर पर कोरिया की कंपनी Hyundai Rotem द्वारा बनाया गया कोरिया की सेना के लिए 2 ब्लैक पैंथर टैंक आता है यह टैंक आजतक के बेहतरीन मशीनरी और टेक्नोलॉजी से लैस है. इसे 21वीं सदी के युद्धों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस टैंक को पहली बार 2009 में सियोल एयरोस्पेस एंड डिफेंस एक्जीबिशन (एडीईएक्स) में प्रदर्शित किया गया था. इसे 2014 में दक्षिण कोरियाई सेना के मुख्य युद्धक टैंक के रूप में तैनात किया गया था, K2 ब्लैक पैंथर टैंक को कमांडर, गनर और ड्राइवर सहित तीन क्रू चलाते हैं. यह टैंक 10.8 मीटर लंबा, 3.6 मीटर चौड़ा और 2.4 मीटर ऊंचा है. K2 ब्लैक पैंथर का मुख्य हथियार 120 एमएम की स्मूथबोर गन है. इसका ऑटोलैडर टैंक के उबड़-खाबड़ सतह पर चलने पर भी गोले को लोड करना सुनिश्चित करने में सहायता करता है. 120एमएम की इसकी गन प्रति मिनट लगभग 10 राउंड फायर कर सकती है.

वीटी-4 टैंक (चीन)

विश्व के सबसे शक्तिशाली टैंकों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर चीन के वीटी-4 मेन बैटल टैंक एमबीटी-3000 आता है, यह चीन के तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है. चीन ने इस टैंक को दूसरे देशों को बेचने के लिए खासतौर पर बनाया है. 52 टन वजनी यह टैंक 10.10 मीटर लंबा और 3.4 मीटर चौड़ा है. इस टैंक को तीन क्रू मेंबर मिलकर चला सकते हैं. जिसमें एक ड्राइवर, दूसरा कमांडर और तीसरा गनर होता है. इसका मुख्य हथियार 125 एमएम की गन है, इसमें टर्बोचार्ज इंजन लगा हुआ है जो टैंक को 1300 हॉर्सपावर की ताकत प्रदान करता है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Sixer App क्या है इससे पैसे कैसे कमाए?

Sixer App एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आप अपने क्रिकेट की...

Kathmandu Connection Review : काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज समीक्षा|| Kathmandu Connection Web Series Review in Hindi

"काठमांडू कनेक्शन" SonyLIV पर उपलब्ध हिंदी भाषा की वेब सीरीज है।...

भारत के पास कितने परमाणु बम हैं|Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai

भारत के पास वर्तमान समय में कुल 160 परमाणु बम हैं....

Poison Review : पॉइज़न वेब सीरीज समीक्षा || Poison Web Series Review in Hindi

"पॉइज़न" एक हिंदी भाषा की वेब सीरीज़ है, जिसका प्रीमियर ZEE5...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टिकट कितने का है और कहां मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल

T20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, और सबसे बड़ा सवाल यही है—टिकट कितने रुपये का है और इसे खरीदा कहां...

Anthropic ने दिखाया AI का अगला कदम: Computer Use जैसी experimental capability और MCP protocol से बदलेगा ऑटोमेशन का भविष्य

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी कंपनी Anthropic ने हाल ही में ऐसे AI कॉन्सेप्ट्स पेश किए हैं, जिन्होंने वैश्विक टेक और सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Computer Use नाम की experimental AI capability और Model Context Protocol (MCP)...

रेल बजट 2026: यूपी को 20,012 करोड़ की सौगात, हाईस्पीड रेल से लेकर 157 स्टेशन होंगे आधुनिक

रेल बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के कायाकल्प के लिए 20,012 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, स्टेशन रिडेवलपमेंट, सुरक्षा और नई तकनीक पर खर्च की...

भारत से मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान को 2200 करोड़ का नुकसान ? ICC बैन की आशंका

अगर T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो इसका असर सिर्फ एक मुकाबले तक सीमित नहीं रहेगा। क्रिकेट से जुड़े आंतरिक आकलनों और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत-पाक मैच रद्द होने पर कुल नुकसान करीब 2200 करोड़ रुपये तक...

KVS–NVS 2026 Computer Science Cut Off: जनरल में कितने नंबर चाहिए? OBC-SC-ST के लिए चौंकाने वाला अनुमान

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की 2026 भर्तीपरीक्षा का इंतज़ार कर रहे कंप्यूटर साइंस अभ्यर्थियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—कट ऑफ कितनी जाएगी?क्या इस बार जनरल कैटेगरी में 145+ भी सेफ रहेगा या मुकाबला और कड़ा होने...