खनिज संसाधन, भारतीय भूगोल का अति महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, और यही कारण है कि इससे जुड़े हुए प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं. तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको खनिज क्या है? और किस राज्य में कौन सा खनिज पाया जाता है? और भारत में कुल कितने प्रकार के खनिज पाए जाते हैं? इसके बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे.
खनिज क्या होते हैं ?
पृथ्वी के भूगर्भ से खुदाई करके प्राकृतिक रूप से बाहर निकालें गए योगिक को या किसी भी पदार्थ को खनिज कहा जाता है, जैसे कि – कोयला, अभ्रक, जस्ता आदि. और जिस खनिज में धात्विक गुण हो और उसमें से धातु आसानी से प्राप्त की जा सके, उसे अयस्क कहा जाता है. जैसे कि हेमेटाइट, बॉक्साइट, आदि.
भारत के प्रमुख खनिज संसाधन
| क्र.सं. | खनिज | शीर्ष उत्पादक राज्य |
| 1. | तांबा | मध्य प्रदेश |
| 2. | लौह अयस्क | उड़ीसा |
| 3. | कोयला | छत्तीसगढ़ |
| 4. | बॉक्साइट | उड़ीसा |
| 5. | हीरा | मध्य प्रदेश |
| 6. | सोना | कर्नाटक |
| 7. | चांदी | राजस्थान |
| 8. | जिप्सम | राजस्थान |
| 9. | टिन | छत्तीसगढ़ |
| 10. | अभ्रक | आंध्र प्रदेश |
| 11. | क्रोमाइट | उड़ीसा |
| 12. | यूरेनियम | आंध्र प्रदेश |
| 13. | थोरियम | केरल |
| 14. | पेट्रोलियम | महाराष्ट्र |

