होमस्वास्थ्यचना खाने के फायदे|...

चना खाने के फायदे| Chana Benefits in Hindi

आज हम आपको चना खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रह।

प्रतिदिन सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से हमें कई प्रकार के लाभ होते हैं। रोजाना चना का सेवन करने से हमारे शरीर में दिनभर कार्य करने की ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही यह हमारे पेट को साफ रखता है। और हमारे शरीर को भी कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने में सहायता करता है।

चने के फायदे – 

ब्लड शुगर – शरीर में होने वाले ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए चना का सेवन रोगी के लिए वरदान के रूप में साबित हो सकता है। क्योंकि चना शरीर में होने वाले अतिरिक्त ब्लड शुगर को कम करने का कम करता है। ब्लड शुगर के कारण हमें अधिक भूख लगती है। लेकिन रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चना अंकुरित चना खाने से हमें कम भूख लगती है। इसके अलावा चना में फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में या खत्म करने में हमारी सहायता करते हैं।

पाचन तंत्र में – पाचन स्वास्थ्य के लिए चना बहुत फायदेमंद माना गया है। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह पेट से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं से लड़ने में सक्षम होता है। जैसे गैस की परेशानी कब्ज, डायरिया को ठीक करने में और स्वस्थ पाचन को मजबूत बनाता है। इस आधार पर हम यह कह सकते हैं। कि पाचन के लिए अंकुरित चना बहुत फायदेमंद है। रोजाना सुबह खाली पेट अंकुरित चना खाने से हमें कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।

वजन को कम करने में – मोटापा दूर करने और वजन को कम करने के लिए चना का सेवन करना लाभकारी माना गया है। क्योंकि चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम पाया जाता है। जो लगने वाली अत्यधिक भूख को कम करता है। और वजन घटाने में हमारी सहायता करता है। इसके अलावा चना में फाइबर प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में वेट लॉस के लिए सूखे या फिर चना को भिगोकर खाना हमारे सेहत के लिए काफी लाभदायक माना गया है।

आंखों के लिए – चना का सेवन हमारी आंखों के लिए अत्यधिक लाभदायक माना गया है। क्योंकि चना में विटामिन सी और बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाए जाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ-साथ आंखों की रोशनी कम होने लगती है। और चने में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी आंखों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अंकुरित चना या भुना हुआ चना हमारी आंखों के लिए काफी लाभदायक माना गया है।
दर्द व सूजन में – दर्द और सूजन को कम करने के लिए भीगा हुआ चना काफी लाभदायक माना गया है। क्योंकि चना में एंटी इन्फ्लामेट्री के गुण पाए जाते हैं। जो सूजन को कम करने मैं सक्षम होते हैं।

हृदय स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल के लिए– हृदय के लिए भी चना खाने के फायदे बहुत हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च पेपर से जानकारी मिलती है कि चना टोटल कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार ला सकता है। यही नहीं, इसमें मौजूद फाइबर भी टोटल कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल पर सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है, जिससे हृदय रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर स्वस्थ हृदय के लिए भीगे चने खाने के फायदे देखे जा सकते हैं।

कैंसर में चना– जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि चना ब्लड शुगर और वजन घटाने के लिए कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव में सहायता करता है. और एक शोध के अनुसार पता चला है, कि चने में ब्यूटीरेट नामक फैटी एसिड पाया जाता हैं, जो सेल प्रोलिफरेशन यानी कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि को दबाने, साथ ही एपोप्टोसिस (सेल मृत्यु) को प्रेरित कर कोलोरेक्टल कैंसर (कोलन कैंसर) से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, चने में मौजूद लाइकोपीन, बायोइकनिन-ए और सैपोनिन जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड कैंसर से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं।

गर्भावस्था में सहायक– गर्भवती महिला के लिए काबुली चना बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें फोलेट पाया जाता है.जो गर्भवती महिला के लिए बहुत लाभदायक होता है. यह मां के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मां और भ्रूण दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। गर्भावस्था के पहले और गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त फोलिक एसिड बच्चे के मस्तिष्क या रीढ़ से जुड़े जन्म दोषों को रोकने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा, चना आयरन, प्रोटीन, जिंक व कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसलिए, यह गर्भावस्था के दौरान भ्रूण को पोषित करने का काम कर सकता है।भीगे चने को खाने के फायदे को देखते हुए हमेशा डॉक्टर यही सलाह देते हैं, कि गर्भवती महिला को भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए. यह उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है.

पोषक तत्वों का स्रोत– चना कई जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन, विटामिन-बी, विटामिन-ए आदि मौजूद होते हैं। आयरन एनीमिया जैसी समस्या को ठीक कर सकता है। वहीं, कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत करते हैं, जबकि विटामिन ए त्वचा और आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वास्थ्य बनाए रखने और प्रजनन क्षमता में सुधार करने में भी सहायता कर सकता है. इस आधार पर माना जा सकता है, कि पोषक तत्व से भारतीय सैनिक का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको चना खाने के फायदे की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा। अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

RELATED –

अनार खाने के फायदे | Benefits of Anar in Hindi

विटामिन क्या है | Vitamin in Hindi

दौड़ते समय किन बातों का ध्यान रखें

शरीर से जुड़े ये सच जो आप ने भी नहीं सुने होंगे | Facts about Human Body in Hindi

अनिद्रा से हैं परेशान तो अच्छी नींद के लिए अपनाए ये टिप्स | Good Sleep Tips in Hindi

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...