होमस्वास्थ्यसोयाबीन खाने के फायदे...

सोयाबीन खाने के फायदे और नुकसान| Health Benefits of Soybean in Hindi

आज हम आपको सोयाबीन खाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे।

सोयाबीन एक प्रकार की दलहनी फसल है। जिसका उपयोग हम खाने के लिए और तेल निकालने में करते हैं। सोयाबीन में सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सोयाबीन का सेवन करने से हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है। सोयाबीन को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना गया है। सोयाबीन में प्रोटीन और आइसोफ्लेवोस के गुण पाए जाते हैं। जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करता है।

सोयाबीन के लाभ

डायबिटीज के लिए सोयाबीन के फायदे – शुगर युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करने से मधुमेह जैसी बीमारी से सामना करना पड़ सकता है। सोयाबीन को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड की श्रेणी में आता है। सोयाबीन में कार्बोहाइड्रेट और वसा की कम मात्रा होती है। शुगर होने पर सोयाबीन का सेवन करना बहुत लाभदायक माना जाता है। सोयाबीन में पाए जाने वाला प्रोटीन ग्लूकोज को नियंत्रित करके रखता है। सोयाबीन का सेवन करने से इंसुलिन में आने वाली किसी भी बाधा को कम किया जा सकता है। साथ ही कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होने के कारण इससे बने पदार्थों का सेवन करना मधुमेह रोगियों के लिए उचित माना गया है।

हड्डियों के लिए – सोयाबीन का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। एस्ट्रोजन हार्मोन पाया जाता है। जो हड्डियों की सुरक्षा करने में भी सहायता करता है। साथ ही फाइटोएस्ट्रोजेंस पाए जाते हैं। जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाया कर रखता है।

ह्रदय के लिए सोयाबीन – सोयाबीन का नियमित सेवन करने से ह्रदय स्वास्थ्य में अच्छा बदलाव और सुधार होता है। क्योंकि सोयाबीन में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो सूजन कम करने और हृदय के रोगों को रोकने की प्रमुख भूमिका को निभाता है। सोयाबीन का सेवन करने से रक्त का संचार उचित मात्रा में होता रहता है। जिसके कारण हृदय से संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारी दूर रहती है।

वजन कम करने के लिए – सोयाबीन का सेवन करने के साथ-साथ व्यायाम करना भी ज्यादा जरूरी रहता है। रोजाना सोयाबीन का सेवन करने से शरीर के वजन और चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है। क्योंकि सोयाबीन प्रोटीन युक्त पदार्थ जिन्हें पचाने के लिए शरीर को ज्यादा से ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है। जो प्रोटीन युक्त पदार्थों को आसानी से बचाया जा सकता है। सोयाबीन का सेवन करने से शरीर में बनने वाले फैट को भी कम किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में – सोयाबीन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के लिए भी लाभदायक माना जाता है। सोयाबीन के बीज में पाए जाने वाले आइसोफ्लेवोंस आपके शरीर के कोलेस्ट्रोल को स्थिर रखने में काम करता है। साथ ही सोयाबीन का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम किया जा सकता है। लेकिन अच्छे कोलेस्ट्रोल पर किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

सोयाबीन के पौष्टिक तत्व

सोयाबीन को पौष्टिक तत्वों का भंडार माना जाता है क्योंकि इसके अंदर कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, सोयाबीन में कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं और उनकी मात्रा कितनी होती है, अब हम आपको नीचे निम्नलिखित तालिका के रूप में बताएंगे, जो इस प्रकार है:-

पोषक तत्वमात्रा प्रति 100 G
पानी                                67.5 g
ऊर्जा                              147 kcal
प्रोटीन                 12.95 g
टोटल लिपिड (फैट)6.8 g
कार्बोहाइड्रेट     11.05 g
फाइबर , टोटल  डाइटरी4.2 g

मिनरल्स

कैल्शियम ,Ca 197 gm
 आयरन ,Fe  3.55 mg
 मैग्नीशियम , Mg 65 mg
 फास्फोरस ,P 194 mg
 पोटैशियम ,K 620 mg
 सोडियम ,Na 15  mg
 जिंक ,Zn 0.99 mg

विटामिन्स

विटामिन सी , टोटल एस्कॉर्बिक एसिड 29 mg
 थाइमिन  0.435 mg
 राइबोफ्लेविन   0. 175 mg
 नियासिन          1.65 mg
 विटामिन बी 6         0. 065 mg
 फोलेट DFE 165 µg
 विटामिन ए ,RAE 9 µg
 विटमिन ए ,IU 180 IU

लिपिड

 फैटी एसिड्स , टोटल सैचुरेटेड 0. 786 g
 फैटी एसिड्स टोटल मोनोसैचुरेटेड 1.284 g
 फैटी एसिड्स , टोटल पोलयूंसैचुरेटेड 3.2 g

सोयाबीन के नुकसान 

जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि सोयाबीन हो या कोई अन्य पदार्थ अगर आवश्यकता से ज्यादा खाया जाए तो वह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक ही होता है।

  • अगर आप सोयाबीन का उपयोग कर रहे हैं तो एलर्जी की समस्या होना आम बात है।
  • सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजेन पाए जाते हैं।जिससे सोयाबीन का सेवन अत्यधिक मात्रा में करने से पुरुषों के स्पर्म की गुणवत्ता में कमी आ सकती है 
  • सोयाबीन का सेवन अत्यधिक मात्रा में करने से यौन क्षमता भी प्रभावित हो सकती है
  • सोयाबीन का सेवन अत्यधिक मात्रा में करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

सोयाबीन के सेवन के अनेक फायदे भी हैं. इसलिए अगर इनका सेवन सही मात्रा में किया जाए तो सोयाबीन के नुकसान से डरने की जरूरत नहीं होगी.सोयाबीन को अपने डायट फूड चार्ट में शामिल करें. और उसके स्वाद के साथ-साथ आप उसके पोषक तत्व और गुणों का भी लाभ उठा सकते हैं नियमित रूप से और सीमित मात्रा में सोयाबीन खाने से आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे. क्योंकि इसके अंदर ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं. और बहुत सी बीमारियों में डॉक्टर इसको खाने की सलाह देते हैं यह शुगर के रोगियों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है.।

खाने में सोयाबीन का उपयोग कैसे करें

सोयाबीन ऐसा दलहन है, जिसे अनेक प्रकार से उपयोग किया जा सकता है। इस लेख में सोयाबीन खाने की विधि की जानकारी के साथ सोयाबीन कैसे बनता है, 

  • सोयाबीन के बीजों की सब्जी बनाई जा सकती है।
  • लैक्टोज इनटॉलेरेंस यानी जिन लोगों को गाय का दूध डाइजेस्ट नहीं होता है, वे सोया मिल्क का उपयोग कर सकते हैं। सोया मिल्क में कम कैलोरी, कम फैट और अधिक प्रोटीन होता है।
  • सोयाबीन के बीज से बड़ी बनाई जाती है और सोया दूध से टोफू बनाया जाता है जिससे इन दोनों के ही सब्जी बनाई जा सकती ह।
  • सोयाबीन का उपयोग सूप के रूप में भी किया जाता है जो स्वास्थ्य खराब होने पर उसके उपचार के लिए उपयोग में लाया जाता है।
  • सोयाबीन के बीज को अंकुरित करके भी खाया जाता है यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।
  • सोयाबीन के बीज से तेल निकालकर उस को सब्जी बनाने के उपयोग में भी लाया जाता है
  • आजकल बड़ी-बड़ी कंपनियां सोयाबीन का उपयोग क्रीम बनाने में भी करती हैं।

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको सोयाबीन खाने के फायदे और नुकसान की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा। अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

RELATED –

क्या खाली पेट काजू खाना चाहिए? ये हैं काजू खाने के फायदे-नुकसान, खाने का सही तरीका

चाय पीने के फायदे| Chai ke Fayde in Hindi

लौकी के जूस के फायदे |Benefits of Lauki Juice in Hindi

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...